"वेल्लूर": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 7:
| skyline_caption= वेल्लूर दुर्ग
| state_name = तमिल नाडु
| district = [[वेल्लूर जिला|वेल्लूर ज़िला]]
| language = [[तमिल भाषा]]
| area_total = 392.62
पंक्ति 19:
|website=vellorecorp.tn.gov.in/
}}
'''वेल्लूर''' (Vellore ) [[भारत]] के [[तमिल नाडु]] राज्य के [[वेल्लूर जिला|वेल्लूर ज़िले]] में स्थित एक नगर है। यह उस ज़िले का मुख्यालय भी है। तमिलनाडु में 1 अगस्त 2009 को नगर परिषद को नगर निगम का ताज पहनाया गया। वेल्लूर राज्य का नौवां कॉर्पोरशन है। इस सबसे बड़े कॉर्पोरशन का उद्घाटन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री श्री के.करूणानिधि के हाथों किया गया।<ref>"[https://books.google.com/books?id=psw6DwAAQBAJ Lonely Planet South India & Kerala]," Isabella Noble et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012394</ref><ref>"[https://books.google.com/books?id=_W0iP0ZWQPgC Tamil Nadu, Human Development Report]," Tamil Nadu Government, Berghahn Books, 2003, ISBN 9788187358145</ref>
 
इसे दक्षिण भारत के प्राचीनतम शहरों में से एक माना जाता है। यह शहर [[वेल्लोर किला|वेल्लूर किले]] के पास स्थित [[पलार नदी]] के किनारे बसा है। यह शहर [[चेन्नई]] और [[बंगलौर|बैंगलोर]] तथा मंदिरों के शहर [[तिरुवन्नामलई|थिरुवन्नमलाई]] एवं [[तिरुपति]] के बीच स्थित है।
 
== व्युत्पत्ति ==
पंक्ति 32:
== इतिहास ==
[[चित्र:Vellorefort.jpg|thumb|200px|वेल्लूर फोर्ट]]
ब्रिटिश शासन के खिलाफ आज़ादी की पहली लड़ाई यहीं लड़ी गई थी। वेल्लूर अपने समृद्ध विरासत एवं संस्कृति के मिश्रण के साथ प्राचीन [[द्रविड़]] सभ्यता का प्रतिनिधित्व करता है। यह [[पल्लव]], [[चोल राजवंश|चोल]],[[नायक]],[[मराठा]], [[अर्कट नवाब]] एवं [[बीजापुर सुल्तान]] साम्राज्यों का गढ़ रहा है। वेल्लूर सन 1606-1672 के दौरान शक्तिशाली [[विजयनगर साम्राज्य]] की राजधानी रहा था। वेल्लूर स्थित किले को 17वीं शताब्दी<ref>http://en.wikipedia.org/wiki/Vellore_Fort</ref> में हुए [[कर्नाटक युद्ध]] का सबसे बेहतरीन और मज़बूत किला कहा गया था। ज़िले में पाए गए स्मारक इस शहर के सदियों से हो रहे विकास की जीती-जागती तस्वीर प्रस्तुत करती है।
 
इस क्षेत्र में, लगभग पिछले 200 वर्षों से, साम्राज्यों एवं उनकी राजधानियों के निर्माण को लेकर अनगिनत परिवर्तन हुए हैं। अर्कोट के 'उत्तरी' एवं 'दक्षिणी' हिस्से सन् 1810 में आखिरी [[मुग़ल साम्राज्य|मुग़ल]] शासक के समय राजनैतिक नक़्शे पर आये. बाद में 1908 में, ये दोनों ज़िले उत्तर एवं दक्षिण अर्कोट के नाम से अस्तित्व में आये. उत्तर अर्कोट ज़िले की पहली राजधानी चित्तौड़ (अब आंध्र प्रदेश में स्थित है) थी। उसके बाद से, यह ब्रिटिश सेना का प्रमुख गढ़ बना रहा. 1911 में, वेल्लूर उत्तर अर्कोट ज़िले का मुख्यालय बना, जिसमें वेल्लूर और [[तिरुवन्नामलई|थिरुवन्नमलाई]][http://www.vellorediocese.org/common/history_graphicalfeatures.php ] शामिल थे।
 
