"प्रशान्त महासागर": अवतरणों में अंतर

छो Niranjan0360 (वार्ता) द्वारा किए बदलाव को 2409:4043:2000:5838:7924:9C76:EFF:94C6 के बदलाव से पूर्ववत किया: स्पैम लिंक।
टैग: किए हुए कार्य को पूर्ववत करना SWViewer [1.3]
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 4:
बारे में ज्ञान प्राप्त करने के लिये अन्वेषण जारी हैं।
 
इसका क्षेत्रफल 6,36,34,000 वर्ग मील, अर्थात [[अटलांटिक महासागर]] के दुगुने से भी अधिक है। यह फिलिपींस तट से लेकर पनामा 9,455 मील चौड़ा तथा बेरिंग जलडमरूमध्य से लेकर दक्षिण अंटार्कटिका तक 10,492 मील लंबा है। यह समस्त भूभाग से ला मील अधिक क्षेत्र में फैला है। इसका उत्तरी किनारा केवल 36 मील का [[बेरिंग जलसन्धि|बेरिंग जलडमरूमध्य]] द्वारा [[उत्तरध्रुवीय महासागर|आर्कटिक सागर]] से जुडा है। इसका इतने बड़े क्षेत्र में फैले होने के कारण यहाँ के निवासी, वनस्पति, पशु तथा मनुष्यों की रहन-सहन में पृथ्वी के अन्य भागों के सागरों की अपेक्षा बड़ी विभिन्नता है। प्रशांत महासागर की औसत गहराई लगभग 14,000 फुट है तथा अधिकतम गहराई लगभग 35,400 फुट है, तब ग्वैम और मिंडानो के मध्य में है। यह महासागर अटलांटिक महासागर का सहवर्ती है।
 
इसके पूर्वी एवं पश्चिमी किनारों में बड़ा अंतर है। पूर्वी किनारे पर पर्वतों का क्रम फैला है, या समुद्री मैदान बहुत ही सँकरे है। इसी कारण यहाँ अच्छे अच्छे बंदरगाहों का अभाव है तथा सभ्यता की भी अधिक उन्नति नहीं हो पाई है। बेरिंग जलडमरूमध्य बर्फ से जमा रहता है, जिससे यातायात में बाधा पड़ती है। इसके विपरीत इस पश्चिमी किनारे पर पर्वत नहीं है। बल्कि कई द्वीप, खाड़ियाँ, प्रायद्वीप तथा डेल्टा हैं। पश्चिमी किनारे पर जापान, फिलिपींस, हिंदेशिया आदि के लगभग 7,000 द्वीप हैं। इस किनारे पर विश्व की बड़ी बड़ी नदियाँ इसमें गिरती हैं, जिनके डेल्टाओं में घनी जनसंख्या बसी है तथा अच्छे अच्छे बंदरगाह हैं।
 
प्रशांत महासागर की आकृति त्रिभुजकार है। इसका शीर्ष बेरिंग जलडमरूमध्य पर है, जो घोड़े के खुर की आकृति का है और [[ज्वालामुखी पर्वत|ज्वालामुखी पर्वतों]] तथा छोटी छोटी पहाड़ियों से घिरा हुआ बेसिन बनाता है। [[संयुक्त राज्य अमेरिका|अमरीका]] का पश्चिमी तट प्यूजेट साउंड (Puget Sound) से अलास्का तक बर्फीली चट्टानों से युक्त है। उत्तर की ओर अल्यूशैन द्वीप का वृत्तखंड है, जो साइबेरिया के समीपवर्ती भागों से होता हुआ बेरिंग सागर तक चला गया है। मुख्य द्वीप [[प्रशान्त महासागर|प्रशांत महासागर]] के पश्चिमी किनारे से होकर कैमचैटका प्रायद्वीप के उत्तर और [[ऑस्ट्रेलिया|आस्ट्रेलिया]] के उत्तर-पूर्व की ओर फैले हुए हैं। ये हिंदेशिया के वृत्तखंड से जुड़ जाते हैं। भूविज्ञानियो ने इस बात का पता लगाना चाहा कि इस महासागर का निर्माण प्रारंभ में कैसे हुआ, लेकिन वे कोई भी सर्वमान्य सिद्धांत न निकाल पाए।
 
[[ज्वार]] [[भाटा]] यहाँ की मुख्य विशेषता है। यह नौकाओं की यात्रा को प्रभावित करता है। इसका क्रम इस महासागर के विभिन्न तटों पर एक सा नहीं है। इसका प्रभाव और ऊचाई कहीं अधिक और कहीं बहुत कम होती है, जैसे [[कोरिया]] के तट पर इसकी ऊँचाई भिन्न-भिन्न स्थलों पर लगभग 15 और 30 फुट के बीच में होती है, जबकि अलास्का तट पर यही ऊँचाई लगभग 45 फुट तथा स्कैगने पर 30 फुट के लगभग तक होती है।