"ओडिशा": अवतरणों में अंतर

No edit summary
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 11:
| गठन = 26 जनवरी 1950
| राज्यपाल = [[गणेशी लाल]]
| मुख्यमंत्री = [[नवीन पटनायक]] ([[बीजू जनता दल|बीजद]])
| सरकार = [[ओडिशा सरकार]]
| विधानमण्डल = [[एकसदनवाद|एकसदनीय]]<br>[[ओडिशाओड़िशा विधान सभाविधानसभा|विधान सभा]] (147 सीटें)
| भारतीय संसद = [[राज्य सभा]] (10 सीटें)<br>[[लोक सभा]] (20 सीटें)
| उच्च न्यायालय = [[उड़ीसा उच्च न्यायालय]]
पंक्ति 23:
 
 
'''ओडिशा''', ([[ओड़िआ]]: ଓଡ଼ିଶା) जिसे पहले उड़ीसा के नाम से जाना जाता था, [[भारत]] के पूर्वी तट पर स्थित एक राज्य है। ओड़िशा उत्तर में [[झारखण्ड|झारखंड]], उत्तर पूर्व में [[पश्चिम बंगाल]] दक्षिण में [[आन्ध्र प्रदेश|आंध्र प्रदेश]] और पश्चिम में [[छत्तीसगढ़]] से घिरा है तथा पूर्व में [[बंगाल की खाड़ी]] है। यह उसी प्राचीन राष्ट्र कलिंग का आधुनिक नाम है जिसपर 261 ईसा पूर्व में मौर्य सम्राट [[अशोक]] ने आक्रमण किया था और युद्ध में हुये भयानक रक्तपात से व्यथित हो अंतत: [[बौद्ध धर्म]] अंगीकार किया था। आधुनिक ओड़िशा राज्य की स्थापना [[१ अप्रैल|1 अप्रैल]] [[१९३६|1936]] को [[कटक]] के कनिका पैलेस में [[भारत]] के एक राज्य के रूप में हुई थी और इस नये राज्य के अधिकांश नागरिक ओड़िआ भाषी थे। राज्य में 1 अप्रैल को उत्कल दिवस (ओड़िशा दिवस) के रूप में मनाया जाता है।
 
क्षेत्रफल के अनुसार ओड़िशा भारत का नौवां और जनसंख्या के हिसाब से ग्यारहवां सबसे बड़ा राज्य है। [[ओड़िया भाषा|ओड़िआ भाषा]] राज्य की अधिकारिक और सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। भाषाई सर्वेक्षण के अनुसार ओड़िशा की 93.33% जनसंख्या ओड़िआ भाषी है। पाराद्वीप को छोड़कर राज्य की अपेक्षाकृत सपाट तटरेखा (लगभग 480 किमी लंबी) के कारण अच्छे बंदरगाहों का अभाव है। संकीर्ण और अपेक्षाकृत समतल तटीय पट्टी जिसमें [[महानदी]] का डेल्टा क्षेत्र शामिल है, राज्य की अधिकांश जनसंख्या का घर है। भौगोलिक लिहाज से इसके उत्तर में [[छोटा नागपुर पठार|छोटानागपुर का पठार]] है जो अपेक्षाकृत कम उपजाऊ है लेकिन दक्षिण में [[महानदी]], [[ब्राह्मणी]], सालंदी और [[बैतरणी नदी|बैतरणी]] नदियों का उपजाऊ मैदान है। यह पूरा क्षेत्र मुख्य रूप से [[चावल]] उत्पादक क्षेत्र है। राज्य के आंतरिक भाग और कम आबादी वाले पहाड़ी क्षेत्र हैं। 1672 मीटर ऊँचा देवमाली, राज्य का सबसे ऊँचा स्थान है।
 
ओड़िशा में तीव्र [[चक्रवात]] आते रहते हैं और सबसे तीव्र चक्रवात उष्णकटिबंधीय चक्रवात 05बी, [[१ अक्टूबर|1 अक्टूबर]] [[१९९९|1999]] को आया था, जिसके कारण जानमाल का गंभीर नुकसान हुआ और लगभग 10000 लोग मृत्यु का शिकार बन गये।
 