=== वेल्लूर सिपाही विद्रोह ===
1806 का [[वेल्लूर विद्रोह]] भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ सबसे पहले विद्रोह के रूप में दर्ज है एवं इसे व्यापक पैमाने पर "आज़ादी की पहली लड़ाई" माना जाता है (हालांकि कुछ इतिहासकार मेरठ के सिपाही विद्रोह को आज़ादी का पहला संग्राम मानते हैं). आज़ादी की लड़ाई में वेल्लूर ज़िला हमेशा अग्रणी रहा. ब्रिटिश सत्ता के खिलाफ [[वेल्लोर किला|वेल्लूर किले]] में हुए सन के 1806 के सिपाही विद्रोह को 1857 के महान सिपाही विद्रोह की पूर्वपीठिका माना गया है। इतिहास का यह अंश ज़्यादातर लोगों को ज्ञात नहीं है, लेकिन यह तथ्य वेल्लूर की समृद्ध विरासत में चार चांद लगाता है। इस विद्रोह की याद में किले के सामने एक स्तम्भ स्थापित किया गया है। इसके अलावा, शहर के एक दूसरे हिस्से में उन सेनानियों की स्मृति में एक विशाल स्मारक भी बनाये जाने की योजना है।
 
== भूगोल ==
वेल्लूर {{Coord|12.93|N|79.13|E|}} पर स्थित है।<ref>[http://www.fallingrain.com/world/IN/25/Vellore.html फौलिंग रेन जेनोमिक्स, इंक - वेल्लूर]</ref> इसकी औसत उंचाई {{convert|216|m|ft|0}} है।
 
यह शहर समुद्र तल से 200 मीटर की ऊंचाई पर, [[चेन्नई]] से 135 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व एवं [[बंगलौर|बैंगलोर]] से 220 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। वेल्लूर कम ऊंची चट्टानी पहाड़ों से घिरे समतल पर है। यहां का तापमान दिसम्बर-फ़रवरी के ठण्ड के महीनों में न्यूनतम 10&nbsp;°C से लेकर अप्रैल-जून के गर्मी के महीनों में 43&nbsp;°C तक के बीच रहता है। यहां की जलवायु मूलतः शुष्क है एवं सिर्फ जून-अगस्त एवं अक्टूबर-दिसम्बर के दोनों मानसून में ही बरसात एवं आर्द्रता आती है।
 
भारत के अन्यान्य स्तर-II एवं स्तर-III शहरों के मुकाबले वेल्लूर का क्षेत्र काफी विस्तृत है एवं यहां की आबादी 900,000 है। इस शहर का कुल क्षेत्रफल 55 किलोमीटर से भी अधिक है।
पंक्ति 49:
एक निगम के रूप में मान्यता मिलने के बाद, {{As of|2001}} भारत की [[जनगणना]] के अनुसार,<ref>{{GR|India}}</ref> वेल्लूर शहर की आबादी 900,000 से अधिक थी। वेल्लूर में साक्षरता की औसत दर 74% है, जो 59.5% के राष्ट्रीय औसत से अधिक है :पुरुषों की साक्षरता 80% एवं महिलाओं की साक्षरता 68% है। वेल्लूर में, कुल आबादी के 11% प्रतिशत की उम्र 6 वर्ष से कम है।
 
यहां बोली जाने वाली राजभाषा [[तमिल]] है। भाषाई अल्पसंख्यकों द्वारा बोली जाने वाली अन्य भाषाओं में [[तेलुगू भाषा|तेलुगु]], [[उर्दू भाषा|उर्दू]], [[मलयालम भाषा|मलयालम]] तथा [[कन्नड़]] शामिल हैं। वेल्लूर के अधिकांश लोग [[अंग्रेज़ी भाषा|अंग्रेज़ी]] एवं [[हिन्दी|हिंदी]] में वार्तालाप कर सकते हैं।
 
यहां के ज़्यादातर लोग [[हिन्दू धर्म]]-सिद्धांतों के अनुयायी हैं। इस शहर में महत्वपूर्ण संख्या में मुस्लिम आबादी बसती है, खासकर [[मेल्विशरम]], कस्पा, आर.एन.पलयम, सैदपट, हज़रत मक्कन, बकियाथ स्ट्रीट, सर्बनमेदु आदि में, जो राज्य के औसत से कहीं अधिक है। तमिलनाडु के उत्तरी जिलों में स्थित बहुत से गिरजाघर वेल्लूर धर्मप्रदेश के अंतर्गत पड़ते हैं-जिनमें एक बिशप के क्षेत्राधिकार में पड़ने वाले कैथोलिक एवं CSI दोनों शामिल हैं।
 
