"हाथी": अवतरणों में अंतर

लिंक जोड़ा।।
टैग: यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 234:
=== हाथी दाँत ===
हाथी के हाथीदाँत उसके दूसरी ऊपरी [[दाँत (मानव के)|छेदक]] दाँत होते हैं। हाथीदाँत हाथी के जीवनकाल में निरन्तर बढ़ते रहते हैं। एक वयस्क नर के हाथीदाँत लगभग एक वर्ष में १८ से॰मी॰ की दर से बढ़ते रहते हैं। हाथीदाँत पानी, लवण तथा मूल खोदने के काम आते हैं। इसके अलावा पेड़ों की छाल छीलने और अपने लिए रास्ता तैयार करने में भी हाथीदाँत का बड़ा योगदान होता है। इसके अलावा हाथीदाँत अपनी परिधि जताने के लिए पेड़ों में निशानदेही के लिए तथा कभी कभार अस्त्र-शस्त्र के लिए भी इस्तेमाल में लाए जाते हैं।<br />
जैसे मनुष्य दायाँ या बायाँ हाथ का इस्तेमाल करने वाला होता है, उसी प्रकार हाथी भी आमतौर पर दायाँ या बायाँ हाथीदाँत इस्तेमाल करता है। मुख्य हाथीदाँत अमूमन थोड़ा छोटा होता है और उसके छोर कुछ गोल होते हैं क्योंकि उस हाथीदाँत का ज़्यादा इस्तेमाल हुआ होता है। नर और मादा अफ़्रीकी हाथी के लम्बे हाथीदाँत होते हैं जो वयस्क अवस्था में ३ मी॰ तक लम्बे और ९०४५ कि॰ तक वज़नी हो सकते हैं। एशियाई हाथियों में सिर्फ़ नर के लम्बे हाथीदाँत होते हैं। मादा के बहुत छोटे या अमूमन नहीं होते हैं। एशियाई नर के अफ़्रीकी नर जितने लम्बे हाथीदाँत हो सकते हैं लेकिन वह बहुत पतले और हल्के होते हैं। आज तक सबसे वज़नी ३९ कि॰ का आंका गया है। हाथीदाँत में नक्काशी सरलतापूर्वक हो जाती है अतः कलाकारों ने इसे महत्ता दी जिसके कारण भारी संख्या में विश्व में हाथियों का विनाश हुआ।
 
=== दाँत ===
"https://hi.wikipedia.org/wiki/हाथी" से प्राप्त