"बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 9:
 
== रचनाएँ ==
बंकिमचंद्र चटर्जी की पहचान बांग्ला कवि, उपन्यासकार, लेखक और पत्रकार के रूप में है। उनकी प्रथम प्रकाशित रचना [[राजमोहन्स वाइफ]] थी। इसकी रचना [[अंग्रेजी]] में की गई थी। उनकी पहली प्रकाशित बांग्ला कृति '[[दुर्गेशनंदिनी]]' मार्च १८६५ में छपी थी। यह एक रूमानी रचना है। उनकीदूसरे अगली रचना का नामउपन्यास [
[कपालकुंडला]] (1866) है। इसेको उनकी सबसे अधिक रूमानी रचनाओं में से एक माना जाता है। उन्होंने 1872 में मासिक पत्रिका [[बंगदर्शन]] का भी प्रकाशन किया। अपनी इस पत्रिका में उन्होंने [[विषवृक्ष]] (1873) उपन्यास का क्रमिक रूप से प्रकाशन किया। [[कृष्णकांतेर विल]] में चटर्जी ने अंग्रेजी शासकों पर तीखा व्यंग्य किया है।
 
[[आनंदमठ]] (१८८२) राजनीतिक उपन्यास है। इस उपन्यास में उत्तर बंगाल में 1773 के [[संन्यासी विद्रोह]] का वर्णन किया गया है। इस पुस्तक में [[देशभक्ति]] की भावना है। चटर्जी का अंतिम उपन्यास [[सीताराम]] (1886) है। इसमें मुस्लिम सत्ता के प्रति एक हिंदू शासक का विरोध दर्शाया गया है।