वेल्लूर [[भारत]] के उन शहरों में से एक है, जो अपने कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर सबसे कम चर्चा का विषय बनते हैं। इसके अलावा, यह शहर अपने [[धर्म|धार्मिक]] एवं [[भाषाई]] [[सौहार्द]] के लिए भी पारंपरिक रूप से ख्यात है।
 
== अर्थव्यवस्था ==
[[चित्र:Vellore Officer's Lane.jpg|thumb|right|150px|वेल्लूर का ऑफिसर्स लेन जो रविवार की दोपहर को आम तौर पर व्यस्त रहता है]]
प्रशासनिक केंद्र वेल्लूर मुख्य रूप से स्वयं अपने ज़िले का एवं [[चित्तूर जिला|चित्तूर ज़िला]] ([[आन्ध्र प्रदेश]]) एवं [[थिरुवन्नमलाई ज़िला]] जैसे पड़ोसी ज़िलों का बाज़ार है।
 
[[चेन्नई]], [[रोयापुरम, चेन्नई|रोयापुरम]] तथा [[वालाजाह]] के बीच '''दक्षिण एशियाई द्वितीय रेलवे ट्रैक''' के कार्यान्वयन के बाद से यह शहर अपने पड़ोसी औद्योगिक शहरों के साथ सतत औद्योगिक विकास का गवाह रहा है। [[गोल्डेन क्वाड्रीलैटरल]] रोड ने इस क्षेत्र की औद्योगिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण इज़ाफा किया है।
 
वेल्लूर IT प्रमुख शहरों ([[चेन्नई]] एवं [[बंगलौर|बैंगलोर]]) तथा प्रमुख तीर्थ केन्द्रों ([[तिरुपति]] एवं [[थिरुवन्न्मलाई]]) के बीच अवस्थित है। यहां के हज़ारों पुरुष एवं महिलायें काम के सिलसिले में रोज़ाना [[चेन्नई]] और आसपास के औद्योगिक शहरों में आते-जाते हैं।
 
=== चमड़ा उद्योग ===
पंक्ति 73:
यह शहर [[चिकित्सा-पर्यटन]] के लिए भी बहुत मशहूर है। शहर के ठीक बीचों-बीच स्थित [[CMC हॉस्पिटल]] शहर का सबसे बड़ा निजी नियोक्ता है। यह भारी संख्या में अस्थायी आबादी का निर्माण करता है, जिनमें से ज़्यादातर देश के दूसरे राज्यों एवं विदेशों से आये होते हैं। शहर के केन्द्रीय हिस्से में आवास, आतिथ्य एवं संबद्ध व्यवसाय आय के मुख्य स्रोत हैं। अपोलो KH हॉस्पिटल, मेल्विशरम एवं श्री नारायणी मेडिकल रिसर्च सेंटर, अरियुर आदि अस्पतालों तथा CMC, [[VIT]] जैसे कॉलेजों एवं अन्यान्य इंजीनियरिंग एवं साइंस कॉलेजों के आगमन से आतिथ्य-उद्योग तेज़ी से शहर में अपने पांव पसार रहा है।
 
ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आजीविका कृषि पर नहीं बल्कि बुनाई, बीड़ी बनाने एवं माचिस की तीलियां बनाने जैसे घरेलू उद्योगों पर निर्भर है। दिलचस्प बात यह भी है कि भारतीय सेना में [[वेल्लूर जिला|वेल्लूर ज़िले]] के लोग भारी तादाद में हैं। नतीजतन, यह इस क्षेत्र के लिए आय के प्रमुख स्रोतों में से एक है।[http://timesofindia.indiatimes.com/articleshow/msid-1527280,prtpage-1.cms ]
 
इसके अलावा, यह शहर दुनिया भर में भारी संख्या में फैले अपने प्रवासी जनसंख्या के लिए भी मशहूर है, ख़ास तौर पर [[मध्य पूर्व]] एवं [[उत्तर अमेरिका]] में, जो संपत्ति का प्रमुख स्रोत है।
पंक्ति 92:
 
