"किन्नौर जिला": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल एप सम्पादन Android app edit
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 29:
|Website = http://hpkinnaur.nic.in/
}}
पौराणिक किन्नौरों की भूमि '''किन्नौर''' [[हिमाचल प्रदेश]] के उत्तर पूर्व में स्थित एक जिला है। [[किन्नौर जिला|किन्नौर जिले]] का मुख्याल्य [[रिकांग पिओ]] है<ref>{{Cite web|url = http://hpkinnaur.nic.in/factfile.htm|accessdate = ५ सितंबर २०१३|title = फ़ैक्ट फ़ाइल- किन्नौर}}</ref>। ऊंचे-ऊंचे पहाडों और हरे-भरे पेडों से घिरा यह क्षेत्र ऊपरी, मध्य और निचले किन्नौर के भागों में बंटा हुआ है। यहां पहुंचने का मार्ग दुर्गम होने के कारण यह क्षेत्र बहुत लंबे समय तक पर्यटकों से अछूता रहा है, लेकिन अब साहसिक और रोमांचप्रिय पर्यटक यहां बडी संख्या में आने लगे हैं। प्राकृतिक द्श्यावली से भरपूर इस ज़िले की सीमा [[तिब्बत]] से सटी हुई है, जो इसे सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बनाती है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी [[शिमला]] से लगभग २५० किलोमीटर दूर [[राष्ट्रीय राजमार्ग २२ (भारत)|राष्ट्रीय राजमार्ग २२]] पर यह नगर स्थित है। पहाडों और जंगलों के बीच कलकल ध्वनि से बहती [[सतलुज नदी|सतलुज]] और [[स्पीति]] नदियों का संगीत यहां की सुंदरता में चार चांद लगा देता है। स्पीति नदी आगे चलकर खाब में सतलुज से मिल जाती है। विश्व की विशालतम [[ज़ंस्कार|जन्सकार]] और महान हिमालय पर्वत श्रृंखलाओं के आकर्षक दृश्य यहां से देखे जा सकते हैं।
 
== इतिहास ==
पंक्ति 36:
== पर्यटन स्थल ==
=== [[रिकांग पिओ]] ===
समुद्र तल से २,६७० मीटर की ऊंचाई पर स्थित रिकांग पिओ किन्नौर का जिला मुख्यालय है। हाल ही में यहां एक मठ बनाया गया है। १९९२ में बौद्ध धर्मगुरू [[तेनजिन ग्यात्सो|दलाई लामा]] ने यहां कालचक्र नामक समारोह आयोजित किया था। रिकांग पिओ के निकट ही कल्पा की प्राचीन बस्ती है, जहां की सुंदरता को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। इसी स्थान पर हू-बू-लेन-कर मठ स्थित है। कहा जाता है कि इस मठ को ९५०-१०५५ के बीच रिनचेंगसान पो ने संस्थापित करवाया था। किन्नौर कैलाश के अदभुत दृश्य यहां से देखे जा सकते हैं।
 
=== [[कल्पा]] ===
पुरानी भारत-तिब्बत सड़क पर स्थित कल्पा किन्नौर का प्रारंभिक जिला मुख्यालय था। समुद्र तल से २,७५९ मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह ग्राम शिमला से २६० किमी दूर है। हेरिटेज विलेज की तमाम खूबियां यहां देखी जा सकती हैं। प्रात: काल में बर्फीले पहाडों के बीच में उगते हुए सूर्य की स्वर्णिम आभा यहां से बहुत सुंदर लगती है। यहां का नारायण नागनी मंदिर स्थानीय कला का अनुपम उदाहरण है। कल्पा में अनेक प्राचीन बौद्ध मठ बनें हुए हैं। यह गांव ६,०५० मीटर ऊंचे किन्नौर कैलाश के बहुत ही निकट स्थित है। किन्नौर कैलाश को [[शिव|भगवान शिव]] का शीतकालीन आवास माना जाता है।
 
=== [[सांगला]] ===
पंक्ति 62:
यह किन्नौर जिले का अन्तिम गाँव है जो सवसे ऊँचाई पर स्थित है। यह गाँव सेव, अखरोट, खुर्मानी, बदाम आदि के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ से पैदल स्पीति को भी जा सकते हैं, जो पैदल रास्ता ३ दिन का है।
 
=== [[काजा, स्पीति, हिमाचल प्रदेश|काजा]] ===
एक जमाने में काजा स्पीति के प्रमुख की राजधानी थी। स्पीति नदी के बाएं किनारे पर स्थित यह नगर समुद्र तल से ३,६०० मीटर की ऊंचाई पर है। वर्तमान में काजा स्पीति सब डिवीजन का मुख्यालय है
 
पंक्ति 73:
 
;सड़क मार्ग-
सड़क मार्ग से किन्नौर पहुंचने के लिए [[राष्ट्रीय राजमार्ग २२ (भारत)|राष्ट्रीय राजमार्ग २२]] का प्रयोग किया जाता है। दिल्ली, चंडीगढ़, शिमला, मनाली और कुल्लू से किन्नौर के लिए टै‍क्सी भी की जा सकती है।
 
== प्रसिद्ध सामान ==