"विकिपीडिया:शैली मार्गदर्शक": अवतरणों में अंतर

छो वर्तनी एवं भाषा-सुधार।
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 1:
यह '''शैली मार्गदर्शक''' [[विकिपीडिया]] पर लेख बनाते हुए उचित शैली का प्रयोग करने में सहायता करेगा। इसे पढ़ने से पहले पक्का कर लें कि आपको विकिपीडिया पर लेख सम्पादित करने आते हैं। अगर नहीं आते तो [[विकिपीडिया:स्वशिक्षा|विकिपीडिया पर स्वशिक्षा]] उपलब्ध है जो आपको तेज़ी से यह करना सिखा देगी।देगी।।
 
लिखाई स्पष्ट और संक्षिप्त होनी चाहिए। साधारण हिन्दी का प्रयोग उत्तम है। तकनीकी, अध्ययनशील और कठिन शब्दों का प्रयोग मत करें। लिखाई साधारण हिन्दीभाषियों को समझ आ जानी चाहिए और इसके लिए ऊँचे स्तर की हिन्दी या किसी क्षेत्र में विशेष अध्ययन की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। जहाँ एक से ज़्यादा शैलियाँ ठीक हों, वहाँ पर संपादकों को एक शैली से अपनी पसंदीदा शैली में लेख परिवर्तित नहीं करने चाहिए। शैली के विषय में बार-बार किसी लेख में फेर-बदल की झड़पें करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मतभेद की स्तिथि में लेख के वार्ता पृष्ठ पर सहमति बनाने की कोशिश करें। अगर किसी लेख की शैली पर सहमति नहीं बनती तो नियम यह है कि उस लेख में सब से पहले जिसने महत्वपूर्ण योगदान दिया लेख उसी की शैली पर आधारित होगा।