"मैग्नीसियम": अवतरणों में अंतर

छो →‎top: clean up, replaced: |coauthors= → |author2= AWB के साथ
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 2:
{{About|भौतिक तत्त्व|आहारीय खनिज|आहारीय मैग्नेशियम}}
{{ज्ञानसन्दूक मैग्नेशियम}}
'''मैग्नेशियम''' ({{pron-en|mæɡˈniːziəm}}) एक रासायनिक तत्त्व है, जिसका चिह्न है '''Mg''', [[परमाणु क्रमांक|परमाणु संख्या]] १२ एवं सामान्य ऑक्सीडेशन संख्या +२ है। है। यह [[कैल्सियम|कैल्शियम]] और [[बेरियम]] की तरह एक [[क्षारीय पार्थिव धातु|एल्केलाइन अर्थ धातु]]<ref name="हिन्दुस्तान"/> है एवं [[पृथ्वी]] पर आठवाँ बहुल उपलब्ध तत्त्व है तथा भार के अनुपात में २% है,<ref name="Abundance">{{cite paper |title=अबन्डैन्स एण्ड फ़ॉर्म ऑफ द मोस्ट अबन्डैन्ट एलिमेंट्स इन अर्थ्स कॉण्टिनेंटल क्रस्ट|format=PDF |accessdate=१५ फ़रवरी २००८|url=http://www.gly.uga.edu/railsback/Fundamentals/ElementalAbundanceTableP.pdf}}</ref> और पूरे ब्रह्माण्ड में नौंवा बहुल तत्त्व है।<ref>{{cite book|last=हाउसक्रॉफ्ट|first=कैथेरीन ई.|author2=शार्प, ऐलन जी.|title=इनॉर्गैनिक कैमिस्ट्री|publisher=पियरसन|location=हैर्लो, इंग्लैंड|date=२००७|edition=३|chapter=ग्रुप-२ मेटल्स|isbn=9780131755536}}</ref><ref>{{cite book|last = ऐश|first = रुस्सल|title = द टॉप १० ऑफ एवरीथिंग, २००६: द अल्टिमेट बुक ऑफ लिस्ट्स|publisher = डीके पब|year = २००५|url = http://plymouthlibrary.org/faqelements.htm|isbn = 0756613213}}.</ref> इसके बाहुल्य का संबंध ये तथ्य है, कि ये सुपरनोवा तारों में तीन [[हिलियम|हीलियम]] नाभिकों के [[कार्बन]] में शृंखलागत तरीके से जुड़ने पर मैग्नेशियम का निर्माण होता है। मैग्नेशियम आयन की जल में उच्च घुलनशीलता इसे सागर के जल में तीसरा बहुल घुला तत्त्व बनाती है।<ref>{{cite news|url=http://www.seafriends.org.nz/oceano/seawater.htm#composition|title=द कैमिकल कंपोज़ीशन ऑफ सी-वॉटर|author=एन्थोनी जे फ़्लोर|date=२००६}}</ref> मैग्नीशियम सभी जीव जंतुओं के साथ [[होमो सेपियन्स|मनुष्य]] के लिए भी उपयोगी तत्त्व है। यह प्रकाश का स्नोत है और जलने पर श्वेत प्रकाश उत्सर्जित करता है। यह [[होमो सेपियन्स|मानव]] शरीर में पाए जाने वाले पांच प्रमुख रासायनिक तत्वों में से एक है। मानव शरीर में उपस्थित ५०% मैग्नीशियम अस्थियों और हड्डियों में होता है जबकि शेष भाग शरीर में हाने वाली जैविक कियाओं में सहयोगी रहता है।
 
