"शिया राजवंश": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 1:
[[चित्र:Dinastía Xia.jpg|thumb|210px|[[चीन]] के शिया राजवंश का इलाक़ा (गाढ़ा नारंगी रंग)]]
[[चित्र:YuGegenFloodChina.jpg|thumb|210px|शिया राजवंश का पहला सम्राट, यु महान]]
'''शिया राजवंश''' (<small>[[चीनी भाषा|चीनी]]: 三皇五帝, शिया चाओ; [[पिनयिन|पिनयिन अंग्रेज़ीकरण]]: Xia dynasty</small>) प्राचीन [[चीन]] में लगभग २०७० ईसापूर्व से १६०० ईसापूर्व तक राज करने वाला एक [[चीन के राजवंश|राजवंश]] था। यह चीन का पहला राजवंश था जिसका ज़िक्र 'बांस कथाएँ', 'इतिहास का शास्त्र' और '[[महान इतिहासकार के अभिलेख]]' जैसे चीनी इतिहास-ग्रंथों में मिलता है। शिया वंश से पहले चीन में [[तीन अधिपति और पाँच सम्राट|तीन अधिपतियों और पाँच सम्राटों]] का काल था। पाँच सम्राटों में से आखरी सम्राट, जिसका नाम शुन था, ने अपनी गद्दी यु महान को सौंपी और उसी से शिया राजवंश सत्ता में आया। इसी सम्राट यु महान को चीन में [[कृषि]] शुरू करने का श्रेय दिया जाता है। शिया राजवंश के बाद [[शांग राजवंश]] का दौर आया जो १६०० ईसापूर्व से १०४६ ईसापूर्व तक चला।<ref name="ref42yedal">[http://books.google.com/books?id=Avn_-bMQZ5MC China: Ancient Culture, Modern Society], Peter Xiaoming Yu, G Wright Doyle, Strategic Book Publishing, 2011, ISBN 978-1-61204-331-9, ''... Yu the Great introduced the art of agriculture and made his tribe prosperous. He led his Hua-xia tribe to defend itself and gain control of the central plains. Around 2070 BC, Yu the Great declared the establishment of the Xia Dynasty ...''</ref>
 
== वास्तविकता पर विवाद ==