"महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ": अवतरणों में अंतर

No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 1:
'''महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ''' [[भारत]] के [[उत्तर प्रदेश]] राज्य के [[वाराणसी]] में स्थित एक [[विश्वविद्यालय]] है। पहले इसे केवल '''काशी विद्यापीठ ''' के नाम से ही जाना जाता था किन्तु बाद में इसे भारत के राष्ट्रपिता [[महात्मा गांधी|महात्मा गाँधी]] को पुनः समर्पित किया गया और उनका नाम इसके साथ जोड़ दिया गया (११ जुलाई १९९५)। इस विश्वविद्यालय में [[स्नातक]], परास्नातक एवं [[अनुसंधान]] स्तर की शिक्षा उपलब्ध है। विश्वविद्यालय ने देश के प्रतिष्ठित पत्रिका इंडिया टुडे के सर्वे में देश भर में 13वां स्थान अर्जित किया।
 
== उद्देश्य ==
पंक्ति 9:
 
== स्थापना ==
काशी विद्यापीठ की स्थापना [[असहयोग आन्दोलन]] के समय १० फ़रवरी सन् १९२१ ([[वसन्त पञ्चमी|वसन्त पंचमी]] के पावन अवसर पर) को बाबू '''[[शिव प्रसाद गुप्त]]''' द्वारा भदैनी, वाराणसी में हुई थी। गांधीजी ने इसकी आधारशिला रखी थी। देशरत्न शिव प्रसाद जी राष्ट्रवादी शिक्षाविद थे। उन्होने भूमि दी और दस लाख रूपये देकर 'श्री हर प्रसाद शिक्षा निधि' की स्थापना की। शीघ्र ही काशी विद्यापीठ [[हिन्दी|हिन्दी माध्यम]] से राष्ट्रीय शिक्षा का केन्द्र बन गया।
 
जुलाई १९६३ में इसे [[विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग (भारत)|विश्वविद्यालय अनुदान आयोग]] द्वारा [[मानित विश्वविद्यालय|मानद विश्वविद्यालय]] घोषित किया गया। १५ जनवरी सन् १९७५ से इसे '''चार्टर्ड विश्वविद्यालय''' का दर्जा दे दिया गया।
 
महात्मा गाँधी के '''स्वावलम्बन''' तथा '''[[स्वराज]]''' के आह्वान से प्रेरित होकर ब्रिटिश शासनकाल में भारतीयों द्वारा स्थापित यह पहला आधुनिक [[विश्वविद्यालय]] था। इसका उद्घाटन अपने समकालीन [[गुजरात विद्यापीठ]] व [[जामिया इस्लामिया]] की भांति यह विद्यापीठ भी पूरी तरह ब्रिटिश अधिकारियों के नियंत्रण और सहायता से परे था। भारतीय शिक्षाविद और राष्ट्रप्रेमी लोग ही इसका सारा प्रबन्धन और देखरेख करते थे। गाँधीजी और अन्य भारतीय राष्ट्रवादी उस समय अंग्रेजों द्वारा चलाये जा रहे शिक्षा संस्थानों के वहिष्कार के लिये भारत की जनता को प्रेरित कराते थे और चाहते थे कि लोग भारतीयों द्वारा चलाये जा रहे संस्थानों को प्राथमिकता दें।
 
प्रमुख राष्ट्रवादी व विद्वान [[नरेन्द्र देव|आचार्य नरेन्द्र देव]], डा॰ [[राजेन्द्र प्रसाद]], जीवत राम कृपलानी, बाबू श्री प्रकाश, बाबू [[संपूर्णानन्द|सम्पूर्णानन्द]] आदि महान लोग इसमें शिक्षण कार्य किये। भारत के पूर्व प्रधान मंत्री स्व॰ [[लालबहादुर शास्त्री|लाल बहादुर शास्त्री]] ने भी इस विद्यापीठ से शिक्षा ग्रहण की थी।
 
