"भूटान": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 13:
|latd=28|latm=34|latNS=N|longd=77|longm=12|longEW=E
|largest_city = थिम्फू
|government_type= [[गणराज्य|गणतंत्र]] पारंपरिक राजतंत्र
|leader_title1 = राजा
|leader_title2 = प्रधानमंत्री
पंक्ति 61:
== नाम ==
 
कुछ लोगों के अनुसार भूटान [[संस्कृत भाषा|संस्कृत]] के ''भू-उत्थान'' से बना शब्द है जिसका शाब्दिक अर्थ है ''ऊंची
भूमि''। कुछ के अनुसार यह ''भोट-अन्त'' (भोटान्त) (यानि तिब्बत का अन्त) का बिगड़ा रूप है। यहां के निवासी भूटान को ''ड्रुग-युल'' ([[अझ़दहा]] का देश) तथा इसके निवासियों को [[ड्रुगपा]] कहते हैं। इसके अलावा भी भूटान के कई नाम रहे हैं पूर्व में।
 
पंक्ति 74:
[[चित्र:Tashichoedzong-Bhutan-2001.JPG|thumb|200px|भूटान की राजनीति का केंद्र ''शोगडू'']]
 
भूटान का राजप्रमुख [[भूटान के राजा|राजा]] अर्थात ''द्रुक ग्यालपो'' होता है, जो वर्तमान में [[जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक]] हैं। हालांकि यह पद वंशानुगत है लेकिन भूटान के [[भारतीय संसद|संसद]] ''शोगडू'' के दो तिहाई बहुमत द्वारा हटाया जा सकता है। शोगडू में 154 सीटे होते हैं, जिसमे स्थानीय रूप से चुने गए प्रतिनिधि (105), धार्मिक प्रतिनिधि (12) और राजा द्वारा नामांकित प्रतिनिधि (37) और इन सभी का कार्यकाल तीन वर्षों का होता है। राजा की कार्यकारी शक्तियाँ ''शोगडू'' के माध्यम से चुने गए मंत्रिपरिषद में निहित होती हैं। मंत्रिपरिषद के सदस्यों का चुनाव राजा करता है और इनका कार्यकाल पाँच वर्षों का होता है।
[[सरकार]] की नीतियों का निर्धारण इस बात को ध्यान में रखकर किया जाता है कि इससे पारंपरिक संस्कृति और मूल्यों का संरक्षण हो सके। हालांकि भूटान में रहने वाले [[नेपाली (बहुविकल्पी)|नेपाली]] मूल के [[अल्पसंख्यक]] समुदायों में कुछ असंतोष है, जो अपनी संस्कृति पर भूटानी संस्कृति लादे जाने के खिलाफ हैं। इस व्यवस्था का विरोध करने वाले नेपाली भूटानी नेपाल तथा भारत के विभिन्न हिस्सों में [[भूटानी शरणार्थी|शरणार्थी]] बनने को विवश हैं। पूर्वी नेपाल में करीब एक लाख से ज्यादा व भारत में ३० हजार के करीब भूटानी नेपाली शरणार्थी के तौर पर रह रहे हैं। उनकी देखभाल शरणार्थी संबंधी राष्ट्रसंघीय उच्चायुक्त से मिलकर नेपाल सरकार कर रही है।
 