ओड़िशा के [[सम्बलपुर|संबलपुर]] के पास स्थित [[हीराकुंडहीराकुद|हीराकुंड बांध]] विश्व का सबसे लंबा मिट्टी का बांध है। ओड़िशा में कई लोकप्रिय पर्यटक स्थल स्थित हैं जिनमें, [[पुरी]], [[कोणार्क]] और [[भुवनेश्वर]] सबसे प्रमुख हैं और जिन्हें पूर्वी भारत का सुनहरा त्रिकोण पुकारा जाता है। पुरी के [[जगन्नाथ मन्दिर, पुरी|जगन्नाथ मंदिर]] जिसकी [[रथयात्रा]] विश्व प्रसिद्ध है और कोणार्क के [[कोणार्क सूर्य मंदिर|सूर्य मंदिर]] को देखने प्रतिवर्ष लाखों पर्यटक आते हैं। [[ब्रह्मपुर]] के पास जौगदा में स्थित अशोक का प्रसिद्ध शिलालेख और कटक का बारबाटी किला भारत के पुरातात्विक इतिहास में महत्वपूर्ण हैं।
 
== इतिहास ==
पंक्ति 62:
 
== भूगोल ==
[[भारत]] के पूर्वी तट पर बसे ओड़िशा राज्य कि राजधानी भुवनेश्वर है। यह शहर अपने उत्कृष्ट मन्दिरों के लिये विख्यात है। यहाँ की जनसंख्या लगभग ४२ मिलियन है जिसका ४० प्रतिशत [[दलित|अनुसूचित जाति]] एवं [[आदिवासी|अनुसूचित जनजाति]] का है। ओड़िशा का विकास दर अन्य राज्यों की तुलना में बिल्कुल खराब हालत में है। १९९० में ओड़िशा का विकास दर ४.३% था जबकि औसत विकास दर ६.७% है। मगर पिछले दो दसंधियों में ओडिशा ने विभिन्न प्राकृतिक विपदाओं के वाबजूद अनेकांश में प्रगति
की हे । स्वास्थ्य,शिल्प और प्राकृतिक
विपदाओं से जूझने मे अनेकांश में प्रगति की हे । पूर्वी भारत में ओडिशा का विकास,
पंक्ति 69:
ओड़िशा की राजधानी [[भुवनेश्वर]] है जो की ओड़िशा के पूर्व राजधानी [[कटक]] से सिर्फ २९ किमी दूर है। भुवनेश्‍वर भारत के अत्‍याधुनिक शहरों में से है जिसकी वर्तमान में जनसंख्‍या करीब 25 लाख है, भुवनेश्‍वर और कटक दोनों शहरों को मिलाकर ओड़िशा का युग्म शहर भी कहा जाता है। इन दोनों शहरों को मिलाकर कुल 40 लाख आबादी है जो एक महानगर जैसे शहर का निर्माण करती है इसलिए इन दोनों शहरो का विकास तेजी से हो रहा है इन दोनेां शहरो में सन 2020 तक मेट्रो रेल चलाये जाने की योजना है हिंदुओं के चार धामों में से एक [[पुरी]] ६० किमी के दूरता पर बंगाल की खाडी के किनारे अवस्थित है। यह शहर हिंदु देवता श्री [[जगन्नाथ]], उनके मंदिर एवं वार्षिक [[रथयात्रा]] के लिए सुप्रसिद्ध है।
 
ओड़िशा का उत्तरी व पश्चिमी अंश छोटानागपुर पठार के अंतर्गत आता है। तटवर्ती इलाका जो की बंगाल की खाडी से सटा है [[महानदी]], [[ब्राह्मणी]], [[बैतरणी नदी|बैतरणी]] आदि प्रमुख नदीयों से सिंचता है। यह इलाका अत्यंत उपजाऊ है और यहां पर सघन रूप से चावल की खेती की जाती है।
 
ओड़िशा का तकरीबन ३२% भूभाग जंगलों से ढंका है पर जनसंख्या विस्फोर्ण के बाद जंगल तेजी से सिकुड रहे हैं। ओड़िशा में वन्यजीव संरक्षण के लिए क‍ई अभयारण्य हैं। इनमें से सिमिलिपाल जातीय उद्यान प्रमुख है। क‍ई एकड जमीन पर फैला हुआ यह उद्यान हालांकि व्याघ्र प्रकल्प के अंतर्गत आता है पर यहां पर हाथी व अन्यान्य वन्यजीवों का निवास भी है।
 
ओड़िशा के ह्रदों में [[चिल्का झील|चिलिका]] और [[अंशुपा झील|अंशुपा]] प्रधान हैं। महानदी के दक्षिण में तटवर्ती इलाके में अवस्थित [[चिल्का झील|चिलिका]] पुरे एसिया महादेश का सबसे बडा ह्रद है। ओड़िशा का सबसे बडा मधुर जल ह्रद अंशुपा कटक के समीपवर्ती आठगढ में अवस्थित है।
 