== विशेषताएँ==
पंक्ति 21:
 
== पाठ्यक्रम ==
प्रारम्भ में यहाँ '''शास्त्री''' में [[हिन्दी]], [[अंग्रेज़ी भाषा|अंग्रेजी]], [[संस्कृत भाषा|संस्कृत]], [[दर्शनशास्त्र|दर्शन]], [[इतिहास]], [[समाजशास्त्र]], [[अर्थशास्त्र]] आदि विषय पढ़ाए जाते थे। शास्त्री का पाठ्यक्रम एम.ए. के स्तर का था। इस समय शास्त्री में उल्लेखित विषयों के अतिरिक्त [[राजनीति विज्ञान|राजनीतिशास्त्र]], [[मनोविज्ञान]] और [[समाज कार्य|समाज सेवा]] विषय भी वैकल्पिक रूप में निर्धारित हैं। शास्त्री के अतिरिक्त इस समय वहां एम.ए., एम.एस.सी., पी-एच.डी, डी.लिट्. कोर्स चल रहे हैं। शास्त्री के लिए जितने विषय निर्धारित हैं उन सभी मैं एम.ए. करने की भी सुविधा है। शास्त्री कक्षा में सामान्य भाषा के रूप में [[संस्कृत भाषा|संस्कृत]], [[हिन्दी]], [[अंग्रेज़ी भाषा|अंग्रेजी]], [[रूसी भाषा|रूसी]], [[उर्दू भाषा|उर्दू]] और [[पाली]] भाषाओं का अध्यापन होता है। इसी सत्र से तमिल भाषा का भी अध्यापन प्रारम्भ हुआ है। समाज से वा विभाग के अन्तर्गत बाल विद्यालय भी चल रहा है। समाज कार्य और वाणिज्य संकाय की शिक्षा राष्ट्रीय स्तर की है , विज्ञान में गणित ,सांख्यिकी,कम्प्यूटर साइंस की भी शिक्षा उत्कृष्ट है।
 
== संकाय ==
पंक्ति 44:
== अन्य प्रांगण ==
* डॉ विभूति नारायण सिंह ग्रामीण चिकित्सा संस्थान, [[गंगापुर]] (वाराणसी)
* एन टी पी सी शक्तिनगर, [[सोनभद्र जिला|सोनभद्र]]
 
== प्रसिद्ध पूर्व छात्र ==
[[चन्द्रशेखर आज़ाद|चन्द्रशेखर आजाद]], लालबहादुर शास्त्री, [[कमलापति त्रिपाठी]], राजा राम शास्त्री, बी वी केस्कर, ए आर शास्त्री, [[मन्मथनाथ गुप्त]], प्राणवेश चटर्जी, त्रिभुवन नारायण सिंह, हरिनाथ शास्त्री, भोला पासवान शास्त्री, [[रामकृष्ण हेगडे]]
 
== पुस्तकालय ==
पंक्ति 54:
== इन्हें भी देखें==
*[[शिव प्रसाद गुप्त]] - महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ के संस्थापक
*[[काशी हिन्दू विश्‍वविद्यालय|बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय]]
*[[गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय]] ([[हरिद्वार]] के पास)
*[[गुजरात विद्यापीठ]], [[अहमदाबाद]]
*[[जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय|राजस्थान विद्यापीठ]], [[उदयपुर]]
*[[वनस्थली विद्यापीठ]], [[वनस्थली]] ([[राजस्थान]])
*[[सरदार पटेल विश्वविद्यालय]], [[वल्लभ विद्यानगर]], ([[गुजरात]])
*[[गाँधी विद्या मंदिर सरदारशहर]] ([[राजस्थान]])
*[[विश्व-भारती विश्वविद्यालय|विश्वभारती]], [[शान्तिनिकेतन|शांति निकेतन]] ([[पश्चिम बंगाल|पश्चिमी बंगाल]])
 
== बाहरी कड़ियाँ ==