"वुडरो विल्सन": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 2:
|name = वुडरो विल्सन
|image = Woodrow Wilson (Nobel 1919).jpg
|office = [[अमेरिकीसंयुक्त राष्ट्रपतिराज्य के राष्ट्रपतियों की सूची|अमेरिका के २८ वें राष्ट्रपति]]
|vicepresident = [[थामस आर. मार्शल]]
|term_start = ४ मार्च १९१३
|term_end = ४ मार्च १९२१
|predecessor = [[विलियम टैफ्ट]]
|successor = [[वारन गैमेलियल हार्डिंग|वारेन हार्डिंग]]
|office2 = [[न्यू जर्सी के गवर्नर|न्यू जर्सी के ३४ वें गवर्नर]]
|term_start2 = १७ जनवरी १९११
पंक्ति 19:
|successor3 = [[जॉन स्टीवर्ट]] <small>(कार्यकारी)</small>
|birth_date = {{birth date|1856|12|28}}
|birth_place = [[स्टॉन्टन, वर्जीनिया|स्टॉन्टन]], [[वर्जीनिया]], [[संयुक्त राज्य अमेरिका|अमेरिका]]
|death_date = {{death date and age|1924|2|3|1856|12|28}}
|death_place = [[वॉशिंगटन राज्य|वाशिंगटन]], डी. सी., संयुक्त राज्य अमेरिका
|party = [[डेमोक्रेटिक पार्टी (संयुक्त राज्य)|डेमोक्रेटिक]]
|spouse = [[एलेन एक्सन विल्सन]] <small>(१८८५-१९१४)</small><br />[[एडिथ बोलिंग]] <small>(१९१५-१९२४)</small>
पंक्ति 30:
|signature = Woodrow Wilson Signature 2.svg
|signature_alt = Cursive signature in ink
}}'''वुडरो विल्सन''' ({{lang-en|Woodrow Wilson}}) (१८५६-१९२४) [[अमेरिकासंयुक्त राज्य के राष्ट्रपतिराष्ट्रपतियों की सूची|अमेरिका के २८ वें राष्ट्रपति]] थे। विल्सन को [[लोक प्रशासन]] के प्रकार्यों की व्याख्या करने वाले अकादमिक विद्वान, प्रशासक, [[इतिहासकार]], विधिवेत्ता और [[राजनीतिज्ञराजनीति]]ज्ञ के रूप में जाना जाता है।
== जीवनी ==
वुडरो विल्सन का जन्म २८ दिसम्बर १८५६ को [[संयुक्त राज्य अमेरिका|अमेरिका]] के [[वर्जीनिया]] प्रांत में हुआ था। उन्होंने [[प्रिंसटन विश्वविद्यालय|प्रिन्सटन विश्वविद्यालय]] से [[राजनीति]], [[प्रशासन]] और [[विधि]] का अध्ययन करते हुए १८७९ में [[स्नातक]] की उपाधि प्राप्त की। प्रिन्सटन विश्वविद्यालय से ही १८८६ में विल्सन ने [[पीएचडी|पीएच. डी.]] की उपाधि प्राप्त की। उनकी पहली रचना ''कांग्रेसी सरकार'' (Congressional Government) १८८४ में प्रकाशित हुई।<ref>[http://www.spartacus.schoolnet.co.uk/FWWwilsonW.htm वुडरो विल्सन की जीवनी]</ref> विल्सन १८८६ से लेकर १९०२ तक [[राजनीति विज्ञान]] के प्रोफेसर रहे। १९०२ से १९१० तक की अवधि में वे प्रिन्सटन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष (President) के पद पर रहे।<ref>लोक प्रशासन, डॉ॰ अमरेश्वर अवस्थी एवं डॉ॰ श्रीराम माहेश्वरी, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, आगरा, २०११, पृष्ठ-४७, ISBN:81 85778 18 3</ref>
 
== राजनीतिक जीवन ==
विल्सन को १९१० में [[न्यू जर्सी]] राज्य का [[राज्यपाल|गवर्नर]] चुना गया। १९१२ में विल्सन को [[अमेरिकासंयुक्त राज्य के राष्ट्रपतिराष्ट्रपतियों की सूची|अमेरिका का २८ वाँ राष्ट्रपति]]<ref>[http://www.whitehouse.gov/about/presidents/woodrowwilson अमेरिका के २८वें राष्ट्रपति : व्हाइट हाउस का आधिकारिक जालघर]</ref> चुना गया। वे ८ वर्षों तक अमेरिका के राष्ट्रपति के पद रहने के बाद सेवानिवृत्त हो गये। १९१९ में विल्सन को [[नोबल शांति पुरस्कार|शांति का नोबेल पुरस्कार]] प्राप्त हुआ। १९२४ में मस्तिष्क आघात (cerebral haemorrhage) से उनका निधन हो गया।<ref>[http://www.nobelprize.org/nobel_prizes/peace/laureates/1919/wilson-bio.html वुडरो विल्सन की जीवनी]</ref>
 