=== प्रस्तावित/भावी घटनाक्रम ===
[[तमिल नाडु|तमिलनाडु]] सरकार ने वेल्लूर में [[SEZ]] स्थापित करने की घोषणा की है, जिनमें से एक चमड़े के उत्पादों का SEZ [[रानीपत]] में {{convert|260|acre|km2}} पर तथा दूसरा, [[विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र]] [[कट्पडी]] में होगा.
राज्य सरकार के अधीन ELCOT (इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड कॉर्पोरेशन ऑफ तमिलनाडु) द्वारा निजी उपक्रमों के साथ साझेदारी में आगामी वित्तीय वर्ष (2008-2010) में वेल्लूर में एक नए [http://www.hindu.com/2007/02/22/stories/2007022217600600.htm आईटी पार्क] की स्थापना किये जाने की भी प्रस्तावना है।[16]
 
==== चेन्नई-बैंगलोर-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर ====
[[प्रधानमन्त्री|प्रधानमंत्री]] [[मनमोहन सिंह]] ने सिद्धांततः मुख्यमंत्री एम.करूणानिधि के [[चेन्नई]]-[[बंगलौर|बैंगलोर]] राजमार्ग के फैलाव को एक औद्योगिक कॉरिडोर घोषित किये जाने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, जिसमें एक [[बुलेट रेल]], एक छः लेन सड़क एवं [[चेन्नई]] से [[बंगलौर|बैंगलोर]] तक जाने वाली मेट्रो रेल के विस्तार की योजना शामिल है। राज्य सरकार की यह सोची-समझी राय थी कि [[चेन्नई]]-[[बंगलौर|बैंगलोर]] राजमार्ग को औद्योगिक कॉरिडोर बनाये जाने पर राजमार्ग की आधारभूत संरचनाओं के विकास में केंद्र सरकार विश्व-मानकों के अनुरूप मदद करेगी. इसके अलावा, यह वेल्लूर, [[रानीपत]], [[होसुर]] एवं [[कृष्णगिरी]] के भावी औद्योगिक विकास में भी मददगार साबित होगा.
 
[[कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री]](CII) ने प्रस्तावित कॉरिडोर का स्वागत किया, जिसे इसी तर्ज़ पर [[दिल्ली]] एवं [[मुम्बई|मुंबई]] के बीच औद्योगिक कॉरिडोर के रूप में निर्मित किये जाने की योजना थी। अपने सिटी कनेक्ट कार्यक्रम के तहत, [[CII]] ने तमिलनाडु सरकार के उच्चाधिकारियों के साथ नए कॉरिडोर के विकास पर कई चर्चाएं की.<ref>[http://www.hindu.com/2008/04/12/stories/2008041255700100.htm औद्योगिक गलियारे के रूप में बैंगलोर के मार्ग के लिए आज्ञा]</ref>
 
CII के तमिलनाडु परिषद् के अध्यक्ष गोपाल श्रीनिवासन ने कहा 'चेन्नई-बैंगलोर औद्योगिक कॉरिडोर दोनों राज्यों के निवेश आकर्षित करने की क्षमता में इज़ाफा करेगा एवं एक कुशल कार्यबल के गठन में भी मददगार साबित होगा.'<ref>[http://andhracafe.com/index.php?m=show&amp;id=28498 चेन्नई-बैंगलोर के औद्योगिक गलियारे विवादास्पद]</ref>
पंक्ति 203:
 
=== कला और विज्ञान ===
[[मद्रास विश्वविद्यालय]] के विभाजन के बाद गठित [[तिरुवल्लुवर विश्वविद्यालय]] वर्तमान में [[वेल्लूर किला]] परिसर में अवस्थित है। करोड़ों की लागत वाले विश्विद्यालय परिसर के नींव की स्थापना [[तमिल नाडु|तमिलनाडु]] के [[मुख्यमन्त्री (भारत)|मुख्यमंत्री]] [[एम.करूणानिधि]] के हाथों 16 फ़रवरी 2008 को वेल्लूर के [[कट्पडी]] के निकट सेर्काडू में की गई। [[वेल्लूर जिला|वेल्लूर ज़िले]], [[तिरुवन्नामलाई ज़िले]], [[विल्लुपुरम ज़िले]] एवं [[कड्डलोर ज़िले]] में मौजूद सरकार द्वारा चलाये जाने वाले लगभग सभी कला एवं विज्ञान कॉलेज थिरुवल्लुवर यूनिवर्सिटी से संबद्ध हैं। इस विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है।
 
