"टी एस एलियट": अवतरणों में अंतर

No edit summary
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 26:
'''टी० एस० एलियट''' (Thomas Stearns Eliot ; १८८८-१९६५) १९४८ के [[नोबेल पुरस्कार|नोबेल-पुरस्कार-विजेता]](साहित्य) तथा आधुनिक युग की महानतम अंग्रेजी साहित्यिक विभूतियों में से थे।
 
२६ वर्ष की आयु में आप अपनी मातृभूमि [[संयुक्त राज्य अमेरिका|अमरीका]] छोड़कर [[इंग्लैण्ड|इंग्लैंड]] में बस गए और १९२७ में ब्रिटिश नागरिक बन गए। आपने [[नाटक]], [[काव्य|कविता]] और आलोचना तीनों क्षेत्रों में महान् ख्याति प्राप्त की है तथा आधुनिक युग के प्राय: सभी प्रसद्धि लेखकों को प्रभावित किया है। वे स्वयं [[डन]], [[एज़रा पाउंड]] तथा फ्रांसीसी प्रतीकवादी कवि [[लॉफोर्ज़]] द्वारा सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।८
 
== कृतियां ==
यद्यपि आपका पहला काव्यसंग्रह 'प्रफ्रूॉक ऐंड अदर आब्जॅरवेशंस' १९१७ में प्रकाशित हुआ, तथापि आपको वास्तविक ख्याति '[[द वेस्ट लैंड|द वेस्टलैंड]]' (१९२२) द्वारा प्राप्त हुई। मुक्त छंद में लिखे तथा विभिन्न साहित्यिक संदर्भो एवं उद्धरणों से पूर्ण इस काव्य में समाज की तत्कालीन परिस्थिति का अत्यंत नैराश्यपूर्ण चित्र खींचा गया है। इसमें कवि ने जान बूझकर अनाकर्षक एवं कुरूप उपमानों का प्रयोग किया है जिससे वह पाठकों की भावना को ठेस पहुँचाकर उन्हें समाज की वास्तविक दशा का ज्ञान करा सके। उसके मत में संसार एक 'मरूभूमि' है-आध्यात्मिक दृष्टि से अनुर्वर तथा भौतिक दृष्टि से अस्त व्यस्त। इसके बाद की रचनाओं में हमें एक दूसरा ही दृष्टिकोण मिलता है जो धार्मिकता की भावना से पूर्ण है और जिसका चरम विकास 'ऐश वेन्सडे' (१९३०) और 'फ़ोर क्वार्टेट्स' (१९४४) में हुआ।
 
आलोचना के क्षेत्र में आपका सबसे महत्वपूर्ण कार्य १७वीं शताब्दी के लेखकों, विशेषकर डन तथा [[जॉन ड्राइडेन|ड्राइडेन]] की खोई हुई प्रतिष्ठा का पुन: संस्थापन तथा मिल्टन एवं शेली की भर्त्सना करना रहा है। [[दांते एलीगियरी|दांते]] की भी आपने नई व्याख्या की हैं। वैसे तो आपने कई सौ आलोचनाएँ लिखी हैं, परंतु 'द सैक्रेड वुड'(१९२०), 'द यूस ऑव पोएट्री ऐंड द यूस ऑव क्रिटिसिज्म' (१९३३) तथा 'आन पोएट्री ऐंड पोएट्स' (१९५७) विशेष उल्लेखनीय हैं।
 
आपने निम्नलिखित पाँच नाटकों की रचना की है: 'मर्डर इन द कैथीड्रल' (१९३५), 'फैमिली रियूनियन' (१९३९), 'द काकटेल पार्टी' (१९५०), 'द कान्फ़िडेंशल क्लाक' (१९५५), 'द एल्डर स्टेट्समैन' (१९५८)। ये सभी पद्य में लिखे गए हैं एवं रंगमचं पर लोकप्रिय हुए हैं। 'मर्डर इन द कैथीड्रल' पर फ़िल्म भी बन चुकी है।
पंक्ति 40:
==इन्हें भी देखें==
* [[द वेस्ट लैंड]]
* [[अंग्रेजी साहित्य|अंग्रेज़ी साहित्य]]
* [[नोबेल पुरस्कार]]