"उराँव": अवतरणों में अंतर

No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल एप सम्पादन Android app edit
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 1:
[[Image:Copy of Image(352) Uraon tribal lady of Jharkhand India.jpg|300px|thumb|right|एक कुड़ुख वृद्धा (छोटानागपुर)]]
'''ओराँव''' या 'कुड़ुख' [[भारत]] की एक प्रमुख [[जनजाति]] हैं। ये [[भारत]] के केन्द्रीय एवं पूर्वी राज्यों में तथा [[बांग्लादेश|बंगलादेश]] के निवासी हैं। इनकी [[भाषा]] का नाम भी '[[उराँव भाषाकुड़ुख|उराँव]]' या '[[कुड़ुख]]' है जो [[द्रविड़ भाषा-परिवार|द्रविण भाषा परिवार]] से संबन्धित है।।
 
==परिचय==
ओराँव या उराँव [[छोटा नागपुर पठार|छोटा नागपुर]] क्षेत्र का एक आदिवासी समूह है। ओराँव अथवा उराँव नाम इस समूह को दूसरे लोगों ने दिया है। अपनी लोकभाषा में यह समूह अपने आपको 'कुरुख' नाम से वर्णित करता है। अँगरेजी में 'ओ' अक्षर से लिखे जाने के कारण इस समूह के नाम का उच्चारण 'ओराँव' किया जाता है; बिहार/छत्तीसगढ़ में 'उराँव' नाम का प्रचलन अधिक है।
 
[[कुड़ुख|उराँव भाषा]] द्रविड़ परिवार की है जो समीपवर्ती आदिवासी समूहों की [[मुंडामुण्डा भाषा परिवारभाषाएँ|मुंडा भाषाओं]] से सर्वथा भिन्न है। उराँव भाषा और [[कन्नड़ भाषा|कन्नड]] में अनेक समताएँ हैं। संभवत: इन्हें ही ध्यान में रखते हुए, गेट ने १९०१ की अपनी जनगणना की रिपोर्ट में यह संभावना व्यक्त की थी कि उराँव मूलत: कर्नाटक क्षेत्र के निवासी थे। उनका अनुमान था कि इस समूह के पूर्वज पहले कर्नाटक से नर्मदा उपत्यका में आए और वहाँ से बाद में बिहार राज्य के सोन तट के भागों में आकर बस गए। पर्याप्त प्रमाणों के अभाव में इस अनुमान को वैज्ञानिक मानना उचित नहीं होगा।
 
अधिकांश उराँव इस समय [[राँची जिला|राँची जिले]] के मध्य और पश्चिमी भाग में रहते हैं। उराँव समूह के प्रथम वैज्ञानिक अध्येता स्वर्गीय शरच्चंद्र राय का मत है कि बिहार में ये पहले [[शाहाबाद, हरदोई ज़िला|शाहाबाद]] जिले के [[सोन नदी|सोन]] और [[कर्मनाशा]] नदियों के बीच के भाग में रहते थे। यह क्षेत्र 'कुरुख देश' के नाम से जाना जाता था। कुरुख शब्द संभवत: किसी मूल द्रविड़ शब्द का बिगड़ा हुआ रूप है। राय का अनुमान है कि इस मूल शब्द का अर्थ 'मनुष्य' रहा होगा।
 
इस समूह की अर्थव्यवस्था मूलत: कृषि पर अवलंबित है। आखेट द्वारा भी वे अंशत: अपनी जीविका अर्जित करते हैं। जाल और फंदों द्वारा वे जंगली जानवर और मछलियाँ पकड़ते हैं।
पंक्ति 28:
 
== इन्हें भी देखें==
*[[कुड़ुख|उराँव भाषा]]
 
== बाहरी कड़ियाँ==
"https://hi.wikipedia.org/wiki/उराँव" से प्राप्त