"चिट्ठा": अवतरणों में अंतर

No edit summary
टैग: यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छोNo edit summary
टैग: यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 1:
{{आज का आलेख}}
'''चिट्ठा''' ([[अंग्रेज़ी]]:ब्लॉग]]), बहुवचन: चिट्ठे ([[अंग्रेज़ी]]:ब्लॉग्स) एक प्रकार के व्यक्तिगत [[जालपृष्ठ]] (वेबसाइट) होते हैं जिन्हें दैनन्दिनी (डायरी) की तरह लिखा जाता है।<ref name="संकलक">[http://kyahai.chitthajagat.in/2007/11/blog-post_02.html ये चिट्ठे क्या होते हैं?]। चिट्ठाजगत संकलक</ref> हर चिट्ठे में कुछ लेख, फोटो और बाहरी [[कड़ी|कड़ियाँ]] होती हैं। इनके विषय सामान्य भी हो सकते हैं और विशेष भी। चिट्ठा लिखने वाले को '''[[चिट्ठाकार]]''' (ब्लॉगर) तथा इस कार्य को '''चिट्ठाकारी''' अथवा '''चिट्ठाकारिता''' ([https://www.hindihelpzone.com/2018/12/blog-kya-hai-what-is-a-blog-full-guide.html ब्लॉगिंग]) कहा जाता है। कई चिट्ठे किसी खास विषय से संबंधित होते हैं, व उस विषय से जुड़े समाचार, जानकारी या विचार आदि उपलब्ध कराते हैं। एक चिट्ठे में उस विषय से जुड़े पाठ, चित्र/मीडिया व अन्य चिट्ठों के लिंक्स मिल सकते हैं। चिट्ठों में पाठकों को अपनी टीका-टिप्पणियां देने की क्षमता उन्हें एक संवादात्मक (इंटरैक्टिव) प्रारूप प्रदन प्रदान करती है।<ref name="हिन्दुस्तान ">[http://www.livehindustan.com/news/tayaarinews/gyan/67-75-99080.html ब्लॉग्स]। हिन्दुस्तान लाइव।</ref> अधिकतर चिट्ठे मुख्य तौर पर पाठ रूप में होते हैं, हालांकि कुछ कलाओं (आर्ट ब्लॉग्स), छायाचित्रों (फोटोग्राफ़ी ब्लॉग्स), वीडियो, संगीत (एमपी३ ब्लॉग्स) एवं ऑडियो (पॉडकास्टिंग) पर केन्द्रित भी होते हैं।
 
अंग्रेजी शब्द ''ब्लॉग'' वेब लॉग (web log) शब्द का सूक्ष्म रूप है, इसे एक आरम्भिक ब्लॉगर द्वारा मजाक में वी ब्लॉग (We blog) की तरह प्रयोग किया गया था, बाद में इसका केवल 'ब्लॉग' (blog) शब्द रह गया तथा बाद में यह शब्द इण्टरनेट पर प्रचलित हो गया।