"रुतोग ज़िला": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: अंगराग परिवर्तन।
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
 
पंक्ति 11:
|languages= [[तिब्बती भाषा|तिब्बती]]
}}
'''रुतोग ज़िला''' ([[तिब्बती भाषा|तिब्बती]]: རུ་ཐོག་རྫོང་, <small>Rutog County</small>) [[तिब्बत]] का एक [[ज़िला]] है जो उस देश के पश्चिमी हिस्से में [[भारत]] की सीमा के साथ स्थित है। तिब्बत पर [[चीन]] का क़ब्ज़ा होने के बाद यह चीनी प्रशासनिक प्रणाली में [[बोड स्वायत्त क्षेत्र|तिब्बत स्वशासित प्रदेश]] के [[न्गारी विभाग]] में पड़ता है। रुतोग ज़िले की राजधानी [[रुतोग]] शहर है जो तिब्बत की राजधानी [[ल्हासा]] से १,१४० किमी पश्चिम-पश्चिमोत्तर में पड़ता है।
 
रुतोग ज़िला [[अक्साई चिन]] क्षेत्र से लगा हुआ है, जिसे [[भारत]] अपना इलाक़ा मानता है लेकिन जिसपर चीन का नियंत्रण है और जिसपर १९६२ में भारत-चीन युद्ध छिड़ा था। [[राष्ट्रीय राजमार्ग २१९ (चीन)|चीनी राष्ट्रीय राजमार्ग २१९]], जो अक्साई चिन क्षेत्र से गुज़रता हुआ [[शिंजियांग]] को तिब्बत से जोड़ता है, ३४० किमी की दूरी रुतोग ज़िले में तय करता है।<ref name="ref11cidov">[http://books.google.com/books?id=AFGG7CKX7qQC Wildlife of the Tibetan Steppe], George B. Schaller, pp. 15, University of Chicago Press, 1998, ISBN 9780226736525, ''... This was the Aksai Chin, a disputed tract which China had annexed from India in 1962. Beyond the Aksai Chin the road turns south to Rutog in Tibet, an oasis of fields among sterile hills ...''</ref>
 
रुतोग ज़िला मार्च १९६१ में स्थापित किया गया था। इसका क्षेत्रफल विशाल है - लगभग ७४,५०० वर्ग किमी, जो भारत के [[झारखण्ड|झारखंड]] राज्य के लगभग बराबर है, लेकिन इसकी कुल आबादी सन् २००३ में केवल ६,३०० थी।
 
== ज़िले की कुछ तस्वीरें==