"फ़िजी": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छो 2409:4053:885:1CD1:4775:FAFA:B338:2952 (Talk) के संपादनों को हटाकर Ajay bhartiy के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया
पंक्ति 4:
|common_name = फ़िजी
|image_flag = Flag of Fiji.svg
|image_coat = Coat of arms of Fiji.png 9027672087
|image_map = LocationFiji.png
|national_motto = 4655{{lang|fj|''Rerevaka na Kalou ka Doka na Tui''}}<small><br />ईश्वर से डरो और रानी का सम्मान करो</small>
|national_anthem = ''गॉड ब्लेस फ़िजी''
|official_languages = [[अंग्रेजी भाषा|अंग्रेजी]], [[फ़िजियन भाषा|बाउ फ़िजियन]], [[हिन्दी]917533800966]<ref>http://www.fiji.gov.fj/getattachment/5912a2ce-0260-4df5-98b9-955360cd3aad/Click-here-to-download-the-Fiji-Constitution-(Hind.aspx</ref><ref>http://www.fiji.gov.fj/getattachment/8e981ca2-1757-4e27-88e0-f87e3b3b844e/Click-here-to-download-the-Fiji-Constitution.aspx</ref>
|demonym = [[Fiji#Demonym|फ़िजी द्वीपवासी, फ़िजियन]]
|capital = [[सुवा]]
पंक्ति 68:
 
== इतिहास ==
फिजी के पहले निवासियों का आगमन यूरोपीय अन्वेषकों से बहुत पहले ही हो गया था जो की सत्राहवें शताब्दी मे फिजी आये थे। मिट्टी के बर्तनों की खुदाई से पता चलता है कि १००० ई.पू के आसपास भी फिजी में निवासी रहा करते थे, हालांकि अभी भी उनके फिजी प्रवास के विषय मे कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। डच अन्वेषक [[हाबिल टैस्मान]917533800966] सन १६४३ में जब दक्षिणी महाद्वीप की तलाश में निकले थे तब उन्होनें फिजी का दौरा किया था। उन्नीसवीं सदी तक यूरोपीय स्थायी रूप से द्वीप पर नहीं बसे थे।
 
१८७४ में [[ब्रिटेन]] ने इस द्वीप को अपने नियंत्रण मे लेकर इसे अपना एक [[उपनिवेश]] बना लिया। ब्रिटिश लोग [[भारतीय]] मजदूरों को यहाँ ठेके पर [[गन्ना|गन्ने]] के खेतों में काम करने के लिये ले आये। सन १९७० में इस देश को [[ब्रिटेन]] ने स्वतंत्रता दी। सन १९८७ में देश का लोकतांत्रिक शासन दो सैन्य विद्रोहों से बाधित हुआ क्योंकि पहले तख्तापलट में ऐसा माना गया की तत्कालीन सरकार मे भारतीय फ़ीजियों का प्रभुत्व था तथा दूसरे में ब्रिटिश [[राजशाही]] और गवर्नर जनरल की जगह एक गैर कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति हुई। इसके बाद देश का नाम परिवर्तित करके 'फिजी गणराज्य' कर दिया गया (१९९७ में इसे बदलकर '''फ़िजी द्वीप समूह गणराज्य''' कर दिया गया)। इस तख्तापलट के कारण भारतीयों ने बडी़ संख्या मे देश छोड़ दिया जिसके परिणामस्वरूप मेलानेशियन्स का बहुमत हो गया।
पंक्ति 82:
 
== राजनीति ==
फिजी की राजनीति आम तौर पर एक संसदीय प्रतिनिधि लोकतांत्रिक गणराज्य के दायरे में काम करती है। इसके तहत प्रधानमंत्री सरकार का मुखिया, और राष्ट्रपति राष्ट्र का मुखिया होता है। देश मे बहुदलीय प्रणाली है। कार्यकारी शक्तियों का प्रयोगाधिकार सरकार के पास है। विधायी शक्तियाँ सरकार और संसद दोनों में निहित हैं। [[न्यायपालिका]], [[विधायिका]] और [[कार्यपालिका]] numberसे स्वतंत्र है। 917533800966
से स्वतंत्र है।
 
