"फ्रांसिस फोर्ड कोपोला": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: साँचा बदल रहा है: Infobox person
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 4:
| caption = वर्ष 2011 में फ्रांसिस फोर्ड कोपोला
| birth_date = {{Birth date and age|mf=yes|1939|4|7}}
| birth_place = डेट्रायट, [[मिशिगन]], [[संयुक्त राज्य अमेरिका|संयुक्त राज्य]]
| education = ग्रेट नेक नॉर्थ हाई स्कूल
| alma_mater = होफ्स्ट्रा विश्वविद्यालय<br>यूएलसीए स्कूल ऑफ थिएटर, फिल्म एंड टेलिविजन
| home_town = वुडसाइड, क्वीन्स, [[न्यूयॉर्क]], [[संयुक्त राज्य अमेरिका|संयुक्त राज्य]]
| residence = नापा वैली, [[कैलिफ़ोर्निया|कैलिफोर्निया]], [[संयुक्त राज्य अमेरिका|संयुक्त राज्य]]
| parents = कारमेन कोपोला<br>इटालिया कोपोला
| occupation = फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, फिल्म निर्माता
| years_active = 1962–आजतक
| party = [[डेमोक्रैटिक पार्टी (संयुक्त राज्य)|डेमोक्रेटिक पार्टी]]
| spouse = एलेनोर कोपोला
| children =
पंक्ति 18:
'''फ्रांसिस फोर्ड कोपोला''' संयुक्त राज्य अमरीका के फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और फिल्म निर्माता हैं। कोपोला ने हॉलीवुड में फिल्म निर्माण की नई तकनीक के साथ नया दौर को जन्म दिया। इस दौर को ''न्यू हॉलीवुड'' कहा जाता है। कोपोला की फिल्म गॉड फादर को न सिर्फ तीन ऑस्कर पुरस्कार मिले बल्कि इस फिल्म ने दुनिया भर में गैंगस्टर शैली की फिल्मों के निर्माण में आमूल चूल परिवर्तन कर दिया।<ref>{{cite web|url=http://www.ign.com/articles/2003/07/28/featured-filmmaker-francis-ford-coppola|title=Featured Filmmaker Fransis Ford Copola|publisher=ign.com|accessdate=2017-07-28}}</ref>
==जीवन परिचय==
फ्रांसिस फोर्ड कोपोला का जन्म [[संयुक्त राज्य अमेरिका|संयुक्त राज्य]] अमरीका के [[मिशिगन]] राज्य के [[डेट्राइट|डेट्रायट]] शहर में इतालवी मूल के एक परिवार में हुआ था। कोपोला का मध्य नाम फोर्ड मोटर्स के मालिक हेनरी फोर्ड के नाम पर पड़ा। कोपोला का जन्म हेनरी फोर्ड अस्पताल में हुआ। कोपोला के जन्म के समय उनके पिता फोर्ड मोटर कंपनी के लिए रेडियो पर प्रसारित होने वाले संगीत कार्यक्रम में बांसुरी वादक और ऑरकेस्ट्रा के सहायक निर्देशक थे। जब कोपोला दो साल के थे तब उनके पिता को सुप्रसिद्ध संगीत कंपनी एनबीसी सिम्फनी आरकेस्ट्रा में मुख्य बांसुरी वादक के रूप में कार्य करने का मौका मिल गया और कोपोला अपने माता पिता के साथ न्यूयॉर्क आ गए। न्यूयॉर्क के वुडसाइड, क्वीन्स में कोपोला का बचपन बीता।
 
पोलियोग्रस्त हो जाने की वजह से कोपोला के बचपन का लंबा हिस्सा बिस्तर पर ही कटा। ये वो दौर था जब कोपोला ने घर पर रहकर कठपुतली नाट्यकला की बीरीकियां सीखीं और पुस्तकों का अध्ययन किया। 15 साल की उम्र में कोपोला ने टेनीज विलियम्स का नाटक अ स्ट्रिक्टर नेम्ड डिजायर पढ़ डाला। यहीं से कोपोला की रंगमंच में रुचि उत्पन्न हो गई। हालांकि कोपोला स्कूली पढ़ाई में औसत थे लेकिन तकनीक और इंजीनियरिंग में उनकी रुचि इस कदर थी कि उनके सहपाठी मित्र उन्हें साइंस उपनाम से बुलाते थे।