"रानीवाड़ा": अवतरणों में अंतर

No edit summary
टैग: यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन उन्नत मोबाइल संपादन
No edit summary
टैग: यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन उन्नत मोबाइल संपादन
पंक्ति 43:
 
== आधारभूत सुविधाएँ ==
 
=== यातायात ===
 
* '''रेल सेवा-''' रानीवाडा [[उत्तर पश्चिम रेलवे मंडल]] के समदडी-भीलडी रेल खंड (लाइन) पर स्थित महत्वपूर्ण रेलवे स्थानक (स्टेशन) है।
* '''सड़क परिवहन'''- रानीवाडा सड़क मार्ग द्वारा देश भर के सभी स्थानों व प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। [[राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम]] (राज्य सरकार संचालित बस सेवा) सभी महत्वपूर्ण स्थलो से बस सेवा का परिचालन करता है। [[मुम्बई]], [[नई दिल्ली]], [[जयपुर]], [[पुणे]], [[बंगलौर]], [[उदयपुर]], [[जोधपुर]], [[अहमदाबाद]] आदि प्रमुख शहरों से रानीवाडा तक सीधी बस सेवाऍ उपलब्ध है। शहर में '''आटो रिक्शा''' एक महत्वपूर्ण यतायात साधन है।
 
<br />
 
=== विद्युत ===
रानीवाडा शहर एवँ रानीवाडा उपखण्ड क्षेत्र (उप जिला क्षेत्र) के सभी ग़ावँ [[विद्युत]] सेवा से जुड़े हुए हैं। [[राजस्थान]] सरकार के बिजली विभाग द्वारा का 220 के.वी. क्षमता का एक "सब ग्रिड स्टेशन" यहाँँ वर्तमान में कार्यरत है, जिससे समूचे उपखण्ड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जाती है।
 
=== पेयजल ===
रानीवाडा नगर की पेयजल व्यवस्था राजस्थान सरकार का जन स्वास्थ्य आभियांत्रिकि विभाग (PHED) करता है। निकटवर्ति रुपावटी, बडगांव व राजपुरा गावँ पेय जल के मुख्य स्रोत है। वर्तमान में नर्मदा नहर से समूचे उपखण्ड क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की जाती है। ग्रामीण क्षेत्र में सिचाँइ तथा पेयजल व्यवस्था कुएँ व टयुबवेल जैसे पारम्परिक जल स्रोतो पर निर्भर है।
<br />
 
=== शिक्षा ===
रानीवाडा शहर में प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा के विविध संस्थान मौजूद है। यहाँ [[राजस्थान]] सरकार संचालित '''राजकीय महाविधालय''' मेंँ कला संकाय में स्नातकोतर स्तर की शिक्षा (2013 से) प्राप्त करने की सुविधा है। यह महाविधालय '''जयनारायण व्‍यास विश्‍वविधालय. जोधपुर''' से सम्बद्ध है। राजस्थान शासन के शिक्षा विभाग द्वारा संचालित तीन उच्च माध्यमिक सहित अनेक प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विधालय तथा तकरिबन 25 निजि शिक्षण संस्थान यहाँँ कार्यरत है।
 
=== संचार सुविधाएँ ===
रानीवाडा शहर में बेसिक [[टेलिफोन]], [[मोबाइल]] सेवा, फेक्स व [[इंटरनेट]] आदि सभी संचार सेवाएँ मौजूद है। सरकारी संचार सेवा प्रदाता [[भारत संचार निगम लिमिटेड]] (बी.एस.एन.एल.) तथा सभी निजि संचार कम्पनियो की सेवाएँ यहाँँ उपलब्ध है। नगर मे उपखंड क्षेत्र का प्रधान डाकघर (पोस्ट आफिस) कार्यरत है।
 
=== चिकित्सा सेवाएं ===
 
 
शहर में सभी प्रकार की [[चिकित्सा]] सुविधाएँ हैं। राज्य सरकार के चिकित्सा विभाग के अधीन एक सुविधा सम्पन्न राजकीय [[अस्पताल]] तथा एक पशु चिकित्सालय का परिचालन होता है। इसके अतिरिक्त कई निजि चिकित्सालय व नर्सिंग होम भी कार्यरत हैं।
 
=== बेंकिंग ===
रानीवाडा शहर में श्रेष्ठ बेंकिंग सुविधाएँ उपलब्ध है। यहाँ पर राष्ट्रियकृत बैंक क्रमशः स्टेट बैंक आँफ इंडिया, आई सी आई सी आई बैंक, बैंक आफ इंडिया सहित लोकल बैंक क्रमशः आदर्श कॉ ऑपरेटिव बैंक, जालौर नागरिक सहकारी बैंक, जालौर सेन्‍ट्रल कॉ ऑपरेटिव बैंक व कई क्रेडिट को-ओपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड की शाखाएँ कार्यरत है। सभी राष्ट्रियकृत बैंक पूर्णतः संगणिकृत (कम्पुटराइज्ड) व ए.टी.एम. तथा आन-लाइन बेंकिंग सुविधा प्रदान करते हैं।
<br />
 
=== ठहरने के स्थान (होटल) ===
शहर में विविध प्रकार के आधिनिक सुविधा-सम्पन्न ठहरने के अनेक होटल मौजूद हैं। जिनमें होटल गुरूकुपा, लक्ष्मी होटल, लक्ष्मी पैलेस, राज पैलेस होटल, भवानी होटल, सूर्या होटल, लहरियां होटल आदि प्रमुख हैं। शहर से सुंधामाता रोड़ स्थित 19 कि.मी.की दूरी पर लोहियाणा गढ़ रि-सोर्ट भी है।
 
== इन्हें भी देखें ==