[[चित्र:Bundesarchiv Bild 102-12062, Wasserreiter mit Magnesiumfackeln.jpg|मैग्नेशियम का अग्नि-उत्पादन में प्रयोग|thumb|left]]
एक स्वस्थ आहार में इसकी पर्याप्त मात्रा होनी चाहिये। इसकी अधिकता से अतिसार और न्यूनता से न्यूरोमस्कुलर समस्याएं हो सकती है। मैग्नीशियम हरी पत्तेदार सब्जियों में पाया जाता है।<ref name="हिन्दुस्तान">[http://www.livehindustan.com/news/tayaarinews/gyan/67-75-119172.html मैग्नीशियम]|हिन्दुस्तान लाईव। २४ मई २०१०</ref> इसकी खोज सर [[हंफ्री डेवी]] ने [[१८०८]] में की थी। असल में डेवी ने वास्तव में धातु के एक [[ऑक्साइड]] को खोजा था, जो बाद में एक तत्व निकला। एक अन्य मान्यता अनुसार कि मैग्नीशियम की खोज [[उन्नीसवीं शताब्दी|१८वीं शताब्दी]] के मध्य में हुई थी। वैसे इसके एक यौगिक एप्सम लवण की खोज १७वीं शताब्दी में हो चुकी थी और वह आज भी प्रयोग में आता है। इसका एक अन्य यौगिक [[मैग्नीशियम हाईड्रॉक्साइड|मिल्क ऑफ मैग्नीशिया]] कहलाता है। मैग्नीशियम अन्य तत्वों के साथ सरलता से अभिक्रिया कर यौगिक बना लेता है, जिस कारण यह प्रकृति में सदा यौगिकों के रूप में उपस्थित होता है। [[सागर]] का जल मैग्नीशियम का एक बड़ा स्रोत है, अतः कई धातु-शोधक कंपनियां इसे सागर से शोधित कर इसका औद्योगिक प्रयोग करती हैं। विलयन पर यह [[चाँदी|चांदी]] जैसा सफेद और भार में अपेक्षाकृत हल्का हो जाता है।<ref name="हिन्दुस्तान"/> धातु रूप में यह विषैला (''टॉक्सिक'') नहीं होता, किन्तु जलाने पर यह विषैला प्रभाव छोड़ता है। इसीलिए गर्म मैग्नीशियम का प्रयोग करते समय नाक को सावधानी से बचाकर काम करना चाहिए। मैग्नीशियम हल्का तत्व होने पर भी काफी मजबूत होता है। इस कारण ही इसे मिश्र धातुओं और अंतरिक्ष उद्योग के लिए उपयोगी माना जाता है। कुछ उच्च क्षमता वाले स्वचालित यंत्रों में भी इसका प्रयोग किया जाता है।
 
== प्राकट्य ==
[[चित्र:MagnesiumMetalUSGOV.jpg|thumb|200px|right|शुद्ध मैग्नीशियम धातु की एक छड़ एक मुद्रा सिक्के के साथ]]
हालांकि मैग्नीशियम ६० से अधिक [[खनिज|खनिजों]] में पाया जाता है, किन्तु केवल [[डोलोमाइट]], [[ब्रूसाइट]], [[कार्नेलाइट]], [[टैल्क]], एवं [[ओलिवाइन]] में ही वाणिज्यिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण माना जाता है। {{chem|Mg|2+}} कैटायन सागरीय जल में उपलब्ध बहुल कैटायनों में द्वितीय स्थान पर है। वहां ये उपलब्ध [[सोडियम]] के भार का १२% के बराबर उपस्थित है। इस कारण सागरीय जय व सागरीय लवण मैग्नीशियम के बडए वाणिज्यिक स्रोतों में गिने जाते हैं। मैग्नीशियम के एक्स्ट्रैक्शन हेतु सागरीय जल में [[कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड|कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड]] मिला देते हैं, जिससे [[मैग्नीशियम हाईड्रॉक्साइड]] प्रेसिपिटेट प्राप्त होता है।
: {{chem|MgCl|2}} + {{chem|Ca(OH)|2}} → {{chem|Mg(OH)|2}} + {{chem|CaCl|2}}
 
पंक्ति 17:
मैग्नीशियम क्लोराइड से [[विद्युत अपघटन]] द्वारा मैग्नीशियम प्राप्त होता है।
 
[[संयुक्त राज्य अमेरिका|संयुक्त राज्य]] में कुओं, सागरीय जल व अन्य खारे जल के स्रोतों से प्राप्त जल से [[विद्युत अपघटन]] द्वारा मैग्नीशियम प्राप्त किया जाता है। कैथोड पर {{chem|Mg|2+}} आयन को दो इलेक्ट्रॉनों द्वारा रिडक्शन कर मैग्नीशियम धातु प्राप्त किया जाटा है:
 
