"विक्रम संवत": अवतरणों में अंतर

No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 1:
'''विक्रम संवत्''' एक प्राचीन [[हिन्दू पंचांग|हिन्दू कालगणना प्रणाली]] है जो भारतीय उपमहाद्वीप्प में प्रचलित रही है। यह [[भारत]] का सास्कृतिक आधिकारिक पञ्चांग है। [[भारत]] में यह अनेकों राज्यों में प्रचलित पारम्परिक पञ्चाङ्ग है। इसमें चान्द्र मास एवं सौर नाक्षत्र वर्ष (solar sidereal years) का उपयोग किया जाता है। इसका प्रणेता सम्राट [[चन्रगुप्त द्वितीय|विक्रमादित्य]] को माना जाता है। कुछ आरम्भिक [[शिलालेख|शिलालेखों]] में ये वर्ष 'कृत' के नाम से आये हैं। ८वीं6वीं एवं ९वीं शती से विक्रम संवत का नाम विशिष्ट रूप से मिलता है। संस्कृत के ज्योतिष शास्त्रीय ग्रंथों में यह [[शक संवत]] से भिन्नता प्रदर्शित करने के लिए यह सामान्यतः केवल 'संवत' नाम से प्रयोग किया गया है।
 
यह संवत 57 ई.पू. आरम्भ होती है (विक्रमी संवत = ईस्वी सन + 57) । इस संवत का आरम्भ [[गुजरात]] में [[कार्तिक]] शुक्ल [[प्रतिपदा]] से और उत्तरी भारत में [[चैत्र]] कृष्ण प्रतिपदा से माना जाता है। बारह महीने का एक वर्ष और सात दिन का एक सप्ताह रखने का प्रचलन विक्रम संवत से ही शुरू हुआ। महीने का हिसाब [[सूर्य]] व [[चंद्रमा]] की गति पर रखा जाता है। यह बारह [[राशि]]याँ बारह सौर मास हैं। जिस दिन सूर्य जिस [[राशि]] में प्रवेश करता है उसी दिन की संक्रांति होती है। [[पूर्णिमा]] के दिन, चंद्रमा जिस [[नक्षत्र]] में होता है, उसी आधार पर [[मास|महीनों]] का नामकरण हुआ है। चंद्र वर्ष, सौर वर्ष से 11 दिन 3 घाटी 48 पल छोटा है, इसीलिए प्रत्येक 3 वर्ष में इसमें 1 महीना जोड़ दिया जाता है ([[अधिमास]], देखें)।