"राजनयिक": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 7:
==कार्य==
[[File:UN Headquarters 2.jpg|thumb|[[संयुक्त राष्ट्र]] मुख्यालय, विश्व का सबसे बड़ा राजनयिक संगठन]]
राजनयिक का काम होता है ऐसी जानकारी एकत्रित करना और सूचित करवाना जो निजी देश को प्रभावित कर सकती है, अथवा काम आ सकती हैं, अक्सर वे यह जानकारी अपनी निजी सलाह के साथ भेजते हैं कि गृहदेश की [[सरकार]] को कैसे प्रतिक्रिया देनी चाहिए। जब गृहदेश की [[राजधानी]] में ऐसे किसी भी सम्बन्ध में यदि कोई नीतिगत प्रतिक्रिया का फैसला किया जाता है, तो राजनयिक इसे लागू करने के लिए प्रमुख जिम्मेदारी लेते हैं। राजनयिकों का काम अपने गृह सरकार के विचारों को उस देश की सर्कार तक प्रभावी रूप से पहुँचाना होता है, जिस देश में उन्हें भेज गया है, तथा प्रभावी रूप से उस देश की सर्कार को काम करने हेतु मनाना होता है जिससे की गृहदेश के हितों की पूर्ति हो सके। इस तरह, राजनयिक एक सतत प्रक्रिया का हिस्सा होते हैं जिसके माध्यम से दो देशो के बीच की विदेश नीति विकसित होती है।
 
सामान्य तौर पर, राजनयिकों के लिए स्वायत्तता से कार्य करना कठिन होता है। सूचना की सुरक्षा के मद्देनज़र राजनयिकों को सुरक्षित संचार प्रणालियों का उपयोग करना पड़ता है, क्योंकि [[मोबाइल]], [[टेलीफोन]], [[ईमेल]], इत्यादि को ट्रैक किया जा सकता है और मिशन की गुप्त जानकारी लीक हो सकती है।
 
सुरक्षित ईमेल ने राजनयिकों और मंत्रालय के बीच संपर्क को बदल दिया है। इससे जानकारी लीक होने की संभावना बहुत कम हो गयी है, और इसकी व्यापक वितरण और अवैयक्तिक शैली के साथ, औपचारिक केबलग्राम की तुलना में अधिक व्यक्तिगत संपर्क सक्षम करता है।