"यूरोप": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल एप सम्पादन Android app edit
छो 2409:4053:2110:90FF:19F3:CE33:9DEF:CC34 (Talk) के संपादनों को हटाकर Anshusonkar के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया
पंक्ति 17:
पुरातन काल में यूरोप, विशेष रूप से [[यूनान]] [[पश्चिमी संस्कृति]] का जन्मस्थान है। मध्य काल में इसी ने [[ईसाई]]यत का पोषण किया है। यूरोप ने 16 वीं सदी के बाद से वैश्विक मामलों में एक प्रमुख भूमिका अदा की है, विशेष रूप से [[उपनिवेश]]वाद की शुरुआत के बाद. 16 वीं और 20 वीं सदी के बीच विभिन्न समयों पर, दोनो अमेरिका, अफ्रीका, [[ओशिआनिया]] और एशिया के बड़े भूभाग यूरोपीय देशों के नियंत्रित में थे। दोनों विश्व युद्धों की शुरुआत मध्य यूरोप में हुई थी, जिनके कारण 20 वीं शताब्दी में विश्व मामलों में यूरोपीय प्रभुत्व में गिरावट आई और [[संयुक्त राज्य अमेरिका]] और [[सोवियत संघ]] के रूप में दो नये शक्ति के केन्द्रों का उदय हुआ। [[शीत युद्ध]] के दौरान यूरोप पश्चिम में [[नाटो]] के और पूर्व में [[वारसा संधि]] के द्वारा विभाजित हो गया। यूरोपीय एकीकरण के प्रयासों से पश्चिमी यूरोप में [[यूरोपीय परिषद]] और [[यूरोपीय संघ]] का गठन हुआ और यह दोनों संगठन [[1991]] में सोवियत संघ के पतन के बाद से पूर्व की ओर अपने प्रभुत्व का विस्तार कर रहे
 
== यूरोप का इतिहास ==
{{main|यूरोप का इतिहास}}
यूरोप में मानव ईसापूर्व 35,000 के आसपास आया। ग्रीक (यूनानी) तथा लातिनी (रोम) राज्यों की स्थापना प्रथम सहस्त्राब्दी के पूर्वार्ध में हुई। इन दोनों संस्कृतियों ने आधुनिक य़ूरोप की संस्कृति को बहुत प्रभावित किया है। ईसापूर्व 480 के आसपास य़ूनान पर फ़ारसियों का आक्रमण हुआ जिसमें यवनों को बहुधा पीछे हटना पड़ा। 330 ईसापूर्व में [[सिकन्दर]] ने फारसी साम्राज्य को जीत लिया। 146 ई.पू. में यूनानी प्रायद्वीप (द्वीपों को छोड़कर) रोमन प्रोटेक्टोरेट का भाग बन गया। यूनान का अन्तिम पतन 88 ई.पू में हुआ जब पोन्टस के मिथ्रिडेट्स षष्ठ नामक राजा ने रोम के विरुद्ध विद्रोह कर दिया, जब वह रोमन जनरल लुसियस कॉर्नेलियस सुला द्वारा यूनान से बाहर खदेड़ा गया तब यूनान पर पुनः रोम का अधिकार हो गया और यूनानी नगर फिर कभी इससे उबर न सके। सन् 27 ईसापूर्व में [[रोमन गणतंत्र]] समाप्त हो गया और [[रोमन साम्राज्य]] की स्थापना हुई। सन् 313 में कांस्टेंटाइन ने [[ईसाई धर्म]] को स्वीकार कर लिया और यह धर्म रोमन साम्राज्य का राजधर्म बन गया। पाँचवीं सदी तक आते आते रोमन साम्राज्य कमजोर हो चला और पूर्वी रोमन साम्राज्य पंद्रहवीं सदी तक [[इस्तांबुल]] में बना रहा। इस दौरान पूर्वी रोमन साम्राज्यों को अरबों के आक्रमण का सामना करना पड़ा जिसमें उन्हें अपने प्रदेश अरबों को देने पड़े।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/यूरोप" से प्राप्त