"ऐंट-मैन एंड द वास्प": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: deadurl प्राचल को url-status से बदला।
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 40:

| studio = [[मार्वल स्टूडियोज]]
| distributor = [[वाल्टवॉल्ट डिज्नीडिज़्नी|वाल्ट डिज्नी स्टूडियो मोशन पिक्चर्स]]
| released = {{Film date|2018|7|6|संयुक्त राज्य}}
| runtime =
पंक्ति 47:
| budget =

'''ऐंट-मैन एंड द वास्प''' 2018 की एक अमेरिकी [[सुपरहीरो फ़िल्म]] है, जो [[मार्वल कॉमिक्स]] के पात्र [[स्कॉट लैंग|स्कॉट लैंग / एंट-मैन]] और [[होप पिम|होप वैन डायन / वास्प]] पर आधारित है। मार्वल स्टूडियोज द्वारा उत्पादित और [[वॉल्ट डिज़्नी|वॉल्ट डिज़्नी स्टूडियो मोशन पिक्चर्स]] द्वारा वितरित, यह फिल्म 2015 की [[एंटऐंट-मेनमैन (फ़िल्म)|एंट-मैन]] की अगली कड़ी, और [[मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फ़िल्मों की सूची|मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) में बीसवीं फिल्म]] है। फिल्म [[पेटन रीड]] द्वारा निर्देशित है और [[क्रिस मैककेना]], [[एरिक सॉमर]], [[पॉल रड]], [[एंड्रयू बैरर]] और [[गेब्रियल फेरारी]] द्वारा लिखी गई है। रड इसमें लैंग के रूप में, और [[इवैंजलीन लिली]] वैन डाइन के रूप में दिखेंगी, जबकि [[माइकल पेना]], [[वाल्टन गोगिन्स]], [[बॉबी कैनावाले]], [[जूडी गियर]], [[टिप "टीआई" हैरिस]], [[डेविड डास्तमलचियन]], [[हन्ना जॉन-कमेन]], [[एबी राइडर फोर्टसन]], [[रैंडल पार्क]], [[मिशेल पेफीफर]], [[लॉरेंस फिशबर्न]] और [[माइकल डगलस]] अन्य सहायक भूमिकाएं निभाएंगे। ऐंट-मैन एंड द वास्प में, दोनों मुख्य नायक [[हैंक पिम]] के मार्गदर्शन में [[वास्प|जेनेट वैन डायन]] को क्वांटम दायरे से बाहर निकालते हैं।

2015 में [[एंटऐंट-मेनमैन (फ़िल्म)|एंट-मैन]] के रिलीज़ होने के तुरंत बाद ही इसकी अगली कड़ी के लिए बातचीत शुरू हो गयी थी। फिल्म की आधिकारिक घोषणा अक्टूबर 2015 में हुई, साथ ही यह भी बताया गया कि रड और लिली अपनी भूमिकाओं को दोबारा निभाने के लिए लौटेंगे। इसके एक महीने बाद रीड के भी निर्देशक के तौर पर आने की आधिकारिक घोषणा की गयी। ऐंट-मैन एंड द वास्प का फिल्मांकन अगस्त से नवंबर 2017 तक [[जॉर्जिया (देश)|जॉर्जिया]] की फेयेट काउंटी के पाइनवुड अटलांटा स्टूडियो में शुरू होकर मेट्रो अटलांटा, [[सैन फ़्रांसिस्को|सैन फ्रांसिस्को]], [[सवाना]], जॉर्जिया और [[हवाई]] में चला था।

ऐंट-मैन एंड द वास्प का वर्ल्ड प्रीमियर 25 जून 2018 को [[हॉलीवुड]] में रखा गया, और फिर 6 जुलाई 2018 को [[संयुक्त राज्य अमेरिका]] के साथ साथ विश्व भर के सिनेमाघरों में [[आईमैक्स]] और 3डी प्रारूपों में प्रदर्शित किया गया। इसने दुनिया भर में 362 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई कर ली है, और समीक्षकों ने दोनों मुख्य नायकों के अभिनय की प्रशंशा करते हुए इसे आम तौर पर मजेदार लेकिन त्याज्य माना।

