"लालबहादुर शास्त्री": अवतरणों में अंतर

Minor
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 35:
भारत की स्वतन्त्रता के पश्चात शास्त्रीजी को [[उत्तर प्रदेश]] के संसदीय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। [[गोविंद बल्लभ पंत]] के मन्त्रिमण्डल में उन्हें पुलिस एवं परिवहन मन्त्रालय सौंपा गया। परिवहन मन्त्री के कार्यकाल में उन्होंने प्रथम बार महिला संवाहकों (कण्डक्टर्स) की नियुक्ति की थी। पुलिस मन्त्री होने के बाद उन्होंने भीड़ को नियन्त्रण में रखने के लिये लाठी की जगह पानी की बौछार का प्रयोग प्रारम्भ कराया। [[1951]] में, जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में वह अखिल भारत काँग्रेस कमेटी के महासचिव नियुक्त किये गये। उन्होंने [[1952]], [[1957]] व [[1962]] के चुनावों में कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से जिताने के लिये बहुत परिश्रम किया।
 
[[जवाहरलाल नेहरू]] का उनके प्रधानमन्त्री के कार्यgjfकालकार्यकाल के दौरान [[27 मई]], [[1964]] को देहावसान हो जाने के बाद साफ सुथरी छवि के कारण शास्त्रीजी को 1964 में देश का प्रधानमन्त्री बनाया गया। उन्होंने [[9 जून]] 1964 को भारत के प्रधान मन्त्री का पद भार ग्रहण किया।
 
उनके शासनकाल में 1965 का [[भारत पाक युद्ध]] शुरू हो गया। इससे तीन वर्ष पूर्व [[चीन]] का युद्ध [[भारत]] हार चुका था। शास्त्रीजी ने अप्रत्याशित रूप से हुए इस युद्ध में नेहरू के मुकाबले राष्ट्र को उत्तम नेतृत्व प्रदान किया और [[पाकिस्तान]] को करारी शिकस्त दी। इसकी कल्पना पाकिस्तान ने कभी सपने में भी नहीं की थी।