"महेंद्र सिंह धोनी": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छोटा सा सुधार किया।
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल एप सम्पादन Android app edit
पंक्ति 110:
 
'''महेंद्र सिंह धोनी''' अथवा मानद लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी ('''एम एस धोनी''' भी) [[झारखंड]], [[रांची]] के एक [[खस]] परिवार में जन्मे [[पद्म भूषण]], [[पद्म श्री]] और [[राजीव गांधी खेल रत्न|राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार]] से सम्मानित भारतीय क्रिकेटर हैं।<ref>https://www.amarujala.com/cricket/cricket-news/ms-dhoni-receive-padma-bhushan-award-on-the-day-2018-when-india-lifted-the-icc-world-cup-in-2011</ref>
धोनी [[क्रिकेट|भारतीय क्रिकेटर]] तथा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं और भारत के सबसे सफल [[एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय]] कप्तान हैं। शुरुआत में एक असाधारण उज्जवल व आक्रामक बल्लेबाज़ के नाम पर जाने गए। <ref>{{cite web|url=http://www.livemint.com/Sports/EFSClYbAoTHe8oGHDQJsCL/Why-MS-Dhonis-300-is-a-rare-feat.html|title=Why M.S. Dhoni’s 300 is a rare feat}}</ref> धोनी धीरे-धीरे भारतीय एक दिवसीय के सबसे शांतचित्त कप्तानों में से जाने जाते हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने [[२००७ आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०]], [[राष्ट्रमण्डल बैंक शृंखला २००७-०८|2007–08 कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज]] , [[२०११ क्रिकेट विश्व कप]], [[आइसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी २०१३]] और ''बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी'' जीती जिसमें [[भारत]] ने [[ऑस्ट्रेलिया]] को 4-0 से हराया। उन्होंने भारतीय टीम को [[श्रीलंका]] और [[न्यूजीलैंड]] में पहली अतिरिक्त वनडे सीरीज़ जीत दिलाई। ०२ सितम्बर २०१४ को उन्होंने भारत को २४ साल बाद [[2014 में इंग्लैंड में भारतीय क्रिकेट टीम|इंग्लैंड में वनडे सीरीज]] में जीत दिलाई।
 
धोनी ने कई सम्मान भी प्राप्त किए हैं जैसे २००८ में ''आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ़ द इयर अवार्ड'' (प्रथम भारतीय खिलाड़ी जिन्हें ये सम्मान मिला), [[राजीव गांधी खेल रत्न|राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार]] और २००९ में [[भारत]] के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ''[[पद्म श्री|पद्म श्री पुरस्कार]]'' साथ ही २००९ में विस्डन के सर्वप्रथम ड्रीम टेस्ट ग्यारह टीम में धोनी को कप्तान का दर्जा दिया गया। उनकी कप्तानी में [[भारत]] ने २८ साल बाद एक दिवसीय [[क्रिकेट विश्व कप]] में दुबारा जीत हासिल की। सन् २०१३ में इनकी कप्तानी में भारत पहली बार [[आइसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी २०१३|चैम्पियंस ट्रॉफी]] का विजेता बना। धोनी दुनिया के पहले ऐसे कप्तान बन गये जिनके पास आईसीसी के सभी कप है। इन्होंने २०१४ में [[टेस्ट क्रिकेट]] को कप्तानी के साथ अलविदा कह दिया था। इनके इस फैसले से [[क्रिकेट]] जगत स्तब्ध रह गया। 14 जुलाई 2018 को, एमएस धोनी चौथे भारतीय क्रिकेटर और ओडीआई क्रिकेट में 10,000 रन बनाने के लिए दूसरे विकेटकीपर बने।