ओड़िशा सर्वोच्च पर्वत शिखर देवमाली (देओमाली) है जिसकि ऊंचाई १६७२ मी. है। दक्षिण ओड़िशा के [[कोरापुट]] जिला में अवस्थित यह शिखर पूर्वघाट का भी उच्चतम शिखर है।
पंक्ति 79:
 
== इतिहास और संस्कृति ==
[[ओड़िआ]] यहां की मुख्य भाषा है। यह राज्य [[अशोक|सम्राट अशोक]] के साथ हुआ कळिंग युद्ध का साक्षी है
{{main|ओड़िशा का इतिहास}}
ओड़िशा पर तीसरी सदी ईसा पूर्व से राज करने वाले कुछ वंश इस प्रकार हैं:-
पंक्ति 136:
 
=== नृत्य ===
जनजातीय इलाकों में कई प्रकार के [[लोक नृत्य|लोकनृत्य]] है। मादल व [[बाँसुरी|बांसुरी]] का संगीत गांवो में आम है। ओडिशा का शास्त्रीय नृत्य [[ओड़िसी|ओड़िशी]] 700 वर्षों से भी अधिक समय से अस्तित्व में है। मूलत: यह ईश्वर के लिए किया जाने वाला मंदिर नृत्य था। नृत्य के प्रकार, गति, मुद्राएं और भाव-भंगिमाएं बड़े मंदिरों की दीवारों पर, विशेषकर [[कोणार्क]] में शिल्प व उभरी हुई नक़्क़ासी के रूप में अंकित हैं, इस नृत्य के आधुनिक प्रवर्तकों ने इसे राज्य के बाहर भी लोकप्रिय बनाया है। मयूरभंज और सरायकेला प्रदेशों का छऊ नृत्य (मुखौटे पहने कलाकारों द्वारा किया जाने वाला नृत्य) ओडिशा की संस्कृति की एक अन्य धरोहर है। 1952 में कटक में कला विकास केंद्र की स्थापना की गई, जिसमें नृत्य व संगीत के प्रोत्साहन के लिए एक छह वर्षीय अवधि का शिक्षण पाठयक्रम है। नेशनल म्यूजिक एसोसिएशन (राष्ट्रीय संगीत समिति) भी इस उद्देश्य के लिए है। कटक में अन्य प्रसिद्ध नृत्य व संगीत केन्द्र है: उत्कल संगीत समाज, उत्कल स्मृति कला मंडप और मुक्ति कला मंदिर।
[[File:Konark_Temple.jpg|thumb|कोणार्क मंदिर]]
 
पंक्ति 245:
{{bar percent|अन्य|#808080|1.14}}
}}
२००१ की जनगणना के अनुसार ओडिशा में [[हिन्दू]] ९४.३५%, [[ईसाई]] २.४४%, [[इस्लाम]] २.०७% और अन्य धर्म (मुख्यतः [[बौद्ध धर्म|बौद्ध]]) १.१४% है।
{{clear}}
 
पंक्ति 267:
* [[अनुगुल जिला]]
* [[कटक जिला]]
* [[कंधमाल जिला|कन्धमाल जिला]]
* [[कलाहांडी जिला|कलाहान्डी जिला]]
|
* [[केन्दुझर जिला]]
पंक्ति 281:
|
* [[झारसुगुड़ा जिला]]
* [[देवगढ़ जिला|देवगड़ जिला]]
* [[ढेंकानाल जिला|ढेन्कानाल जिला]]
* [[पुरी जिला]]
* [[मालकानगिरि जिला]]
पंक्ति 288:
* [[मयूरभंज जिला]]
* [[नबरंगपुर जिला]]
* [[नयागढ़ जिला|नयागड़ जिला]]
* [[नुआपड़ा जिला]]
|
पंक्ति 299:
* [[रायगड़ा जिला]]
* [[सम्बलपुर जिला]]
* [[सुन्दरगढ़ जिला|सुन्दरगड़ जिला]]
* [[सुबर्णपुर जिला|सोनपुर जिला]]
|}
 
== राजनीति ==
ओड़िशा का शासन भार संप्रति [[बीजू जनता दल|बीजु जनता दल]] के हाथ में है। दल के सभापति तथा राज्य के मुख्यमत्री का स्थान स्वर्गत बीजु पटनायक के सुपुत्र श्री [[नवीन पटनायक]] हैं।
 
;'''[[मंत्रीमंडल]]'''
"https://hi.wikipedia.org/wiki/ओडिशा" से प्राप्त