"रोहिणी तारा": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: अनावश्यक अल्पविराम (,) हटाया।
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 1:
[[चित्र:Aldebaran-Sun comparison-en.svg|thumb|रोहिणी और [[सूर्य|सूरज]] के आकारों और रंगों की तुलना]]
'''रोहिणी''' या '''ऐल्डॅबरैन''', जिसे [[बायर नामांकन]] में ऐल्फ़ा टौ (α Tau) कहते हैं, [[पृथ्वी]] से ६५ [[प्रकाश-वर्ष]] दूर [[वृष तारामंडल]] में स्थित एक [[दानव तारा|नारंगी दानव]] [[तारा]] है। इसका पृथ्वी से देखा गया औसत [[सापेक्ष कांतिमान]] (यानि [[चमक]] का [[खगोलीय मैग्निट्यूड|मैग्निट्यूड]]) ०.८७ है और यह अपने तारामंडल का सब से रोशन तारा है। पृथ्वी से भी दिखने वाले सारे तारों में से इसकी चमक सब से अधिक रोशन तारों में गिनी जाती है। [[संस्कृत भाषा|संस्कृत]] में रोहिणी का अर्थ "लाल हिरण" होता है जो इस तारे की लालिमा की ओर इशारा है।
 
== अन्य भाषाओँ में ==
रोहिणी को [[अंग्रेज़ी भाषा|अंग्रेज़ी]] में "ऐल्डॅबरैन" (Aldebaran) कहते हैं जो मूलतः [[अरबी भाषा]] के "अल-दबरान" ({{Nastaliq|ur|الدبران}}) से आता है। अरबी में "अल-दबरान" का मतलब है "पीछा करने वाला" और सोचा जाता है के इस तारे का नाम यह इसलिए पड़ा क्योंकि आसमान में यह [[कृत्तिका तारागुच्छ]] (अंग्रेज़ी में "प्लीअडीज़ स्टार क्लस्टर") का पीछा करता हुआ प्रतीत आता है।<ref name=Kaler>{{ cite web | url=http://stars.astro.illinois.edu/sow/aldebaran.html | title=Aldebaran | work=Stars | author=James B. Kaler | date=May 22, 2009 | accessdate=2009-12-20}}</ref>
 
== वर्णन ==
रोहिणी अपने केंद्र में मौजूद [[हाइड्रोजन]] इंधन ख़त्म कर चूका है लेकिन अभी इतना गरम नहीं हुआ है के इसमें [[हिलियम|हीलियम]] का [[नाभिकीय संलयन]] (न्यूक्लीयर फ्यूज़न) शुरू हो सके। फिर भी [[गुरुत्वाकर्षण]] के दबाव से इसका तापमान बहुत बढ़ चुका है जिस से इसकी गैस के फैलने से इस तारे का व्यास (डायामीटर) हमारे [[सूर्य|सूरज]] से ४४.२ गुना बड़ा हो चुका है और इस वक़्त ६ करोड़ किलोमीटर से अधिक है।<ref name=Kaler/> इसकी चमक ([[निरपेक्ष कांतिमान|निरपेक्ष कान्तिमान]]) हमारे सूरज की १५० गुना है।<ref name="aldiam">{{Cite journal |last=Richichi |first=A. |last2=Roccatagliata |first2=V. |title=Aldebaran's angular diameter: How well do we know it? |journal=Astronomy & Astrophysics |volume=433 |issue=1 |year=2005 |pages=305–312 |doi=10.1051/0004-6361:20041765 |quote=We derive an average value of 19.96±0.03 milliarcsec for the uniform disk diameter. The corresponding limb-darkened value is 20.58±0.03 milliarcsec, or 44.2±0.9 R<sub>☉</sub>. |bibcode=2005A&A...433..305R|arxiv = astro-ph/0502181 }}</ref>
 
== इन्हें भी देखें ==
* [[लाल दानव तारा]]
* [[दानव तारा|दानव तारे]]
* [[वृष तारामंडल]]