== जिले ==
पंक्ति 104:
== भूगोल ==
 
[[चित्र:Bhutansatelite1.jpg|thumb|right|200px|भूटान का उपग्रह द्वारा लिया गया। चित्र में उत्तर की और [[हिमालय]] की बर्फीली चोटियां तथा दक्षिण की ओर [[ब्रह्मपुत्र नदी|ब्रह्मपुत्र]] का मैदान नजर आ रहा है।]]
भूटान चारों तरफ से स्थल से घिरा हुआ पर्वतीय क्षेत्र है। उत्तर में पर्वतों की चोटियाँ कहीं-कहीं 7000 मीटर से भी ऊँची हैं, सबसे ऊँची चोटी [[कुला कांगरी]] 7553 मीटर है। [[गांगखर पुएनसुम]] की ऊँचाई 6896 मीटर है, जिस पर अभी तक मानवों के कदम नहीं पहुँचे हैं। देश का दक्षिणी हिस्सा अपेक्षाकृत कम ऊँचा है और यहाँ कई उपजाऊ और सघन घाटियाँ हैं, जो [[ब्रह्मपुत्र नदी|ब्रह्मपुत्र]] की घाटी से मिलती है। देश का लगभग 70% हिस्सा वनों से आच्छादित है।
देश की ज्यादातर आबादी देश के मध्यवर्ती हिस्सों में रहती है। देश का सबसे बड़ा शहर, राजधानी [[थिम्फू]] है, जिसकी आबादी 50,000 है, जो देश के पश्चिमी हिस्से में स्थित है। यहाँ की [[जलवायु]] मुख्य रूप से [[ऊष्णकटिबन्ध|उष्णकटिबंधीय]] है।
 
== अर्थव्यवस्था ==
{{main|भूटान की अर्थव्यवस्था}}
 
[[File:Glacial lakes, Bhutan.jpg|thumb|200px|भूटान में [[हिमालय]] की ऊंची पर्वतमाला से घिरे [[हिमानी|ग्लेशियर]] हैं।]]
विश्व के सबसे छोटी अर्थव्यवस्थाओं में से एक भूटान का आर्थिक ढाँचा मुख्य रूप से [[कृषि]] और [[वन]] क्षेत्रों और अपने यहाँ निर्मित [[जलविद्युत ऊर्जा|पनबिजली]] के [[भारत]] को विक्रय पर निर्भर है। ऐसा माना जाता है कि इन तीन चीजों से भूटान की सरकारी आय का 75% आता है। कृषि जो यहाँ के लोगों का आधार है, इस पर 90% से ज्यादा लोग निर्भर हैं। भूटान का मुख्य आर्थिक सहयोगी [[भारत]] हैं क्योंकि [[तिब्बत]] से लगने वाली भूटान की सीमा बंद है। भूटान की मुद्रा [[ङुल्ट्रम]] है, जिसका [[भारतीय]] [[रुपया]] से आसानी से विनिमय किया जा सकता है। औद्योगिक उत्पादन लगभग नगण्य है और जो कुछ भी है, वे [[कुटीर उद्योग]] की श्रेणी में आते हैं। ज्यादातर विकास परियोजनाएँ जैसे सड़कों का विकास इत्यादि भारतीय सहयोग से ही होता है। भूटान की [[जलविद्युत ऊर्जा|पनबिजली]] और [[पर्यटन]] के क्षेत्र में असीमित संभावनाएँ हैं।
 
== लोग एवं धर्म ==
पंक्ति 118:
भूटान की लगभग आधी आबादी भूटान के मूलनिवासी हैं, जिन्हें [[गांलोप]] कहा जाता है और इनका निकट का संबंध [[तिब्बत]] की कुछ प्रजातियों से है। इसके अलावा अन्य प्रजातियों में नेपाली है और इनका सम्बन्ध नेपाल राज्य से है। उसके बाद [[शरछोगपा]] और [[ल्होछमपा]] हैं। यहाँ की आधिकारिक भाषा [[जोङखा]] है, इसके साथ ही यहाँ कई अन्य भाषाएँ बोली जाती हैं, जिनमें कुछ तो विलुप्त होने के कगार पर हैं।
 
भूटान में आधिकारिक धर्म [[बौद्ध धर्म]] की [[वज्रयान]] शाखा है, जिसका अनुपालन देश की लगभग ७५% जनता करती है। भूटान की अतिरिक्त २५ प्रतिशत जनसंख्या [[हिन्दू धर्म|हिंदू धर्म]] की अनुयायी है। भूटान के हिंदू धर्मी नेपाली मूल के लोग है, जिन्हे ल्होछमपा भी कहा जाता है।
 
== संस्कृति ==
पंक्ति 130:
* [[भूटान में यातायात]]
* [[भूटान की सेना]]
* [[थिम्फू|थिम्पू]]
* [[जोङखा]] (भूटान की भाषा)
* [[wikt:भूटान]] (विक्षनरी)
"https://hi.wikipedia.org/wiki/भूटान" से प्राप्त