"किला राय पिथौरा": अवतरणों में अंतर

-en
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 5:
दिल्ली का नाम राजा ढिल्लू के "दिल्हीका"(800 ई.पू.)<ref name="मातृभूमि से">[http://matrbhumi.blogspot.com/ मातृभूमि ब्लॉगस्पॉट]</ref> के नाम से माना गया है, जो मध्यकाल का पहला बसाया हुआ शहर था, जो दक्षिण-पश्चिम सीमा के पास स्थित था। जो वर्तमान में [[महरौली]] के पास है। यह शहर मध्यकाल के सात शहरों में सबसे पहला था। इसे '''योगिनीपुरा''' के नाम से भी जाना जाता है, जो योगिनी (एक् प्राचीन देवी) के शासन काल में था।
 
लेकिन इसको महत्त्व तब मिला जब 12वीं शताब्दी में राजा [[अनंगपाल तोमर]] ने अपना तोमर राजवंश लालकोट<ref name="सात शहर">[http://www.tabor.me.uk/Places/SevenCities/lalkot.htm दिल्ली के सात शहर]</ref> से चलाया, जिसे बाद में [[अजमेर]] के [[चौहान]] राजा ने [[मुहम्मद गोरी]] से जीतकर इसका नाम किला राय पिथौरा रखा। [[११९२|1192]] में जब [[पृथ्वीराज चौहान]] [[मुहम्मद गोरी]] से [[तराएन का युद्ध]] में पराजित हो गये थे, तब गोरी ने अपने एक दास को यहं का शासन संभालने हेतु नियुक्त किया। वह दास [[कुतुब-उद-दीन ऐबक|कुतुबुद्दीन ऐबक]] था, जिसने [[१२०६|1206]] से [[दिल्ली सल्तनत]] में [[ग़ुलाम वंश|दास वंश]] का आरम्भ किया।
इन सुल्तानों में पहले सुल्तान [[कुतुब-उद-दीन ऐबक|कुतुबुद्दीन ऐबक]] जिसने शासन तंत्र चलाया इस दौरान उसने [[क़ुतुब मीनार|कुतुब मीनार]] बनवाना शुरू किया जिसे एक उस शासन काल का प्रतीक माना गया है। उसने प्राथमिकता से हिन्दू मन्दिरों एवं इमारतों पर्कब्जा कर के या तोड़ कर उनपर मुस्लिम निर्माण किये। इसी में लालकोट में बनी ध्रुव स्तम्भ को कुतुब मीनार में परिवर्तन एवं कुव्वत उल इस्लाम मस्जिद्, आदि का निर्माण भी शामिल है।
 
बाद में उसके वंश के बाद्, [[ख़िलजी वंश|खिलजी वंश]] के [[अलाउद्दीन खिलजी]]ने यहाँ [[अलाई मीनार]] बनवानी आरम्भ की, जो कुतुब मीनार से दोगुनी ऊँची बननी प्रस्तावित थी, परन्तु किन्हीं कारणवश नहीं बन पायी। उसी ने [[सीरी का किला]] और [[हौज खास, दिल्ली|हौज खास]] भी बनवाये।
 
== सन्दर्भ ==