"ध्रुव तारा": अवतरणों में अंतर

No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 1:
[[चित्र:Polaris system.jpg|thumb|200px|ध्रुव मंडल के कुछ तारे, जिनमें से ध्रुव ए (A) मुख्य तारा है]]
[[चित्र:Steve Ryan - Stars around Polaris - Day 62 (by-sa).jpg|thumb|200px|कैमरे का लेंस रात्री में लम्बे अरसे तक खुला रख कर रात में आसमान का चित्र खींचा जाए, तो प्रतीत होता है कि सारे तारे ध्रुव तारे के इर्द-गिर्द घूम रहे हैं]]
'''ध्रुव तारा''', जिसका [[बायर नामांकन|बायर नाम]] "अल्फ़ा उर्साए माइनोरिस" (α Ursae Minoris या α UMi) है, [[ध्रुवमत्स्य तारामंडल]] का सब से [[चमक|रोशन]] [[तारा]] है। यह पृथ्वी से दिखने वाले तारों में से [[सबसे रोशन तारों की सूची|४५वां सब से रोशन तारा]] भी है। यह पृथ्वी से लगभग ४३४ [[प्रकाश-वर्ष|प्रकाश वर्ष]] की दूरी पर है। हालांकि पृथ्वी से यह एक तारा लगता है, यह वास्तव में एक [[बहु तारा]] मंडल है, जिसका मुख्य तारा (ध्रुव "ए") F7 [[तारों की श्रेणियाँ|श्रेणी]] का रोशन [[दानव तारा]] या [[महादानव तारा]] है। वर्तमान युग में ध्रुव तारा [[खगोलीय गोला|खगोलीय गोले]] के उत्तरी ध्रुव के निकट स्थित है, यानि दुनिया में अधिकतर जगहों से ध्रुव तारा पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव के ऊपर स्थित प्रतीत होता है। इस कारण से तारों से मार्गदर्शन लेते हुए समुद्र या रेगिस्तान जैसी जगहों से निकलने वाले यात्री अक्सर ध्रुव तारे का प्रयोग करते हैं।
 
पृथ्वी के [[घूर्णन]] (रोटेशन) से रात्री में आकाश के लगभग सभी तारे धीरे-धीरे घुमते हुए लगते हैं, लेकिन ध्रुव तारा उत्तर की ओर स्थिर लगता है। अगर किसी कैमरे का लेंस लम्बे अरसे तक खुला रख कर रात में आसमान का चित्र खींचा जाए, तो तस्वीर में ऐसा प्रतीत होता है की सारे तारे ध्रुव के इर्द-गिर्द घूम रहे हैं।
 
== अन्य भाषाओँ में ==
ध्रुव तारे को अंग्रेज़ी में "पोलैरिस" (Polaris), "पोलस्टार" (Polestar), "नॉर्थ़ स्टार" (North star) या "लोडस्टार" (Lodestar) कहते है। [[अरबी भाषा|अरबी]] में इसे "नजूम अल-शुमाल" ({{Nastaliq|ur|نجم الشمال}}) कहते है, जिसका अर्थ है "उत्तर का तारा"। [[फ़ारसी भाषा|फ़ारसी]] में इसे "क़ुतबी सितारा" ({{Nastaliq|ur|قطبی ستارہ}}) कहते हैं।
 
== विवरण ==
ध्रुव मंडल के तारे इस प्रकार हैं -<ref name="ref56riyec">{{cite web | title=The monthly sky guideMonthly Sky Guide | author=Ian Ridpath, Wil Tirion | publisher=Cambridge University Press, 2003 | isbn=9780521533065 | url=http://books.google.com/books?id=UFQIutJ8GSsC}}</ref>
* '''ध्रुव ए''' (α UMi A) - यह या तो F7 II [[तारों की श्रेणियाँ|श्रेणी]] का अत्यंत रोशन [[दानव तारा]] है, या फिर F7 Ib श्रेणी का [[महादानव तारा]] है। इसकी निहित चमक ([[निरपेक्ष कांतिमान|निरपेक्ष कान्तिमान]]) सूरज की २,२०० गुना है। इसका द्रव्यमान हमारे [[सौर द्रव्यमान|सूरज के द्रव्यमान]] का लगभग ७.५ गुना और व्यास हमारे [[सौर अर्धव्यास|सूरज के व्यास]] का ३० गुना है। इसकी सतह का अनुमानित तापमान लगभग ७,२०० [[केल्विन|कैल्विन]] है। यह एक सॅफ़ॅई [[परिवर्ती तारा]] है।
* '''ध्रुव बी''' (α UMi B) - [[सौर द्रव्यमान|सूरज के द्रव्यमान]] के लगभग १.५ गुना द्रव्यमान वाला यह F3V श्रेणी का [[मुख्य अनुक्रम]] तारा ध्रुव "ए" की २,४०० [[खगोलीय इकाईयोंइकाई]]यों (ख॰इ॰) की दूरी पर परिक्रमा कर रहा है।
* '''ध्रुव ए बी''' (α UMi Ab) - यह [[मुख्य अनुक्रम|बौना तारा]] ध्रुव "ए" की परिक्रमा १८.५ ख॰इ॰ की बहुत ही नज़दीकी [[कक्षा (भौतिकी)|कक्षा]] में कर रहा है।
* '''ध्रुव सी''' (α UMi C) और '''ध्रुव डी''' (α UMi D) - यह दोनों तारे ध्रुव "ए" से काफ़ी दूरी पर हैं।
 
== पृथ्वी का अक्ष अयनांश ==
पृथ्वी का [[घूर्णन अक्ष|अक्ष]] एक धीमी लेकिन निर्धारित गति से डगमगाता है, जिस वजह से कोई भी तारा स्थिर रूप से उसके ध्रुव के ऊपर स्थित नहीं रहता। ध्रुव तारा इस समय लगभग उत्तरी ध्रुव के ऊपर है लेकिन यह हज़ारों साल के काल में बदल जाएगा। पृथ्वी के इस अक्ष के रुझान में बदलाव ऐसा है कि हर २६,००० साल में उसका एक पूरा चक्र पूरा हो जाता है। इसका अर्थ है कि हालांकि ध्रुव तारा पृथ्वी के ध्रुव से हटता हुआ प्रतीत होगा, लेकिन आज से २६,००० वर्षों बाद ध्रुव तारा फिर से ध्रुव के लगभग ऊपर होगा। इस समय यह [[अयन गति|अक्ष अयनांश]] ध्रुव तारे को उत्तरी ध्रुव के और भी समीप ला रहा है। सन् २१०० में यह अपनी सब से समीपी स्थिति में होगा और उसके बाद ध्रुव से हटने लगेगा।<ref name="ref24gobuh">{{cite web | title=Firefly astronomy dictionaryFirefly Pocket Series | author=John Woodruff | publisher=Firefly Books, 2003 | isbn=9781552978375 | url=http://books.google.com/books?id=kX_DAEsOWssC}}</ref>
 
== इन्हें भी देखें ==