:{{chem|Mg|2+}} + 2 {{SubatomicParticle|electron}} → Mg
पंक्ति 33:
[[चित्र:FoodSourcesOfMagnesium.jpg|thumb|200px|मैग्नीशीयम के स्रोत खाद्य पदार्थ]]
{{मुख्य |आहारीय मैग्नेशियम}}
मैग्नेशियम का एक भाग [[होमो सेपियन्स|मानव-]]-[[शरीर]] की प्रत्येक [[कोशिका]] में होता है। यह भाग अतिसूक्ष्म हो सकता है, किंतु महत्त्वपूर्ण अवश्य होता है। सम्पूर्ण शरीर में मैग्नेशियम की मात्रा ५० ग्राम से कम होती है। शरीर में [[कैल्सियम|कैल्शियम]] और [[विटामिन सी]] का संचालन, स्नायुओं और मांसपेशियों की उपयुक्त कार्यशीलता और एन्जाइमों, को सर्किय बनाने के लिये मैग्नेशियम आवश्यक है। कैल्शियम-मैग्नेशियम सन्तुलन में गड़बड़ी आने से स्नायु-तंत्र दुर्बल हो सकता है।<ref name="हिन्दुस्तान लाइव">[http://www.livehindustan.com/news/tayaarinews/gyan/67-75-108174.html मेग्नीशियम]|हिन्दुस्तान लाइव। १४ अप्रैल २०१०</ref> इसीलिये [[फ़्रान्स|फ़्रांस]] में [[कर्कट रोग|कैंसर]] की अधिकता का मुख्य कारण स्थानीय मिट्टी में मैग्नेशियम का कम अंश पाया गया है। मैग्नेशियम के निम्न स्तरों और [[उच्च रक्तचाप]] में स्पष्ट अंतर्संबंध स्थापित हो चुका है। निम्न मैग्नेशियम स्तर से [[मधुमेह]] भी हो सकता है। यूरोलोजी जर्नल की एक रिर्पोट के अनुसार मैग्नेशियम और [[विटामिन बी६]] [[गुर्दा|गुर्दे]] और [[पित्ताशय]] की पथरी के खतरे को कम करने में प्रभावी थे। कठोर दैहिक व्यायाम शरीर के मैग्नेशियम की सुरक्षित निधि को क्षय कर देते है और संकुचन को कमजोर कर देते है। व्यायाम एवं शारीरिक मेहनत करने वाले लोगों को मैग्नेशियम सम्पूरकों की आवश्यकता है। मैग्नेशियम की कमी से महिलाओं में कई समस्याएं दिखाई देती हैं, जैसे:पाँवों की मांसपेशियाँ कमजोर होना, जिससे रेस्टलेस लेग सिंड्रोम होता है। पाँवों में बिवाइयां फटना, पेट की गड़बड़ी, एकाग्रता में कमी, रजोनिवृत्ति संबंधी समस्याओं का बढ़ना, मासिक-धर्म पूर्व के तनाव में वृद्धि, आदि।<ref name="माई">[http://www.myistop.com/blogs/destroyer/eat-bananas-your-need-magnesium महिलाओं के लिए जरूरीमैग्नेशियम]। माई आई स्टॉप। ५ अक्टूबर २००७</ref>
एक गिलास [[भारी जल]] मैग्नेशियम के लियें खाघ-संपूरक है। भारी जल में निरपवाद रूप से उच्च मैग्नेशियम का अंश होता है। भारी जल का प्रयोग करने वाले क्षेत्रों में [[हृदयाघात]] न्य़ूनतम होते हैं।<ref name="हिन्दुस्तान लाइव"/> इसके अन्य महत्वपूर्ण स्रोत है सम्पूर्ण [[अनाज]] विशेषकर [[साबुत अनाज]], [[दाल]], [[सोयाबीन]], [[बादाम]], [[केला]], उबले [[आलू]], गिरीदार फ़ल, हरी पत्तीदार सब्जियां, डेरी उत्पाद और समुद्र से प्राप्त होने वाले आहार।<ref name="माई"/>