"हिमानी शिवलिंग": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: किमी. -> किलोमीटर
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 1:
[[चित्र:Lord Amarnath.jpg|thumb|right|300px|अमरनाथ स्थित हिमानी शिवलिंग]]हिमानी [[शिवलिंग]] [[अमरनाथ]] की गुफा में हिम से अपने आप बनने वाले शिवलिंग को कहले हैं जिसका भारतीय जीवन में [[धर्म|धार्मिक]] महत्व है और जिसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। यह शिवलिंग मौसम में बदलाव के अनुसार चंद्रमा की कलाओं के रूप में घटता बढ़ता रहता है और [[पूर्णिमा]] के दिन लगभग 10 या 12 फीट की ऊंचाई तक बनता है। हर साल [[श्रावण]] पूर्णिमा के दिन जुलाई-अगस्त माह में शिवलिंग अपनी अधिकतम ऊँचाई पाता है और इस दिन संसार भर के श्रद्धालु गुफा में स्थित [[मन्दिर|मंदिर]] में इकट्ठा होते हैं।
 
अमरनाथ [[श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर|श्रीनगर]] के पूर्व में १४५ किलोमीटर दूर स्थित है। अमरनाथ गुफा जहां स्थित है वह जगह बर्फ से ढकी घाटी है और [[सागर|समुद्र]] तल से १३७०० फीट ऊँचाई पर स्थित है। [[वर्ष|सितंबर]] से [[जून]] तक यह पूरी घाटी बर्फ से ढकी होती है और यहां पहुँचना दुष्कर ही नहीं नामुमकिन होता है। अमरनाथ गुफा लगभग १५० फीट ऊंची और ९० फीट लंबी है।
== इन्हें भी देखें ==
* [[अमरनाथ]]