"विकिपीडिया:लेख नाम स्थानान्तरण": अवतरणों में अंतर

छो Mukesh Ranjan Mishra (Talk) के संपादनों को हटाकर हिंदुस्थान वासी के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया
त को ता लिखा~~~~~~
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन उन्नत मोबाइल संपादन
पंक्ति 4:
*लेख के नाम में वर्तनी की गलती हो जैसे [[विकिपीडिया:हिन्दी में सामान्य गलतियाँ#पञ्चमाक्षर की गलतियाँ|विशुद्ध हिन्दी वर्तनी]] की यदि बात की जाए तो संदूक नाम गलत है और सही वर्तनी सन्दूक है, या बंदर (सही बन्दर) इत्यादि।
*लेख के नाम में व्याकरणिक गलती हो जैसे '''चीन की विशाल दीवार''' लेख का नाम यदि गलत प्रकार से ''चीन का बड़ा दीवार'' लिखा हो तो इसे सही करें। अन्य उदाहरण जैसे ''भारत का अर्थव्यवस्था'' (सही '''भारत की अर्थव्यवस्था''')।
*लेख का नाम उच्चारण अनुसार ना लिखा हुआ हो। ऐसी समस्या अधिकतर विदेशी भाषाओं के नामों को लिखने में हो सकती है जिनके नामों के उचारण का हिन्दी भाषियों को कम या बिल्कुल नहीं पता होता है। जैसे यदि कोई सदस्य ''थेम्स'' नाम से कोई लेख बनाएँ तो कोई अन्य सदस्य इस लेख का नाम सही कर सकता है जिसे इस नदी के नाम का सही उच्चारण पता हो और इस लेख का नाम '''टॅम्ज़''' पर स्थानान्तरित किया जा सकतसकता है। अन्य उदाहरण ''ऐलिज़ाबेथ'' (सही '''इलिज़ाबॅथ'''), ''मार्सेल'' (सही '''मार्सैय''') इत्यादि।
*यदि लेख का नाम वर्तनी और व्याकरणिक दोनों प्रकार से सही है तो ऐसे लेख का नाम स्थानान्तरण करने से पूर्व चौपाल या लेख के वार्ता पृष्ठ पर चर्चा कर लें और यह जानने का प्रयास करें कि लेख निर्माता ने लेख का नाम ऐसा क्यों चुना या रखा।
*कुछ लेखों के नामों में हिन्दी, अंग्रेज़ी की दुविधा हो सकती है जैसे '''ऐलिस इन वण्डरलैण्ड (२०१० चलचित्र)''' या ऐलिस इन '''वण्डरलैण्ड (२०१० फ़िल्म)''' दोनों नाम सही हो सकते हैं। इसलिए ऐसे लेखों के नाम दोनों में स्थानान्तरित किए जा सकते हैं।