"एस्पेरांतो": अवतरणों में अंतर

No edit summary
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 19:
|dialects = [[इदो भाषा|इदो]] और कुछ और एस्पेरांतीदो भाषाएँ
|agency = {{lang|eo|[[एस्पेरांतो अकादमी]]}}
|script = [[रोमन लिपि|लातिनी लिपि]] ([[एस्पेरांतो वर्णमाला]])<br>[[एस्पेरांतो ब्रेल]]
|sign = [[Signuno]]
|iso1 = eo
पंक्ति 29:
|glottorefname = Esperanto
|notice = IPA}}
'''एस्पेरांतो''' (अंग्रेज़ी : [[:en:Esperanto | Esperanto]]) एक आसान और [[कृत्रिम भाषा|कृत्रिम]] अंतरराष्ट्रीय [[भाषा]] है। "दोक्तोरो एस्पेरांतो" के उपनाम से इस भाषा के निर्माता पोलिश ऑकुलिस्ट [[लुडविग लाज़र ज़ामेनहोफ़]] ने एस्पेरांतो की पहली किताब १८८७ में [[वारसॉ|वारसा]] ([[पोलैंड]], तब रूस में) में प्रकाशित की थी। उनकी चाहत थी कि एस्परान्तो एक वैश्विक भाषा बने। इस भाषा में "एस्पेरांतो" शब्द का अर्थ है "आशा रखने वाला"।
 
यह भाषा [[यूरोप]] की प्रमुख भाषाओं के मदद से बनाई गई थी। इसकी [[लिपि]] भी ध्वनि सिद्धांतों पर आधारित है। लिपि जैसे पढ़ी जाती है, भाषा का वैसे ही उच्चारण होता है। अलग-अलग मातृ भाषाएँ बोलने वालों के लिये एस्पेरांतो एक सामूहिक, आयोजित, सरल भाषा है। ज़ामेनहोफ़ का उद्देश्य था की एक ऐसी भाषा हो जो सीखने में आसान हो, राजनैतिक दृष्टि से तटस्थ हो, जो राष्ट्रीयता के पार हो और भिन्न-भिन्न प्रांतीय और राष्ट्रीय भाषाओँ के बोलने वालों के बीच शांति और अंतरराष्ट्रीय संचार का साधन बन सके।
पंक्ति 43:
सन् १८८७ ई. में डाक्टर एल. एल. ज़ामेनहोफ़ ने एस्पेरांतो की रचना की। आविष्कार्ता के अनुसार एस्पेरांतो में अंतर्राष्ट्रीय भाषा बनने की सब विशेषताएँ मौजूद हैं। उसकी वाक्यावली तर्क और वैज्ञानिक नियमों पर आधारित है। उसके व्याकरण को आधे घंटे में समझा जा सकता है। प्रत्येक नियम अपवादरहित है। शब्दों के हिज्जे का आधार ध्वन्यात्मक है। उसका शब्दकोश बहुत छोटा है। फिर भी उसमें साहित्यिक शक्ति है, शैलीसौंदर्य है और विचारों को व्यक्त करने में वह काँटे की तौल उतरती है। लचीलापन भी उसमें यथेष्ट मात्रा में है। २० वर्ष पूर्व के आँकड़ों के अनुसार एस्पेरांतो भाषा में उस समय तक ४,००० से अधिक मौलिक और अनूदित पुस्तके प्रकाशित हो चुकी थीं और १०० से अधिक मासिक पत्र नियमित रूप से प्रकाशित होते थे। [[द्वितीय विश्वयुद्ध|दूसरे महायुद्ध]] के पूर्व संसार के अनेक देशों में भाषा के रूप में एस्पेरांतो विद्यालयों में विद्यार्थियों को पढ़ाई जाती थी। [[पेरिस]] के चेंबर ऑव कामर्स और लंदन की काउंटी कौंसिल कमर्शल विद्यालयों में एस्पेरांतो की शिक्षा दी जाती थी। सन् १९२५ ई. में अंतर्राष्ट्रीय टैलिग्रैफिक यूनियन ने एस्पेरांतो को [[तार]] की अंतर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में स्वीकार किया। मई, सन् १९२७ में अंतर्राष्ट्रीय रेडियोफ़ोनिक यूनियन से उसे प्रसार के योग्य भाषा के रूप में स्वीकार किया। उसी वर्ष दिसंबर मास तक विविध देशों में ४४ आकाशवाणी केंद्र एस्पेरांतो में प्रसार करते थे। २० वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय एस्पेरांतो सम्मलेन में अखिल विश्व से १,००० से लेकर ४,००० प्रतिनिधि तक सम्मिलित हुए थे।
 
सन् १८८७ में एस्पेरांतो का जो रूप था उसमें सन् १९०७ ई. में अनेक परिवर्तन करके उसे और अधिक सरल तथा वैज्ञानिक बनाया गया। एस्पेरांतो के इस नए रूप का नाम [[ईडो|ईदो]] रखा गया। अंतर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में एस्पेरांतो से प्रतिस्पर्धा करनेवाली आज और भी अनेक भाषाएं क्षेत्र में हैं।
 
== एस्पेरांतो कैसे सीखी जा सकती है? ==