"नीतीश कुमार": अवतरणों में अंतर

छो Dear Authors, Few correction related to election added. Please consider it.
No edit summary
पंक्ति 70:
17 मई 2014 को उन्होंने [[भारतीय आम चुनाव, 2014]] में अपने पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और उसके बाद 68 वर्षीय जीतन राम मांझी ने बिहार के 23वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। नीतीश कुमार ने ही मुख्यमंत्री के रूप में जीतन राम मांझी के नाम की पेशकश की थी। हालांकि, वह बिहार में राजनीतिक संकट के चलते फरवरी 2015 में कार्यालय में लौट आये और नवंबर 2015 की [[बिहार विधान सभा चुनाव,२०१५]] जीता। वह 10 अप्रैल 2016 को अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए। 2019 के आगामी चुनाव में कई राजनेताओं लालू यादव, तेजस्वी यादव और अन्य ने भारत में प्रधानमंत्री पद के लिए उन्हें प्रस्तावित किया, हालांकि उन्होंने ऐसी आकांक्षाओं से इनकार किया। 26 जुलाई, 2017 को सीबीआई द्वारा एफआईआर में उपमुख्यमंत्री और [[लालू प्रसाद यादव]] के पुत्र [[तेजस्वी यादव]] के नामकरण के कारण नीतीश कुमार ने फिर से बिहार के मुख्यमंत्री पद से गठबंधन सहयोगी आरजेडी के बीच मतभेद के चलते इस्तीफा दे दिया था। कुछ घंटे बाद, वह एनडीए गठबंधन में शामिल हुए और मुख्यमंत्री पद की पुनः शपथ ली।
 
मुख्यमंत्री [[नीतीश कुमार]] के कार्यकाल में '''कुछ उपलब्धियाँ इस प्रकार''' हैं -
* बिहार का गरीबी दर भी लगातार घटा है .है। 2004-05 में जहां यह 54.4 था वही यह घटकर वर्तमान में 33.74% हो गया।
* इस तरह से 20.6% की गिरावट दर्ज की गई है।
* बिहार में शहरीकरण 2001 में जहां 10.48 था वहीं 2011 में बढ़कर केवल 11.3 के दर से रहा इस तरह से मामूली बढ़ोतरी 0.82% की हुई।
* बिहार में शहरीकरण का दर बेहद कम है यह हमारे बेहतर सुशासन और संतुलित विकास को दर्शाता है।
* बिहार के लोगों का मासिक, व्यय ग्रामीण इलाकों में 2005 में जहां ₹417 मात्र था वहीं यह वर्तमान में 1127 हो गया है. इस तरह से मासिक व्यय में ₹710 की वृद्धि हुई है।
* बिहार के शहरी लोगों का मासिक खर्चा 2005 में ₹696 था जो वर्तमान में बढ़कर 1507 हो गया है.है। इस तरह से ₹811 लोग ज्यादा खर्च कर रहे हैं।
* इज ऑफ डूइंग बिजनेस में भी बिहार लगातार सुधार किया हैहै। .2015 में बिहार का स्कोर 16.4 था वहीं वर्तमान में बढ़कर 81.91 हो गया हैहै। .इस तरह से 65.5 की वृद्धि हुई है।
* प्रति व्यक्ति आय (GSDP) 2005 में जहां 8773 था वही यह बढ़कर 2019 में 47541 हो गया इस तरह से बिहार में लोगों का प्रति व्यक्ति आय ₹38768 बढ़ा।
* प्रति व्यक्ति आय एनएसडीपी (NSDP) के अनुसार 2005 में जहां ₹7,914 था वहीं यह बढ़कर 2016- 17 में 25,950 हो गया. इस तरह से ₹18,036 की वृद्धि हुई।
<br>
 
==प्रारंभिक जीवन==
नीतीश कुमार का जन्म हरमनत (कल्याण बिगहा), में एक कुर्मी परिवार हुआ। उनके पिता स्वतंत्रता सेनानी थे और आधुनिक बिहार के संस्थापकों में से एक महान गांधीवादी [[अनुग्रह नारायण सिन्हा]] के करीब थे। उनके पिता एक आयुर्वेदिक वैद्य थे। उन्हें 1972 में [[बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग]] (अब [[एनआईटी पटना]]) से विद्युत इंजीनियरिंग में डिग्री मिली। वह [[बिहार स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड|बिहार राज्य बिजली बोर्ड]] में शामिल हुए, आधे मन से, और बाद में राजनीति में चले गए।