वेल्लूर स्थित कला एवं विज्ञान कॉलेज
पंक्ति 270:
 
=== पुलिस रंगरूट स्कूल ===
पुलिस रंगरूट स्कूल वेल्लूर किले के अंदर स्थित है। हवलदारों की भर्ती के लिए अप्रैल 1908 को वेल्लूर में एक प्रशिक्षण स्कूल खोला गया। आज की तारीख में यह तमिलनाडु राज्य के दो स्थाई पुलिस भर्ती स्कूलों में से एक है (दूसरा [[कोयंबतूर|कोयम्बटूर]] में स्थित है). सरकार को 25 अगस्त 1897 को लिखे गए अपने पत्र में (सुझावों के साथ) पुलिस महानिरीक्षक ने वेल्लूर में उन पुलिस इंस्पेक्टरों एवं स्टेशन हाउस ऑफिसरों के लिए एक संयुक्त प्रशिक्षण स्कूल खुलवाने की मांग की, जिन्हें छह महीनों का कोर्स करना था। 1909 में, एक पुलिस संग्रहालय को वेल्लूर स्थित पुलिस प्रशिक्षण स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया, जो 1901 से पुलिस महानिरीक्षक के कार्यालय में हुआ करता था। सीधे भर्ती हुए उप-आरक्षी का 1973-74 बैच वेल्लूर में प्रशिक्षण लेने वाला आखिरी बैच था। 1976 में पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज को चेन्नई के अशोक नगर में P.T.C के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया। स्थानान्तरण के बाद से PTC ट्रेनिंग स्कूल को पुलिस रिक्रुइट स्कूल (PRS) बुलाया जाने लगा. 1990 के बाद LTTE को पुलिस रिक्रुइट स्कूल के हैदर महल में गिरफ्तार किया गया। पिछले 12 सालों से वहां कोई प्रशिक्षण नहीं होता. 2002 से प्रशिक्षण आगे के लिए भी शुरू किया जायेगा.
 
=== वार्डर प्रशिक्षण केन्द्र ===
पंक्ति 298:
{{Main|Vellore Fort}} [http://static.panoramio.com/photos/original/2611816.jpg वेल्लूर किले] का एक चित्र
 
किलेबंदी में गोल टावरों एवं आयताकार प्रक्षेपणों के कारण अनियमित रूप से भग्न एक मुख्य प्राचीर है। मुख्य दीवार विशाल ग्रेनाईट पत्थरों से निर्मित हैं, जो सूर्यगुंटा टैंक से निकलने वाले भूमिगत नालों के पानी से भरी गहरी खाइयों से घिरे हुए हैं। किले के भीतर किले जितना ही पुराना जलकंटेश्वर मंदिर स्थित है। यह किला दक्षिण भारत की वास्तुकला के उत्कृष्टतम नमूनों में से एक है। इस किले की दिलचस्प बात यह है कि इसकी प्राचीर के भीतर एक [[हिन्दू]] [[मन्दिर|मंदिर]], [[ईसाई]] [[गिरजाघर]] एवं [[मुसलमान|मुस्लिम]] [[मस्जिद]] मौजूद हैं। इस किले के अन्दर 'टीपू महल' भी है। माना जाता है कि अंग्रेजों से युद्ध के दौरान टीपू सुलतान ने अपने परिवार के साथ यहां दिन बिताए थे। टीपू के पुत्रों के कब्र वेल्लूर में हैं। यह किला भारतीय पुरातत्व संरक्षण के नियंत्रणाधीन है। वेल्लूर किले को "राष्ट्रीय महत्व का स्मारक' घोषित किया गया है। वेल्लूर आनेवाले पर्यटकों के लिए यह किला आज एक दर्शनीय स्थान बन चुका है।
 