== कथानक ==
1987 में, [[जेनेट वैन डायनवास्प|जेनेट वैन डायन / वास्प]] एक सोवियत परमाणु मिसाइल को निष्क्रिय करने के लिए अपने शरीर को अति शूक्ष्म कर उसके अणुओं के पार निकलकर उसे अक्षम तो कर देती है, लेकिन इस प्रक्रिया में वह माइक्रोस्कोपिक क्वांटम दायरे में फंस जाती है, और वापस बाहर नहीं आ पाती। यह मानकर कि जेनेट मर चुकी है, हैंक पिम / एंट-मैन अपनी बेटी होप का लालन-पालन अकेले ही करता है। सालों बाद, पूर्व आपराधी स्कॉट लैंग एंट-मैन के नाम को अपना लेता है और क्वांटम दायरे में प्रवेश करने और लौटने के लिए एक रास्ता खोज लेता है। पिम और होप इस प्रक्रिया को दोहराने पर काम शुरू करते हैं, ताकि वे जेनेट को वहां से जिंदा वापस ला सकें। लैंग और होप भी एक रोमांटिक रिश्ते की शुरूआत करते हैं, और एंट-मैन और वास्प के रूप में एक साथ लड़ने के लिए प्रशिक्षण शुरू करते हैं। लेकिन लैंग एक बार गुप्त रूप से सोकोविया समझौते के उल्लंघन में एवेंजर्स के साथ एक झड़प के दौरान [[कैप्टन अमेरिका]] की मदद करता है, जिस कारण उसे घर पर नज़रबंद कर दिया जाता है, जबकि पिम और होप लैंग के साथ सारे संबंध तोड़कर छिप जाते हैं।

दो साल बाद, पिम और होप क्वांटम दायरे में एक सुरंग खोलने में कामयाब हो जाते हैं। लैंग को जेनेट का एक संदेश भी मिलता है। नज़रबंद के सिर्फ कुछ ही दिन शेष होने के बावजूद भी, लैंग पिम को फोन करता है, जिसके बाद होप लैंग का अपहरण कर उसके घर में एक नमूना छोड़ देती है ताकि एफबीआई एजेंट जिमी वू को लैंग के गायब होने की भनक भी न लगे। पिम और होप एक स्थिर सुरंग बनाने पर काम करने लगते हैं, ताकि वे क्वांटम दायरे में एक वाहन ले जा सकें और जेनेट को पुनः वापस ला सकें।
पंक्ति 71:
{{div col}}
* [[पॉल रड]] - [[स्कॉट लैंग|स्कॉट लैंग / एंट-मैन]]
एक पूर्व अपराधी जिसने एक ऐसा सूट हासिल किया, जो उसकी शक्ति में वृद्धि करते हुए उसे अपना आकार घटाने या बढ़ाने की इजाजत देता है। [[कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर]] की घटनाओं के बाद, जिसमें लैंग राफ्ट जेल से भाग निकलता है, निर्देशक पेटन रीड ने कहा कि "वह पहली ऐंट-मैन फिल्म में भी भगोड़ा था, लेकिन अब सिर्फ एक बड़ा भगोड़ा है।"
* [[इवैंजलीन लिली]] - [[होप वैन डायनपिम|होप वैन डायन / वास्प]]
[[हैंक पिम]] और [[वास्प|जेनेट वैन डायन]] की बेटी, जिसे उसकी मां के समान सूट और वास्प नाम प्राप्त हुआ है। सभी लेखकों में होप को दिखाने की काफी उत्सुकता थी, कि "एक सुपरहीरो के रूप में वह क्या है, उसकी शक्तियां कैसी हैं, वह कैसे उड़ती है, और कौन से अन्याय ऐसे हैं, जो वह पहले सही करना चाहती है।"
* [[माइकल पेना]] - लुइस
लैंग का पूर्व सहपाठी और उसके दल का एक सदस्य। पेना ने कहा कि एंट-मैन की तुलना में उसके चरित्र को सुधार के अवसर काफी कम थे।
* [[वाल्टन गोगिन्स]] - सोनी बर्च
एक "निम्न स्तर का आपराधी।"
पंक्ति 81:
* [[एबी राइडर फोर्टसन]] - कैसी
लैंग तथा मैगी की पुत्री।
* [[रैंडल पार्क]] - जिमी वू
शील्ड का एक एजेंट।
* [[मिशेल पेफीफर]] - [[वास्प|जेनेट वैन डायन]]
पिम की पत्नी, होप की मां, और मूल [[वास्प]]। वह सालों पहले पिम के साथ एक मिशन के दौरान क्वांटम रियल्म में खो गई थी।
* [[लॉरेंस फिशबर्न]] - [[बिल फॉस्टर]]
पिम का एक पुराना दोस्त, जो गोलिएथ परियोजना पर उसका सहायक था। इस फिल्म में फॉस्टर की भूमिका मिलने से पहले फिशबर्न ने एमसीयू में शामिल होने के बारे में मार्वल से संपर्क किया था, और उन्हें कुछ पात्रों के बारे में बताया था, जिन्हें वह निभा सकते हैं।
* [[माइकल डगलस]] - [[हैंक पिम]]
एक पूर्व शील्ड एजेंट, एंटोमोलॉजिस्ट, और भौतिक विज्ञानी जो परिवर्तन को संभव बनाने वाले उपमितीय कणों की खोज के बाद 1963 में मूल एंट-मैन बन गया था।