"विकिपीडिया:दृष्टिबाधितार्थ पृष्ठ": अवतरणों में अंतर
Content deleted Content added
पंक्ति 14:
== खोजें ==
किसी विशेष पृष्ठ तक पहुँचने के लिए संपादन बक्सा (एडिट बॉक्स) तक पहुँचने के कमांड का उपयोग करें। अधिकतर पृष्ठों पर इस तरह का एक ही बक्सा है। इस खोज बक्से में मनचाहा शब्द टंकित करें और इंटर कुंजी दबा दें। यदि उस शब्द पर कोइ लेख बना होगा तो वह लेख पृष्ठ खुल जाएगा। यदि ठीक उसी शब्द का लेख पहले से बना हुआ न हो तो एक खोज परिणाम पृष्ठ खुलेगा। पहला शीर्षक निर्देश सिंथेसाइजर को खोज परिणाम लिखे शीर्षक तक ले जाएगा। दूसरा शीर्षक निर्देश नाम-स्थानों में खोजें तक पहुँचा देगा। इस शीर्षक के नीचे के टेबुल में अपने खोज परिणाम को और व्यवस्थित और उसकी श्रेणी को संकरा करने के लिए कई चेक बॉक्स बने हैं। यदि चाहें तो इसका प्रयोग करें। या दूसरे शीर्षक पर पहुँचने के बाद सूची निर्देश देने पर आपका सिंथेसाइजर सीधे 20 खोज परिणामों की सूची पर पहुँच जाएगा। ऐरो कुंजियों के सहारे मनपसंद लिंक पर जाकर उसे खोलें। यह भी हो सकता है कि 20 परिणामों के बजाय एक भी खोज परिणाम प्रकट न हो। इसका मतलब यह है कि हिंदी विकिपीडिया में न तो उस शब्द से संबंधित कोइ लेख बना है न हीं उस शब्द का अन्य लेखों में व्यवहार हुआ
== संपादित करें ==
|