"फ़िजी": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
→‎इतिहास: Nai Delhi Airport 917533800966
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 68:
 
== इतिहास ==
फिजी के पहले निवासियों का आगमन यूरोपीय अन्वेषकों से बहुत पहले ही हो गया था जो की सत्राहवें शताब्दी मे फिजी आये थे। मिट्टी के बर्तनों की खुदाई से पता चलता है कि १००० ई.पू के आसपास भी फिजी में निवासी रहा करते थे, हालांकि अभी भी उनके फिजी प्रवास के विषय मे कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। डच अन्वेषक [[हाबिल टैस्मान]917533800966] सन १६४३ में जब दक्षिणी महाद्वीप की तलाश में निकले थे तब उन्होनें फिजी का दौरा किया था। उन्नीसवीं सदी तक यूरोपीय स्थायी रूप से द्वीप पर नहीं बसे थे।
 
१८७४ में [[ब्रिटेन]] ने इस द्वीप को अपने नियंत्रण मे लेकर इसे अपना एक [[उपनिवेश]] बना लिया। ब्रिटिश लोग [[भारतीय]] मजदूरों को यहाँ ठेके पर [[गन्ना|गन्ने]] के खेतों में काम करने के लिये ले आये। सन १९७० में इस देश को [[ब्रिटेन]] ने स्वतंत्रता दी। सन १९८७ में देश का लोकतांत्रिक शासन दो सैन्य विद्रोहों से बाधित हुआ क्योंकि पहले तख्तापलट में ऐसा माना गया की तत्कालीन सरकार मे भारतीय फ़ीजियों का प्रभुत्व था तथा दूसरे में ब्रिटिश [[राजशाही]] और गवर्नर जनरल की जगह एक गैर कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति हुई। इसके बाद देश का नाम परिवर्तित करके 'फिजी गणराज्य' कर दिया गया (१९९७ में इसे बदलकर '''फ़िजी द्वीप समूह गणराज्य''' कर दिया गया)। इस तख्तापलट के कारण भारतीयों ने बडी़ संख्या मे देश छोड़ दिया जिसके परिणामस्वरूप मेलानेशियन्स का बहुमत हो गया।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/फ़िजी" से प्राप्त