"हाल": अवतरणों में अंतर

चित्र जोड़ें AWB के साथ
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 3:
 
== परिचय ==
[[संस्कृत भाषा|संस्कृत]] के महाकवि [[बाणभट्ट|बाण]] ने [[हर्षचरितम्|हर्षचरित्]] की उत्थानिका में इस कृति का कोष या सुभाषित कोष और उसके कर्ता का सातवाहन के नाम से उल्लेख किया है। इससे अनुमान होता है कि मूलत: यह कृति चुने हुए प्राकृत पद्यों का एक संग्रह था। धीरे धीरे उसमें सात सौ गाथाओं का समावेश हो गया और वहाँ सतसई के नाम से प्रख्यात हुई। तथापि उसके कर्ता का नाम वही बना रहा। आदि की तीसरी गाथा में ऐसा उल्लेख पाया जाता है कि इस रचना में हाल ने एक कोटि गाथाओं में से ७०० अलंकारपूर्ण गाथाओं को चुनकर निबद्ध किया। सतसई की रचना का काल अनिश्चित है। हाँ, बाण के उल्लेख से इतना निश्चयपूर्वक कहा जा सकता है कि गाथाकोष के रूप में उसका संकलन ईसा की सातवीं शती से पूर्व हो चुका था। सातवाहन का एक नामांतर शालिवाहन भी है जो ई. सन् ७८ में प्रारंभ होनेवाले एक संवत् के साथ जुड़ा हुआ पाया जाता है। वायु, विष्णु, भागवत आदि पुराणों में आंध्रभृत्य नामक राजाओं की वंशावली पाई जाती है जिसमें सर्वप्रथम नरेश का नाम [[सातवाहन]] तथा १७वें राजा का नाम हाल मिलता है। इस राजवंश का प्रभाव पश्चिम भारत में ईसा की प्रथम तीन-चार शतियों तक गुप्तराजवंश से पूर्व था। उनकी राजधानी प्रतिष्ठानपुर (आधुनिक [[पैठन]]) थी।
 
सातवाहन (हाल) कुतूहल कविकृत प्राकृत काव्य 'लीलावई' के नायक हैं। जैन कवि [[उद्योतनसूरि]] ने अपनी 'कुवलयमाला कथा' (शक ७००) में सालाहण कवि की प्रशंसा पालित्तय (पादलिप्त) और छप्पण्ण्य नामक कवियों के साथ साथ की है और यह भी कहा है कि तरंगवती कथा के कर्ता पालित्त (पादलिप्त) से हाल अपनी काव्यगोष्ठियों में शोभायमान होते थे। इससे ७०० शक से पूर्व हाल की ख्याति का पता चलता है।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/हाल" से प्राप्त