"अण्डमान": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 1:
[[चित्र:Map of Nicobar and Andaman Islands-en.svg|right|thumb|240px|मानचित्र अंदमान एवं निकोबार द्वीपसमूह ([[अंग्रेज़ी भाषा|अंग्रेज़ी]])]]
'''अंडमान''' [[बंगाल की खाड़ी]] में स्थित [[भारत]] के [[अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह|अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह]] का उत्तरी भाग है। अंडमान अपने आंचल में [[मूँगा (जीव)|मूंगे]] (कोरल) की दीवारों, साफ-स्वच्छ सागर तट, पुरानी यादों से जुड़े खंडहर और अनेक प्रकार की दुर्लभ वनस्पतियां संजोए हैं। इस [[द्वीपसमूह]] में कुल 572 [[द्वीप]] हैं। अंडमान का लगभग 86 प्रतिशत क्षेत्रफल जंगलों से ढका हुआ है। समुद्री जीवन, इतिहास और जलक्रीड़ाओं में रूचि रखने वाले सैलानियों को यह द्वीप बहुत रास आता है।
 
== मुख्य आकर्षण ==
=== [[सेल्यूलर जेल|सेलुलर जेल]] ===
{{main|सेल्युलर जेल}}
अंग्रेजी सरकार द्वारा भारत के स्वतंत्रता सैनानियों पर किए गए अत्याचारों की मूक गवाह इस जेल की नींव 1897 में रखी गई थी। इस जेल के अंदर 694 कोठरियां हैं। इन कोठरियों को बनाने का उद्देश्य बंदियों के आपसी मेल-जोल को रोकना था। आक्टोपस की तरह सात शाखाओं में फैली इस विशाल कारागार के अब केवल तीन अंश बचे हैं। कारागार की दीवारों पर वीर शहीदों के नाम लिखे हैं। यहाँ एक संग्रहालय भी है जहाँ उन अस्त्रों को देखा जा सकता है जिनसे स्वतंत्रता सैनानियों पर अत्याचार किए जाते थे।
पंक्ति 14:
[[Image:Andaman ross is.jpg|right|thumb|300px|रॉस द्वीप]]
{{main|रॉस द्वीप}}
यह द्वीप [[यूनाइटेड किंगडम|ब्रिटिश]] वास्तुशिल्प के खंडहरों के लिए प्रसिद्ध है। रॉस द्वीप 200 एकड़ में फैला हुआ है। फीनिक्स उपसागर से नाव के माध्यम से चंद मिनटों में रॉस द्वीप पहुंचा जा सकता है। सुबह के समय यह द्वीप पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान है।
 
=== पिपोघाट फार्म ===
पंक्ति 27:
 
=== वाइपर द्वीप ===
[[चित्र:The Coral Reef at the Andaman Islands.jpg|right|thumb|300px|[[मूँगा (जीव)|प्रवाल]] भित्ति (कोरल रीफ)]]
{{main|वाइपर द्वीप}}
यहां किसी जमाने में गुलाम भारत से लाए गए बंदियों को [[पोर्ट ब्लेयर]] के पास वाइपर द्वीप पर उतारा जाता था। अब यह द्वीप एक पिकनिक स्थल के रूप में विकसित हो चुका है। यहां के टूटे-फूटे फांसी के फंदे निर्मम अतीत के साक्षी बनकर खड़े हैं।
पंक्ति 36:
== आवागमन ==
;वायु मार्ग-
पोर्ट ब्लेयर से [[चेन्नई|चैन्नई]], [[कोलकाता]], [[दिल्ली]], मुम्बई, बंगलूरू और [[भुवनेश्वर]] की दिन भर में 18 उड़ाने हैं। सभी प्रमुख एयर लाईन्स अपनी सेवाएं दे रही हैं।
 
;जल मार्ग-
[[कोलकाता]], [[चेन्नई|चैन्नई]] और विशाखापट्टनम से पानी के जहाज पोर्ट ब्लेयर जाते हैं। जाने में दो-तीन दिन का समय लगता है। पोर्ट ब्लेयर से जहाज छूटने का कोई निश्चित समय नहीं है।
 
== नाम की उत्पत्ति ==
विद्वानों का मानना है के "अण्डमान" शब्द "हनुमान" का एक और रूप है और [[संस्कृत भाषा|संस्कृत]] मूल से [[मलय भाषा]] से होते हुए प्रचलित हो गया है। मलय में रामायण के "हनुमान" पात्र को "हन्डुमान" कहते हैं।<ref name="hunter1908">{{Citation | title=Imperial Gazetteer of India |author=William Wilson Hunter, James Sutherland Cotton, Richard Burn, William Stevenson Meyer | publisher=Great Britain India Office, Clarendon Press | year=1908 | url=http://books.google.com/?id=TgC2AAAAIAAJ | quote=''... The name has always been in historical times some form of Andaman, which more than probably represents Handuman, the Malay from Hanuman, treating the islands as the abode of the Hindu mythological monkey people or savage aboriginal ...''}}</ref>
 
== इन्हें भी देखें ==
[[Image:A young Onge mother with her baby.jpg|right|thumb|300px|अण्डमान की एक आदिवासी युवा माँ अपने बच्चे को दूध पिलाती हुई]]
* [[अण्डमानी लोग|अंडमान के निवासी]]
* [[सेल्यूलर जेल]]
* [[द्वीपसमूह]]