"ख़ोजा": अवतरणों में अंतर

छो {{स्रोतहीन}} जोड़े (ट्विंकल)
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 1:
{{स्रोतहीन|date=मई 2019}}
'''खोजा''' [[मुसलमान|मुसलमानों]] का एक समाज जो मुख्यत: [[पंजाब क्षेत्र|पंजाब]] और [[महाराष्ट्र]] के निवासी हैं। 'खोजा' (ख्वाजा) [[हिन्दू धर्म|हिंदू]] ठाकुर का समानार्थी समझा जाता है। ये लोग [[मिस्र]] के इस्माइली पंथ के अनुयायी [[शिया इस्लाम|शिया]] हैं। ये लोग मूलत: सिंध निवासी लोहाड़ा जाति के [[हिन्दू धर्म|हिंदू]] हैं जिन्हें 12वीं शती ई. में नूर सतागुर नामक फकीर ने मुसलमान धर्म में दीक्षित किया।
 
खोजा इसमाइलियों पर [[वैष्णव पंथ]] की छाप है। वे लोग अपने गुरु को [[कृष्ण]] का अवतार कहते हैं। इस पंथ के पीर नसीरुद्दीन का कहना था कि आदम [[विष्णु]] हैं; [[हसन इब्न अली|हसन]] उनके दसवें अवतार हैं। [[मुहम्मद]] शिव हैं, पाँचों इमाम पंच पांडव हैं। इस संप्रदाय के [[हसन अली]] नामक इमाम ने अपनी गद्दी [[भारत]] में स्थापित की। उन्हीं के वंशज [[आगा खाँ]] हैं जो खोजा लोगों के नेता माने जाते हैं।
 
खोजा लोग अधिकांशत: व्यापारी हैं और [[श्रीलंका]], [[सिंगापुर]], [[चीन]], [[जापान]], [[ईरान]], [[अरब]] तथा पूर्वी अफ्रीका तक इनके व्यापार का विस्तार है। इस कारण कुछ खोजा लोग अरब, जंजीबार आदि देशों में जा बसे है।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/ख़ोजा" से प्राप्त