"राजभाषा": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 1:
'''राजभाषा''', किसी [[राज्य]] या [[देश]] की घोषित [[भाषा]] होती है जो कि सभी राजकीय प्रयोजनों में प्रयोग होती है। उदाहरणतः [[भारत]] की राजभाषा [[हिन्दी]] है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा [[अंग्रेज़ी भाषा|अंग्रेजी]] है।
 
== बोली, विभाषा, भाषा और राजभाषा ==
पंक्ति 21:
किसी प्रदेश की राज्य सरकार के द्वारा उस राज्य के अंतर्गत प्रशासनिक कार्यों को सम्पन्न करने के लिए जिस भाषा का प्रयोग किया जाता है, उसे '''राज्यभाषा''' कहते हैं। यह भाषा सम्पूर्ण प्रदेश के अधिकांश जन-समुदाय द्वारा बोली और समझी जाती है। प्रशासनिक दृष्टि से सम्पूर्ण राज्य में सर्वत्र इस भाषा को महत्त्व प्राप्त रहता है।
 
[[भारत का संविधान|भारतीय संविधान]] में राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के लिए हिन्दी के अतिरिक्त 21 अन्य भाषाएं '''राजभाषा''' स्वीकार की गई हैं। संविधान की अष्टम अनुसुचि में कुल 22 भारतीय भाषाओं स्थान प्राप्त हुआ है। राज्यों की विधानसभाएं बहुमत के आधार पर किसी एक भाषा को अथवा चाहें तो एक से अधिक भाषाओं को अपने राज्य की राज्यभाषा घोषित कर सकती हैं।
 
'''राष्ट्रभाषा''' सम्पूर्ण राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करती है। प्राय: वह अधिकाधिक लोगों द्वारा बोली और समझी जाने वाली भाषा होती है। प्राय: राष्ट्रभाषा ही किसी देश की राजभाषा होती है। भारत में 22 भारतीय भाषाएं राष्ट्रभाषाएं मानी जाती है।