"जीवन स्तर": अवतरणों में अंतर

No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 1:
'''जीवन स्तर''' ({{lang-en|Standard of living}}) एक निश्चित भौगोलिक क्षेत्र में एक निश्चित [[सामाजिक-आर्थिक वर्ग]] के लिए उपलब्ध [[धन]], सुख, भौतिक वस्तुओं और आवश्यकताओं के स्तर को दर्शाता हैं। जीवन स्तर में आय, [[आजीविका|रोजगार]] की गुणवत्ता और उपलब्धता, वर्ग असमानता, [[गरीबी|गरीबी दर]], आवास की गुणवत्ता और खरीदने की क्षमता, आवश्यकताएँ खरीद करने के लिए आवश्यक काम के घंटे, [[सकल घरेलू उत्पाद]], [[मुद्रास्फीति|मुद्रास्फीति दर]], वार्षिक [[अवकाश]], स्वास्थ्य सेवाओं की सस्ती (या मुफ्त) सुलभता, [[शिक्षा]] की गुणवत्ता और उपलब्धता, [[जीवन प्रत्याशा]], रोग की घटनाएँ, वस्तुओं और सेवाओं की लागत, बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता के लिए उपयोग, राष्ट्रीय आर्थिक विकास, आर्थिक और राजनैतिक स्थिरता, राजनैतिक और धार्मिक स्वतंत्रता, पर्यावरण की गुणवत्ता, [[जलवायु]] और सुरक्षा, जैसे कारक शामिल हैं। जीवन स्तर [[जीवन की गुणवत्ता]] से बारीकी से संबंधित हैं।<ref>{{cite web|url=http://www.investopedia.com/terms/s/standard-of-living.asp#ixzz1VUli2yEI |title=Standard of Living Definition |publisher=Investopedia.com |date= |accessdate=5 November 2011}}</ref> २०१३ में, [[मानव विकास सूचकांक]] ने जीवन की गुणवत्ता के लिए निम्न रूप से शीर्ष छह देशों को श्रेणीबद्ध किया - [[नॉर्वे]], [[ऑस्ट्रेलिया]], [[स्विट्ज़रलैण्ड|स्विट्ज़रलैंड]], [[नीदरलैण्ड]], [[संयुक्त राज्य अमेरिका]] और [[जर्मनी]]<ref>http://hdr.undp.org/en/2013-report</ref>
 
मनुष्य की अधिकांश आर्थिक क्रियाएँ आवश्कताओं को संतुष्ट करने के लिये होती हैं। ये आवश्यकताएँ दैनिक जीवन में उपभोग की जानेवाली विभिन्न वस्तुओं की होती हैं। इनकी पूर्ति सामान्यत: मनुष्य की आय के अनुसार होती है। यदि आय अधिक हुई तो न केवल अनिवार्य आवश्यकताओं की पूर्ति होती है। वरन् आराम और विलासिता संबंधी वस्तुओं का भी उपभोग किया जाता है जीवन का स्तर उन्हीं आवश्यकताओं की पूर्ति का द्योतक होता है जो मनुष्य अपनी आय के अनुसार प्राप्त करता है। ये आवश्यकताएँ जलवायु, सामाजिक स्तर तथा सांस्कृतिक परंपराओं के अनुसार भिन्न भिन्न स्थानों में बदलती रहती है।