"ईरान का पठार": अवतरणों में अंतर

"Iranian-Plateau.gif" को हटाया। इसे कॉमन्स से Jameslwoodward ने हटा दिया है। कारण: per c:Commons:Deletion requests/File:Iranian-Plateau.gif
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 1:
'''ईरान का पठार''' [[पश्चिमी एशिया]] और [[मध्य एशिया]] का एक भौगोलिक क्षेत्र है। यह [[पठार]] [[अरबी प्लेट]] और [[भारतीय प्लेट]] के बीच में स्थित [[यूरेशियाई प्लेट]] के एक कोने पर स्थित है। इसके पश्चिम में [[ज़ाग्रोस पर्वत]], उत्तर में [[कैस्पियन सागर]] व [[कोपेत दाग़]] (पर्वतमाला), पश्चिमोत्तर में [[आर्मीनिया का पठार|आर्मेनियाई उच्चभूमि]] व [[काकेशस पर्वत शृंखला|कॉकस पर्वतमाला]], दक्षिण में [[होरमुज़ जलसन्धि]] व [[फ़ारस की खाड़ी]] और पूर्व में [[सिन्धु नदी]] है।<ref>"[https://books.google.com/books?id=Gecy7sqblqoC The Book of Iran: A Survey of the Geography of Iran]," Kiyanoosh Kiyani Haftlang, Alhoda UK, 2003, ISBN 9789649449135</ref>
 
पश्चिमोत्तर में कैस्पियन सागर से लेकर दक्षिणपश्चिम में [[बलूचिस्तान (पाकिस्तान)|बलोचिस्तान]] तक ईरान का पठार लगभग २,००० किमी तक विस्तृत है। [[ईरान]] व [[अफ़ग़ानिस्तान|अफ़्ग़ानिस्तान]] का अधिकतर भाग और [[पाकिस्तान]] का सिन्धु नदी से पश्चिम का भाग इसी पठार का हिस्सा है। पठार को एक चकोर के रूप में देखा जाये तो [[तबरेज़]], [[शिराज़]], [[पेशावर]] और [[क्वेटा]] उसके चार कोनों पर हैं और इसमें कुल मिलाकर ३७,००,००० वर्ग किमी क्षेत्रफल है। पठार कहलाये जाने के बावजूद इस पठार पर वास्तव में कई पर्वतमालाएँ हैं जिनका सबसे ऊँचा शिखर अल्बोर्ज़ पर्वतमाला का ५,६१० मीटर लम्बा दामावन्द पर्वत है और सब्से निचला बिन्दु मध्य ईरान में [[कर्मान]] नगर से पूर्व लूत द्रोणी में ३०० मीटर से नीचे स्थित है।<ref>{{cite book | url = http://openlibrary.org/b/OL5669514M | title = The archaeological evidence of the second millennium B.C. on the Persian plateau | author = Robert H. Dyson | isbn = 0-521-07098-8 }}</ref>
 
== इन्हें भी देखें ==