"त्रिकोण तारामंडल": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
 
पंक्ति 1:
[[चित्र:Triangulum IAU.svg|thumb|200px|त्रिकोण तारामंडल]]
'''त्रिकोण''' या '''ट्राऐंगुलम''' ([[अंग्रेज़ी भाषा|अंग्रेज़ी]]: Triangulum) [[खगोलीय गोला|खगोलीय गोले]] के उत्तरी भाग में स्थित एक छोटा-सा [[तारामंडल]] है जो [[अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ]] द्वारा जारी की गई ८८ तारामंडलों की सूची में शामिल है। दूसरी शताब्दी ईसवी में [[क्लाडियस टॉलमी|टॉलमी]] ने जिन ४८ तारामंडलों की सूची बनाई थी यह उनमें भी शामिल था। इसका नाम इसके तीन सबसे [[चमक|रोशन]] [[तारा|तारों]] से आता है जिनको कालपनिक लकीरों से जोड़ने से एक पतला सा समद्विबाहु (आसोसिलीज़) त्रिकोण बनता है।
 
== तारे ==
त्रिकोण तारामंडल में १५ तारे हैं जिन्हें [[बायर नामांकन|बायर नाम]] दिए जा चुके हैं। इनमें से एक के इर्द-गिर्द [[बहिर्ग्रह|ग़ैर-सौरीय ग्रह]] परिक्रमा करता हुआ पाया गया है। इस तारामंडल का सब से रोशन तारा बेटा ट्राऐंगुलाए (β Trianguli) नाम का एक सफ़ेद [[दानव तारा]] है जिसका एक धुंधला-सा [[दोहरा तारा|साथी तारा]] भी है। इसका दूसरा सब से रोशन तारा अल्फ़ा ट्राऐंगुलाए (α Trianguli) नामक सफ़ेद-पीला [[महादानव तारा]] है और इसका भी एक नज़दीकी साथी तारा है। त्रिकोण तारामंडल का तीसरा सब से रोशन तारा ६ ट्राऐंगुलाए (6 Trianguli) है जो मध्यम-शक्ति की [[दूरदर्शी|दूरबीन]] से देखने पर एक [[दोहरा तारा]] (एक पीला और एक नीला) ज्ञात होता है। वास्तव में इसके दोनों तारे स्वयं [[द्वितारा|द्वितारे]] हैं।<ref>Robert Burnham, Jr (1978). ''Burnham's Celestial Handbook'', Dover Publications, New York. ISBN 0-486-24065-7</ref>
 
तारों के अलावा, त्रिकोण तारामंडल के क्षेत्र में कुछ अन्य दिलचस्प [[खगोलीय वस्तुएँवस्तु]]एँ भी हैं, जिनमें [[ट्राऐन्गुलम गैलेक्सी]] शामिल है। यह [[सर्पिल गैलेक्सी|सर्पिल (स्पाइरल) गैलेक्सी]] पृथ्वी से लगभग ३० लाख [[प्रकाश-वर्ष]] दूर है और [[आकाशगंगा]] (हमारी [[मन्दाकिनी|गैलेक्सी]]) के साथ [[स्थानीय समूह]] का हिस्सा है। इस तारामंडल में कई अन्य गैलेक्सियाँ भी दिखती हैं।
 
== इन्हें भी देखें ==
पंक्ति 11:
* [[महादानव तारा]]
* [[स्थानीय समूह]]
* [[ट्राऐन्गुलम गैलेक्सी|ट्राऐन्गुलम आकाशगंगा]]
* [[तारामंडल]]