"प्रोटेस्टेंट संप्रदाय": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 30:
 
== प्रोटेस्टेंट धर्म का उदय ==
1526 ई. में [[पवित्र रोमन साम्राज्य]] की सभा की बैठक [[स्पीयर]] में हुई, इसमें [[जर्मनी]] के शासक कैथोलिक और लूथरवादी दो दलों में विभक्त हो गये थे। 1529 ई. में स्पीयर में ही दूसरी सभा हुई। इसमें सम्राट [[चार्ल्स पंचम]] ने [[कैथोलिक धर्म]] का प्रबल समर्थन किया और नये [[यूरोपीय धर्मसुधार|धर्मसुधार आंदोलन]] के विरूद्ध कई कठोर निर्देश पारित किए। इस सभा के इस एकपक्षीय निर्णयों का सुधारवादी शासकों और समर्थकों ने विरोध किया। इस विरोध और प्रतिवाद के कारण इस धर्म सुधार आंदोलन का नाम '''प्रोटेस्टेंट''' पड़ा। 1530 ई. में प्रोटेस्टेंट धर्म के सिद्धांतों को निर्दिष्ट एकी कृत रूप दिया गया। इसमें [[मार्टिन लूथर|लूथर]] के सिद्धांत सम्मिलित कर लिए गए। यूरोप में यह प्रोटेस्टेंट धर्म का उदय था।
 
===आग्सवर्ग की संधि (1555 ई.)===