"एवेंक लोग": अवतरणों में अंतर

छो (GR) File renamed: File:Evenk.jpgFile:Evenk family in the early 1900s.jpg File renaming criterion #2: To change from a meaningless or ambiguous name to a name that describes what the image particu...
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
 
पंक्ति 1:
[[चित्र:Evenk family in the early 1900s.jpg|thumb|230px|सन् १९०० के आसपास [[साइबेरिया]] में खींची गई कुछ एवेंकियों की तस्वीर]]
[[चित्र:Evenk shaman costume.jpg|thumb|230px|एक पारम्परिक एवेंक [[ओझा]] (जो पुजारी और हक़ीम दोनों का स्थान रखता था) की पोशाक]]
'''एवेंक लोग''' (<small>[[रूसी भाषा|रूसी]]: Эвенки, एवेंकी; [[मंगोल भाषा|मंगोल]]: Хамниган, ख़ामनिगन; [[अंग्रेज़ी भाषा|अंग्रेजी]]: Evenk</small>) पूर्वोत्तरी [[एशिया]] के [[साइबेरिया]], [[मंचूरिया]] और [[मंगोलिया]] क्षेत्रों में बसने वाली एक [[तुंगुसी लोग|तुन्गुसी जाति]] का नाम है। [[रूस]] के साइबेरिया इलाक़े में सन् २००२ में ३५,५२७ एवेंकी थे और यह औपचारिक रूप से 'उत्तरी रूस की मूल जनजाति' की सूची में शामिल थे।<ref name="ref82luqux">[http://books.google.com/books?id=S9F3EsZImesC New Perspectives on Endangered Languages: Bridging Gaps Between Sociolinguistics, Documentation and Language Revitalization], José Antonio Flores Farfán, Fernando F. Ramallo, John Benjamins Publishing Company, 2010, ISBN 978-90-272-0281-9, ''... Evenki is a Tungusic language spoken by approximately 5335 speakers out of an ethnic population of 35527 or less (data from the 2002 All-Russian census; www. raipon.org) ...''</ref> चीन में एवेंकियों को [[चीन]] की ५६ जातियों की सूची में भी शामिल किया गया था और उस देश में सन् २००२ की जनगणना में इनकी जनसंख्या ३०,५०५ थी।<ref name="ref73carez">[http://books.google.com/books?id=JG619Tq4ElkC Historical dictionary of the peoples of the Southeast Asian massif], Jean Michaud, Scarecrow Press, 2006, ISBN 978-0-8108-5466-6, ''... Minorities of Highland Southwest China, 2000 ... 56 nationalities (minzu) ... Evenki 30,505 ...''</ref> मंगोलिया में इन्हें ख़ामनिगन कहा जाता है और वहाँ की सन् २०१० की जनगणना में इनकी संख्या सिर्फ़ ५३५ थी और वे भी अपनी मूल एवेंकी भाषा छोड़कर [[मंगोल भाषा]] अपने चुके थे।
 
== इतिहास ==
एवेंकी लोगों का मूल निवास स्थान [[साइबेरिया]] में [[बयकाल झील|बईकाल झील]] और [[अमूर नदी]] के बीच का इलाक़ा है। एवेंकी भाषा [[तुंगुसी भाषा-परिवार|तुन्गुसी भाषा-परिवार]] की उत्तरी उपशाखा की एक बोली है और साइबेरिया में बोली जाने वाली एवेन भाषा और नेगिदाल भाषा से काफ़ी मिलती-जुलती है। १६०० ईसवी तक साइबेरिया के एवेंकियों ने [[रेंडियर|रेनडियर]] (उत्तरी बर्फ़ीले इलाक़ों में मिलने वाली [[हिरणोंहिरण]]ों की एक नस्ल) का पालन शुरू कर दिया था। [[मंगोलिया]] के एवेंकियों ने [[मंगोल|मंगोल लोगों]] से [[घोड़ा|घोड़ों]] का पालन और प्रयोग सीख लिया था। १७वीं सदी में पश्चिम से [[रूस|रूसी साम्राज्य]] पूर्वी दिशा में पूरे साइबेरिया में तेज़ी से फैलने लगा और जल्दी ही एवेंकियों के क्षेत्र में दाख़िल हो गया। रूसियों ने अपने पारंपरिक कोसाक जाति के फ़ौजी यहाँ भेजें और एवेंकियों को रूसी सरकार को लगान देने पर मजबूर किया। कुछ एवेंकियों ने रूस के ख़िलाफ़ विद्रोह किया और रूसी सैनिकों ने कुछ एवेंकी परिवारों का अपहरण भी किया। धीरे-धीरे एवेंकी रूसी व्यवस्था का हिस्सा बन गए। कुछ एवेंकी भागकर [[साख़ालिन|साख़ालिन द्वीप]], मंगोलिया और [[मंचूरिया]] में बस गए जहाँ उनके वंशज अभी भी रहते हैं।
 
== धर्म ==
पारम्परिक रूप से एवेंक लोग प्रकृति पूजा में विश्वास रखते थे, जिसे [[जीववाद|सर्वात्मवाद]] या 'ऐनीमिज़म' (<small>animism</small>) कहा जाता है। इसके तहत समाज में [[ओझा]] का एक अहम किरदार होता था - वह पंडित-पुजारी भी था और जड़ी-बूटियों का ज्ञान रखने वाला वैद्य भी। यह ओझा पुरुष या स्त्री दोनों में से कोई भी हो सकता था। उसके पास रेनडियर की खाल से बनी एक डफ़ली होती थी जिसका प्रयोग वह 'कमलन' नाम के पूजा समारोह में करता था। इसमें वह डफ़ली बजाकर मददगार आत्माओं-देवताओं को संबोधित करता था और उनसे जानवरों को ढूँढने की या किसी बीमार या ज़ख़्मी व्यक्ति को भला करने की सहायता मांगता था।<ref name="ref53xarem">[http://books.google.com/books?id=Q6cPhI_3vnYC Endangered peoples of the Arctic: struggles to survive and thrive], Milton M. R. Freeman, Greenwood Publishing Group, 2000, ISBN 978-0-313-30649-5, ''... Upon first glance, Evenki shamans use many of the same techniques as other ritual specialists in Mongolia or the North American Arctic. The most visible tool of the shaman is the skin drum, sometimes round, sometimes polygonal in shape ...''</ref> मंगोल प्रभाव से बहुतों ने तिब्बती लहजे का [[बौद्ध धर्म]] अपना लिया। बाद में रूसी प्रभाव से कुछ ने [[ईसाई धर्म|इसाई धर्म]] भी अपना लिया है।
 
== इन्हें भी देखें ==
* [[तुंगुसी लोग|तुन्गुसी लोग]]
* [[साइबेरिया]]
* [[साख़ालिन|साख़ालिन द्वीप]]
* [[मांचु लोग|मान्छु लोग]]
 
== सन्दर्भ ==