"भारत का विभाजन": अवतरणों में अंतर

No edit summary
टैग: यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
Hi
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 1:
{{भारतीय इतिहास}}
'''भारत का विभाजन''' [[माउंटबेटन योजना]] के आधार पर निर्मित [[भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम १९४७]] के आधार पर किया गया। इस अधिनियम में काहा गया कि 15 अगस्त 1947 को भारत व पाकिस्तान अधिराज्य नामक दो [[स्वायत्त्योपनिवेश]] बना दिए जाएंगें और उनको ब्रिटिश सरकार सत्ता सौंप देगी।<ref>सुभाष कश्यप-भारत का संविधान पृ-22</ref> स्वतंत्रता के साथ ही [[14 अगस्त]] को ''[[पाकिस्तान अधिराज्य]]'' (बाद में [[पाकिस्तान|इस्लामी जम्हूरिया ए पाकिस्तान]]) और [[15 अगस्त]] को ''[[भारतीय संघ]]'' (बाद में [[भारत|भारत गणराज्य]]) की संस्थापना की गई। इस घटनाक्रम में मुख्यतः ब्रिटिश भारत के बंगाल प्रांत को [[पूर्वी पाकिस्तान]] और भारत के [[पश्चिम बंगाल]] राज्य में बाँट दिया गया और इसी तरह ब्रिटिश भारत के पंजाब प्रांत को पश्चिमी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत और भारत के [[पंजाब (भारत)|पंजाब]] राज्य में बाँट दिया गया। इसी दौरान [[ब्रिटिश भारत]] में से सीलोन (अब [[श्रीलंका]]) और बर्मा (अब [[म्यांमार]]) को भी अलग किया गया, लेकिन इसे भारत के विभाजन में नहीं शामिल किया जाता है। इसी तरह 1971 में [[बांग्लादेश मुक्ति युद्ध|पाकिस्तान के विभाजन]] और [[बांग्लादेश]] की स्थापना को भी इस घटनाक्रम में नहीं गिना जाता है। ([[नेपाल]] और [[भूटान]] इस दौरान भी स्वतंत्र राज्य थे और इस बंटवारे से प्रभावित नहीं हुए।)
 
[[15 अगस्त]] [[1947]] की आधी रात को भारत और पाकिस्तान कानूनी तौर पर दो स्वतंत्र राष्ट्र बने।<ref>{{cite web|url=https://www.bbc.com/hindi/india-44053138|title=भारत विभाजन के लिए मुसलमान दोषी नहीं, तो फिर कौन?}}</ref> लेकिन पाकिस्तान की सत्ता परिवर्तन की रस्में 14 अगस्त को [[कराची]] में की गईं ताकि आखिरी ब्रिटिश वाइसराॅय [[लुईस माउंटबेटन, बर्मा के पहले अर्ल माउंटबेटन|लुइस माउंटबैटन]], [[करांची]] और [[नई दिल्ली]] दोनों जगह की रस्मों में हिस्सा ले सके। इसलिए पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त और भारत में 15 अगस्त को मनाया जाता है।