=== राज्य सरकार संग्रहालय ===
पंक्ति 328:
== मंदिर ==
 
[[जलकंडेश्वर मंदिर]], [[श्रीलक्ष्मी स्वर्ण मंदिर]], [[रंगपुरम स्थित सीतालक्ष्मणा समेता श्री कोथांडा रामर स्वामी मंदिर]], थेंगल आश्रम, [[शोलिंगुर]] [[नरसिंह|नरसिम्हा]] स्वामी मंदिर, तारकेश्वर मंदिर एवं शानेबक्कम विनयनगर मंदिर आदि यहां अवस्थित प्रसिद्ध मंदिरों में से कुछेक हैं। इसके अलावा यह ज़िला कई [[मुरुगन]] मंदिरों के लिए भी मशहूर है। यह शहर गिरजाघरों एवं मस्जिदों के लिए भी प्रसिद्ध है। किले के भीतर स्थित [[द एज़म्प्शन कैथेड्रल]] एवं 150 वर्ष पुराना सेंट जॉन्स चर्च वेल्लूर के गिरजाघरों में से कुछ हैं। शहर के ठीक बीचों-बीच स्थित [[बड़ा मस्जिद]] भारत का सबसे बड़ा अरबी कॉलेज है।
 
=== जलकंडेश्वर मंदिर ===
पंक्ति 342:
</gallery>
 
[[जलकंडेश्वर]] मंदिर - [[वेल्लोर किला|वेल्लूर किले]] के भीतर स्थित है, यह मंदिर अपने अन्दर एक भव्य [[गोपुरम]] (टॉवर) होने का दावा करता है। यहां भगवान [[शिव]] की पूजा "जलकंडेश्वर" के रूप में की जाती है। यह मंदिर खंदक की बजाय उप-ज़मीनी स्तर पर स्थित है, इसीलिए इसका नाम जलकंडेश्वर पड़ा . मंदिर लम्बे अरसे तक बंद पड़ा रहा था। इस पवित्रतम स्थान के मुख्य देवता को एक मूल्यांकन द्वारा अपमानित किये जाने से बचाने के लिए बहुत दूर ले जाया गया था। पानी का अकाल पड़ने पर 1980 में इसे वापस अपने स्थान पर रख दिया गया। मूर्ति को वापस अपने स्थान पर रखवाने में तत्कालीन कलक्टर की मुख्य भूमिका थी।
 
=== रत्नगिरि मंदिर ===
पंक्ति 378:
 
=== ऑटोरिक्शा और टैक्सी ===
ऑटोरिक्शा एवं टैक्सी एक समान किराया लेते हैं एवं माना जाता है कि वे सरकार द्वारा नियत किराया-दरों का पालन नहीं करते. दुर्भाग्यवश, वेल्लूर के बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की ठगी आम बात है। लेकिन [[चेन्नई]], [[कोयंबतूर|कोयम्बटूर]] या [[बंगलौर|बैंगलोर]] के समकक्षों में ये दर कहीं अधिक संगत हैं।
 
== कैसे पहुंचे ==
पंक्ति 384:
शहर का अपना निजी कोई हवाई अड्डा नहीं है, यहां के समीपवर्ती हवाई अड्डे [[चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा]] (130 किमी) तथा [[बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा]] (200 किमी) हैं एवं निकटतम देशीय हवाई अड्डा [[तिरुपति हवाई अड्डा]] (100 किमी) है।
 
अल्लापुरम में वेल्लूर का एक अप्रयुक्त हवाईअड्डा है। सरकार ने इस हवाई अड्डे को 2009 तक पूरी तरह से कार्यशील बनाने का प्रस्ताव दिया है ताकि 45-सीटों वाले ATR हवाई जहाज़ वहां से चालू किया जा सके. [[तमिल नाडु|तमिलनाडु]] सरकार ने हाल में ही यह घोषणा की है कि वह टर्मिनल भवनों के निर्माण-कार्य की गति बढ़ाएगी एवं इस हवाई अड्डे को 2009 तक पूरी तरह से चालू कर दिया जाएगा.
 
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने दक्षिणी क्षेत्र में "निष्क्रिय पड़े हवाई अड्डों को क्रियाशील बनाने का कार्यक्रम' शुरू किया है, जिसमें वेल्लूर भी शामिल है। {{convert|51.5|acre|m2}} पर स्थित वेल्लूर हवाई अड्डा हाल ही में मद्रास फ़्लाइंग क्लब के प्रशिक्षु पायलटों द्वारा नियमित उड़ान भरने के लिए चालू किया गया है। प्रस्तावित राजीव गांधी वैमानिकी विज्ञान संस्थान [[श्रीपेरुमबुदुर]] से वेल्लूर में स्थानांतरित कर दिया जायेगा.
पंक्ति 391:
वेल्लूर शहर में कुल तीन रेलवे स्टेशन हैं। वेल्लूर के लिए मुख्य रेलवे जंक्शन शहर के उत्तरी हिस्से में, ओल्ड सेन्ट्रल बस अड्डे से 7 किमी दूर, CMC से 5 किमी तथा न्यू सेन्ट्रल बस टर्मिनस से 5 किमी दूर [[कट्पडी]] में स्थित है। इस रेलवे स्टेशन का विस्तारण एवं सुन्दरीकरण किया जा रहा है, ताकि लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या को समायोजित किया जा सके.
 