आजादी के बाद से अब तक फिजी मे चार [[तख्तापलट]] हो चुके हैं, दो 1987 में, एक 2000 में और एक 2006 के अंत में। 1987 के बाद से सेना या तो शासन मे है या उसका निर्वाचित सरकारों पर पूरा प्रभाव है।
Line 104 ⟶ 103:
== अर्थव्यवस्था ==
फिजी मे प्रचुर मात्रा मे वन, खनिज और मतस्य संसाधन हैं जिसके कारण यह् प्रशांत द्वीप क्षेत्र की तुलनात्मक रूप से अधिक विकसित अर्थव्यवस्थाओं मे से एक है। फिजी ने 1960 व 1970 के दशक में तेजी से वृद्धि की लेकिन 1980 के दशक की शुरुआत में अर्थव्यवस्था मे ठहराव आ गया, 1987 के तख्तापलट ने तो इसे और मंदा कर दिया। तख्तापलट के बाद के वर्षों में आर्थिक उदारीकरण के चलते कपड़ा उद्योग का विकास बडी़ तेज गति से हुआ है साथ ही चीनी उद्योग से जुडी़ जमीन के पट्टों की अनिश्चितता के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था ने अपनी वृद्धि दर कायम रखी है। गन्ना किसानों के पट्टों की अवधि समाप्त हो जाने से चीनी के उत्पादन में रियायती मूल्य के बावजूद गिरावट आयी है। चीनी के लिए यूरोपीय संघ द्वारा सब्सिडी का प्रावधान किया गया है और सबसे अधिक लाभान्वित होने वालों मे मॉरिशस के बाद फिजी दूसरे स्थान पर है।
शहरीकरण और सेवा क्षेत्र के विस्तार ने, हाल के सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि में योगदान किया है। तेजी से बढ़ रहा चीनी का निर्यात और पर्यटन उद्योग विदेशी मुद्रा के प्रमुख स्रोत हैं। फिजी राजस्व के लिए पर्यटन पर निर्भर ह॥ चीनी प्रसंस्करण सारी औद्योगिक गतिविधियों का एक तिहाई बनता है। लंबे समय की समस्याओं मे कम निवेश और अनिश्चित संपदा अधिकार शामिल हैं। फिजी में राजनीतिक उथलपुथल ने अर्थव्यवस्था पर गंभीर प्रभाव डाला है, जो वर्ष 2000 में 2.8% से घटी और 2001 में केवल 1 % की दर से बढ़ी है। पर्यटन क्षेत्र में तेजी से बढोत्तरी हुई है फिर भी यह अभी 2002 के तख्तापलट के पहले के स्तर को छू पाने मे नाकाम रही है। हालाँकि मुद्रास्फीति कम है फिर भी फिजी के रिजर्व बैंक ने ऋण द्वारा वित्तपोषित, अत्यधिक उपभोग के भय के कारण [[नीति सूचक दर]] फरवरी 2006 917533800966 में 1 % से बढा़कर 3.25 % कर दी है। कम ब्याज दरों ने अब तक निर्यात के लिए अधिक निवेश नहीं जुटाया है लेकिन आवास क्षेत्र मे, तेजी से गिर रही [[वाणिज्यिक बंधक दर]] के चलते उछाल आया है।
 
सुवा में 1984 में खोली गयी रिजर्व बैंक की चौदह मंजिला इमारत फिजी की सबसे उँची इमारत है। सुवा का केन्द्रीय वाणिज्यिक केंद्र जो नवंबर 2005 में खोला गया था योजना के मुताबिक सबसे उँची इमारत होनी थी लेकिन अंत में इसके डिजाइन में परिवर्तन कर दिया गया और इसके चलते रिजर्व बैंक अभी भी सबसे उँची इमारत है।
 
== संस्कृति ==
"https://hi.wikipedia.org/wiki/फ़िजी" से प्राप्त