वुडरो विल्सन ने स्वप्न में भी यह नहीं सोचा होगा कि एक दिन वह संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रपति बनेगा। बहुत कम ऐसे लोग हैं जो इस पद पर राजनीतिक अपरिपक्वतापूर्ण व्यक्तित्व से पहुंचे होंगे। लेकिन राष्ट्रपति बनने के पश्चात् किसी ने इतनी दृढ़ता, सूझबूझ, राष्ट्र-निर्माण की दक्षता एवं कर्त्तव्य-परायणता से कार्य नहीं किया होगा, जितना शान्ति के मसीहा विल्सन ने। एक भविष्यदृष्टता और आदर्शवादी होते हुए भी वह [[अब्राहम लिंकन|लिंकन]] के बाद सबसे अच्छा अधिक यथार्थवादी और निपुण राजनीतिक नेता था। परन्तु 1913 में कोई भी यह नहीं जानता था कि विल्सन महान व्यक्ति बनेगा। कोई नहीं जानता था कि विल्सन द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका को [[पहला विश्व युद्ध|प्रथम विश्वयुद्ध]] में भाग न लेने के सभी प्रयत्नों के बावजूद भी उस राष्ट्र को युद्ध में निर्णायक भाग लेना होगा। कोइ नही जानता था कि वह अटलाण्टिक के उस पार जाकर विश्व को स्थायी शान्ति देने का प्रयास करेगा और उसके प्रयत्न कुछ यूरोपीय राजनीतिज्ञों की स्वार्थपरायणता और घरेलू तुच्छ विरोधों की वेदी पर नष्ट होंगे। किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने ही आदर्शों एवं योजनाओं को अपने ही लोगों द्वारा निर्दयतापूर्वक निरस्त एवं पराजित होते हुए नहीं देखा होगा।
 
विल्सन [[राजनीति|राजनीति शास्त्र]] का प्राध्यापक था। अतएव वह चिंतक था। उसने अमेरिकी प्रशासन पर विशद् ग्रन्थ लिखे थे। उसका विचार था कि कार्यपालिका एवं व्यवस्थापिका में शक्ति के बंटवारे से शासन में सामंजस्य नहीं हो पाया। अतएव उसकी इच्छा थी कि अमेरिकी राष्ट्रपति को इंग्लैण्ड के प्रधानमन्त्री की भांति शक्तिशाली होना चाहिये। जब वह राष्ट्रपति बना तो उसने निःसन्देह अपने विचारों को कार्यान्वित कर राष्ट्रपति की शासन का शक्तिशाली केन्द्र-बिन्दु बनाया। उसमें साहसिक निर्भीकता, निरुत्तर कर देने वाली निष्कपटता थी। उसका विश्वास था कि सात्विक कार्यों की सदैव विजय होगी और सत्य के प्रतिनिधियों को असत्य, अविवेक एवं आडम्बर से समझौता नहीं करना चाहिये। अपने शासनकाल के आरम्भिक वर्षों में ही उसने सम्पूर्ण जनता का ध्यान आकर्षित कर लिया। उसने सम्पूर्ण राष्ट्रीय जीवन में समर्पण, त्याग एवं नैतिकता की भावना को प्रेरित किया। लेकिन स्वयं की सात्विकता एवं उद्देश्यों के प्रति उसमें इतना गर्व कर गया कि वह सोचने लगा कि जो उसका विरोध करते थे वे ईश्वर का विरोध कर रहे थे। उसमें लिंकन की विनम्रता का अभाव था। अपने चुनाव अभियान में उसने पूर्व के अनुदारवादी विचारों को त्यागकर प्रगतिवाद का नारा दिया था। राष्ट्रपति बनने के बाद उसने अपने व्यक्तित्व में समझौतावादी जीवन ग्रहण नहीं किया, हालांकि राष्ट्रपति पद के नामांकन के लिए उसने उस ब्रायन की भी बहुत प्रशंसा की थी जिसके सम्बन्ध मेंं उसकी धारणा यह थी कि ‘उसे कचरे में फैंक देना चाहिए।’ वस्तुतः उसके व्यकितत्व में अनेक गुणों का सम्मिश्रण था। वह खुशामद पसन्दगी की एवं विनम्र घूसखोरी की कला से परिचित था, लेकिन साथ ही वह गहरी नैतिकता, दया एवं संवेदनशील वृत्ति का भी था। वह अच्छे-बुरे की पहचान रखता था। उसमें ‘पूर्व विमान’ (Old Testament), [[प्लेटो]] के ‘दार्शनिक राजा’ एवं [[निकोलो मैकियावेली|मैकियावली]] के ‘राजकुमार’ (प्रिंस) के तत्त्वों का समावेश था। लिंकन की भांति वह समय के साथ अपने उत्तरदायित्व के योग्य सिद्ध हुआ।
 
== प्रथम विश्वयुद्ध एवं लीग ऑफ नेशन्स ==