कट्पडी जंक्शन से विल्लिपुरम जंक्शन को जोड़ने वाली दो और स्टेशनें, वेल्लूर टाउन और वेल्लूर कैंटोनमेंट, भी कतार में हैं। वेल्लूर कैंटोनमेंट से नियमित ट्रेन सेवा 10 नवम्बर 2008 को शुरू हुई. ये ट्रेनें अभी कट्पडी से अराकोनाम, जोलारपेत्तई, चेन्नई बीच तथा तिरुपति होकर चलती हैं। [[कट्पडी]]-[[विलुप्पुरम जिला|विल्लुपुरम]] रेलवे लाइन का काम पूरा हो जाने पर, सेवायें बढ़ा दी जायेंगी.
 
=== सड़क मार्ग से ===
वेल्लूर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल तथा कर्नाटक के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। दक्षिण भारत के [[चेन्नई]], [[बंगलौर|बैंगलोर]], [[तिरुपति]], [[सेलम|सलेम]],[[ईरोड जिला|इरोड]], [[मैसूर]],[[चित्तोड़]],[[कर्नूल|कुरनूल]],[[तिरुचिरापल्ली|त्रिची]],[[थिरुवन्नामलाई]],[[तिन्दिवानम]], [[विलुप्पुरम जिला|विल्लुपुरम]], [[कन्याकुमारी]],[[अरानी]], [[कांचीपुरम]], [[कल्पाक्कम|कलपक्कम]], [[गुडियथम]] एवं अन्य प्रमुख कस्बों एवं शहरों में सीधी बस सेवाएं उपलब्ध हैं।
 
वेल्लूर NH46 पर अवस्थित है, जो [[बंगलौर|बैंगलोर]] एवं [[चेन्नई]] (रानीपत से चेन्नई तक NH 4) एवं [[कुड्डालोर]]-[[चित्तोड़]] राजमार्ग को जोड़ता है। इसी वजह से यह यात्रियों के लिए आवागमन का एक प्रमुख बिंदु बन चुका है। [[गोल्डेन क्वाड्रीलैटरल]] ([[भारत]] का सबसे बड़ा [[राजमार्ग]] परियोजना) ने इस शहर के लिए बैंगलोर एवं चेन्नई दोनों शहरों तक पहुंचना बेहद सुलभ बना दिया है (औसतन,[[चेन्नई]] से 2 घंटे एवं [[बंगलौर|बैंगलोर]] से 3 घंटे का सफ़र).
 
वेल्लूर एवं अन्य प्रमुख कस्बों तथा शहरों के बीच दूरी:
पंक्ति 504:
 
== मीडिया और सूचना ==
वेल्लूर में अग्रणी [[तमिल]], [[अंग्रेज़ी भाषा|अंग्रेज़ी]] एवं अन्यान्य क्षेत्रीय भाषाओं के समाचार-पत्र उपलब्ध हैं। [[दक्कन क्रोनिकल]], [[द न्यू इन्डियन एक्सप्रेस]], [[द हिन्दू]], [[द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया|द टाइम्स ऑफ इण्डिया]] एवं [[दक्कन हेराल्ड]] जैसे अंग्रेज़ी दैनिक वेल्लूर में उपलब्ध हैं। [[थिनाथथंथी]], [[दिनामलार]], [[दिनाकरण]], [[दिनामानी]] एवं [[मालैमलर]] आदि तमिल दैनिक वेल्लूर में छापे जाते हैं।
 
वेल्लूर तमिलनाडु दूरसंचार सर्कल के तहत पड़ता है।
 
[[आकाशवाणी|ऑल इण्डिया रेडियो]] का एक स्टेशन वेल्लूर में स्थित है। इस शहर में कई स्थानीय टीवी चैनल हैं।
 
== मनोरंजन ==