"राजस्थान": अवतरणों में अंतर

राजस्थान के वर्तमान स्वरूप का गठन मैंने बदला है
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
→‎प्राचीन काल में राजस्थान: कुछ तथ्य जोड़े है
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 52:
 
=== प्राचीन काल में राजस्थान ===
प्राचीन समय में राजस्थान में आदिवासी कबीलों का शासन था।2500 ईसा पूर्व से पहले राजस्थान में बसा हुआ था और उत्तरी राजस्थान में सिंधु घाटी सभ्यता की नींव यहाँ थी। भील और मीना जनजाति इस क्षेत्र में रहने के लिए सबसे पहले थे। संसार के प्राचीनतम साहित्य में अपना स्थान रखने वाले आर्यों के धर्मग्रंथ [[ऋग्वेद]] में मत्स्य जनपद का उल्लेख आया है जो कि वर्तमान राजस्थान के स्थान पर अवस्थित था। [[महाभारत]] कथा में भी [[मत्स्य]] नरेश विराट का उल्लेख आता है, जहाँ पांडवों ने अज्ञातवास बिताया था। राजस्थान के आदिवासी इन्हीं मत्स्यों के वंशज आज मीना / मीणा कहलाते हैं। मध्यकाल में राजपूत जाति के विभिन्न वंशो ने इस राज्य के विविध भागों पर अपना कब्जा जमा लिया, तो उन भागों का नामकरण अपने-अपने वंश, क्षेत्र की प्रमुख बोली अथवा स्थान के अनुरूप कर दिया।ये राज्य थे- [[उदयपुर]], [[डूंगरपुर]], [[बांसवाड़ा]], [[प्रतापगढ़]], [[जोधपुर]], [[बीकानेर]], [[किशनगढ़]], (जालोर) [[सिरोही]], [[कोटा]], [[बूंदी]], [[जयपुर]], [[अलवर]], [[करौली]], [[झालावाड़]] और [[टोंक]](मुस्लिम पिण्डारी).<ref>इम्पीरियल गजैटियर</ref> ब्रिटिशकाल में राजस्थान 'राजपूताना' नाम से जाना जाता था।मुगल काल मे शाही दस्तावेजो में भरतपुर, धौलपुर अलवर का क्षेत्र जटवाड़ा कहलाता था। राजा [[महाराणा प्रताप]],और [[महाराजा सूरजमल]],[[महाराजा जवाहर सिंह]]अपनी असाधारण राज्यभक्ति और शौर्य के लिये जाने जाते हैं। [[पन्ना धाय]] जैसी बलिदानी माता, [[मीरां]] जैसी जोगिन यहां की एक बड़ी शान है।[[कर्मा बाई]] जैसी भक्तणी जिसने भगवान जगन नाथ जी को हाथों से खीचड़ा खिलाया था। इन राज्यों के नामों के साथ-साथ इनके कुछ भू-भागों को स्थानीय एवं भौगोलिक विशेषताओं के परिचायक नामों से भी पुकारा जाता रहा है। पर तथ्य यह है कि राजस्थान के अधिकांश तत्कालीन क्षेत्रों के नाम वहां बोली जाने वाली प्रमुखतम बोलियों पर ही रखे गए थे। उदाहरणार्थ ढ़ूंढ़ाडी-बोली के इलाकों को [[ढ़ूंढ़ाड़]] (जयपुर) कहते हैं। 'मेवाती' बोली वाले निकटवर्ती भू-भाग अलवर को 'मेवात', उदयपुर क्षेत्र में बोली जाने वाली बोली'मेवाड़ी' के कारण उदयपुर को [[मेवाड़]], ब्रजभाषा-बाहुल्य क्षेत्र को 'ब्रज', 'मारवाड़ी' बोली के कारण बीकानेर-जोधपुर इलाके को 'मारवाड़' और 'वागडी' बोली पर ही डूंगरपुर-बांसवाडा अदि को 'वागड' कहा जाता रहा है। [[डूंगरपुर]] तथा [[उदयपुर]] के दक्षिणी भाग में प्राचीन ५६ गांवों के समूह को ""छप्पन"" नाम से जानते हैं। [[माही नदी]] के तटीय भू-भाग को 'कोयल' तथा [[अजमेर]] के पास वाले कुछ पठारी भाग को 'उपरमाल' की संज्ञा दी गई है।<ref>गोपीनाथ शर्मा / 'Social Life in Medivial Rajasthan' / पृष्ठ ३</ref><ref>http://tdil.mit.gov.in/CoilNet/IGNCA/rj185.htm राजस्थान : एक परिचय, डॉ॰ कैलाश कुमार मिश्र</ref>
 
===[https://www.rajgk.in/2020/02/rajasthan-ka-ekikaran-in-hindi.html राजस्थान का एकीकरण]===