"नेपोलियन के युद्ध": अवतरणों में अंतर

No edit summary
टैग: यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 2:
[[नेपोलियन बोनापार्ट]] जब तक सत्ता में रहा युजिन choda रहारा यूरोप त्रस्त था। इन युद्धों को सम्मिलित रूप से '''नेपोलियन के युद्ध''' (Napoleonic Wars) कहा जाता है। १८०३ से लेकर १८१५ तक कोई साठ युद्ध उसने लड़े थे जिसमें से सात में उसकी पराजय (अधिकांशतः अपने अन्तिम दिनों में)।
 
इन युद्धों के फलस्वरूप यूरोपीय सेनाओं में क्रान्तिकारी परिवर्तन हुए। परम्परागत रूप से इन युद्धों को १९७२ में [[फ़्रान्सीसी क्रान्ति|फ्रांसीसी क्रांति]] के समय शुरू हुए क्रांतिकारी युद्धों की शृंखला में ही रखा जाता है। आरम्भ में [[फ़्रान्स|फ्रांस]] की शक्ति बड़ी तेजी से बढ़ी और नैपोलियन ने यूरोप का अधिकांश भाग अपने अधिकार में कर लिया। १८१२ में [[रूस]] पर आक्रमण करने के बाद फ्रांस का बड़ी तेजी से पतन हुआ।
 
==फ्रांस के विरूद्ध तीसरे गुट का निर्माण==
[[Image:Strategic Situation of Europe 1805.jpg|300px|right|thumb|तृतीय गुट युद्ध के पहले 1805 में यूरोप की रणनीतिक स्थिति]]
यूरोप में अन्य देशों पर नेपोलियन के आधिपत्य स्थापित करने के प्रयासों को निष्फल करने के लिए यूरोप के मुख्य राज्यों ने 1805 ई. में नेपोलियन और फ्रांस के विरूद्ध तृतीय गुट बना लिया। इसका नेतृत्व इंग्लैण्ड ने किया। इस गुट में [[इंग्लैण्ड]], [[ऑस्ट्रिया|आस्ट्रिया]], [[रूस]], [[स्वीडन]] आदि देश थे जबकि आस्ट्रिया के विरोधी दक्षिण जर्मनी के राज्यों ने इस गुट के विरूद्ध नेपोलियन का साथ दिया।
 
==फ्रांस और इंग्लैण्ड के युद्ध==
पंक्ति 12:
 
==ट्रफलगार का युद्ध==
21 अक्टूबर 1805 को [[फ़्रान्स|फ्रांस]] और [[स्पेन]] की संयुक्त जल सेना और [[नेलसन]] के नेतृत्व वाली अंग्रेज जलसेना के मध्य ट्रफलगार के समीप समुद्र में भयंकर युद्ध हुआ। इसे [[ट्रफलगार का युद्ध]] कहते हैं। यद्यपि इस युद्ध में नेलसन वीरगति को प्राप्त हुआ, पर इंग्लैण्ड की जलसेना ने फ्रांस और स्पेन की संयुक्त जल सेना को ट्रफलगार के युद्ध में परास्त कर दिया। फ्रांस की इस पराजय से नेपोलियन द्वारा समुद्र की ओर से इंग्लैण्ड पर आक्रमण करने का भय समाप्त हो गया।
 
==फ्रांस और आस्ट्रिया के युद्ध==
पंक्ति 28:
 
'''सार्वजनिक शर्तें:'''
*(1) रूस और फ्रांस में परस्पर प्रभाव क्षेत्र निर्दिष्ट हो गया। अपने प्रभाव के विस्तार के लिए रूस को पूर्वी क्षेत्र और फ्रांस को पश्चिमी क्षेत्र प्राप्त हुआ। रूस को [[फ़िनलैण्ड|फिनलैंड]] तथा [[तुर्की]] की ओर अपने राज्य के विस्तार के लिए छूट दी गयी।
*(2) फ्रांस, रूस से क्षतिपूर्ति के लिए कोई धनराशि या प्रदेश नहीं लेगा।
*(3) प्रशा में एल्बा नदी के पश्चिमी क्षेत्र को अन्य जर्मन प्रदेशों से मिलाकर [[वेस्टफेलिया]] नामक नवीन राज्य निर्मित किया गया और नेपोलियन ने इस राज्य का शासक अपने भाई [[जेरोम बोनापार्ट]] को नियुक्त किया।
*(4) [[पोलैंड|पोलैण्ड]] ने प्रशा के अधिकांश क्षेत्र को लेकर 'ग्रेण्ड डची ऑफ वारसा' नामक राज्य निर्मित किया गया और यहाँ सेक्सनी के ड्यूक को राजा की उपाधि देकर शासक बनाया गया।
*(5) रूस के सम्राट जार एलेक्जेंडर ने नेपोलियन द्वारा नवनिर्मित राज्यों को मान्यता दे दी तथा नेपोलियन द्वारा जीते गये इटली, जर्मनी और हालैण्ड के राज्यों को भी मान्यता दे दी।