"कक्षीय राशियाँ": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 1:
[[File:Orbit1.svg|thumb|right|300px|कक्षीय राशियाँ]]
[[खगोल शास्त्र|खगोलशास्त्र]] और [[भौतिक शास्त्र|भौतिकी]] में '''कक्षीय राशियाँ''' (Orbital elements) वह [[प्राचल]] (पैरामीटर) होते हैं जिन्हें निर्धारित करने से किसी वस्तु की किसी और वस्तु के इर्द-गिर्द करने वाली [[कक्षा (भौतिकी)|कक्षा]] (ऑरबिट) पूरी तरह निर्धारित हो जाती है। किसी भी कक्षा को कई प्राचल के साथ समझा जा सकता है लेकिन कुछ विधियाँ (जिसमें प्रत्येक में छह प्राचल प्रयोग होते हैं) खगोलशास्त्रियों द्वारा आम प्रयोग होती हैं।<ref>Green, Robin M. (1985). Spherical Astronomy. Cambridge University Press. ISBN 978-0-521-23988-2.</ref><ref>Danby, J. M. A. (1962). Fundamentals of Celestial Mechanics. Willmann-Bell. ISBN 978-0-943396-20-0.</ref>
 
== केप्लेरियाई राशियाँ ==
कक्षाओं का पूर्ण विवरण देने के लिये छह राशियों की आवश्यकता होती है, क्योंकि कक्षीय परिक्रमा करती वस्तुओं की चाल में छह स्वतंत्रता की कोटियाँ (degrees of freedom) होती हैं: त्रिआयामी [[कार्तीय निर्देशांक पद्धति|कार्तीय निर्देशांक प्रणाली]] में x, y, z अक्षों पर स्थान और गति। खगोलशास्त्र में सबसे प्रचलित छह कक्षीय राशियों की प्रणाली केप्लेरियाई राशियाँ (Keplerian elements) कहलाती हैं क्योंकि [[केप्लर के ग्रहीय गति के नियम]] [[सौर मण्डल|सौर मंडल]] के ग्रहों की चाल समझने-समझाने में ऐतिहासिक थे।
 
पहली दो केप्लेरियाई राशियाँ परिक्रमा कक्षा के [[दीर्घवृत्त]] (ellipse) आकार का विवरण करती हैं:
पंक्ति 13:
 
* [[कक्षीय झुकाव]] (''i'', orbital inclination) - यह [[सन्दर्भ समतल]] और कक्षीय समतल के बीच का [[कोण]] (ऐंगल) होता है
* [[आरोही ताख का रेखांश]] (☊, longitude of the ascending node) - यह सन्दर्भ समतल में सन्दर्भ दिशा से [[कक्षीय ताख|आरोही ताख]] के बीच बना कोण (ऐंगल) होता है। "आरोही ताख" (ascending node) वह बिन्दु है जहाँ वस्तु की कक्षा सन्दर्भ समतल को भेदकर निकलती है।
 
तीसरी दो राशियाँ इस प्रकार हैं:
 
* [[उपमन्द कोणांक]] (ω, argument of periapsis) - कक्षीय समतल में कक्षा के दीर्घवृत्त के रुझान का माप है। यह आरोही ताख से [[मन्द|उपमन्द]] (periapsis, कक्षा में दोनों वस्तुयों का समीपतम होने का स्थान-बिन्दु]] के बीच का कोण है।
* [[युगयुगारम्भ (खगोलशास्त्र)|युग]] (epoch) में [[औसत अनियमितता]] (<math>M_o\,\!</math>, mean anomaly) - यह किसी चुने हुए समय ("[[युगयुगारम्भ (खगोलशास्त्र)|युग]]") पर कक्षा के [[मन्द|उपकेन्द्र]] (pericenter) के दृष्टिकोण से [[दीर्घवृत्त कक्षा]] में इस वास्तविक वस्तु और ठीक उस के बराबर [[कक्षीय अवधि]] की एक काल्पनिक [[वृत्ताकार कक्षा]] में स्थित एक काल्पनिक वस्तु के बीच की [[कोणीय दूरी]] होती है।
 
== इन्हें भी देखें ==