"कवि सम्मेलन": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 2:
 
== आयोजक ==
हिन्दी प्रेमी पूरी दुनिया में हिन्दी कवि सम्मेलन आयोजित करवाते हैं। विश्व का कोई भी भाग आज कवि सम्मेलनों से अछूता नहीं है। भारत के बाद सबसे अधिक कवि सम्मेलन आयोजित करवाने वाले देशों में [[संयुक्त राज्य अमेरिका|अमरीका]]<ref>http://www.sfindian.com/bay-area/eventDisplay.asp?id=18074</ref><ref>http://www.buzzintown.com/los-angeles/event--evening-laughter-kavi-sammelan/id--203336.html</ref>, दुबई<ref>http://www.arabianbusiness.com/press_releases/detail/35878</ref>, मस्कट, सिंगापोर<ref>http://www.hindustantimes.com/Kavi-sammelan-entertains-Indian-diaspora-in-Singapore/Article1-525317.aspx</ref>, [[यूनाइटेड किंगडम|ब्रिटेन]] इत्यादि शामिल हैं। इनमें से अधिकतर कवि सम्मेलनों में भारत के प्रसिद्ध कवियों को आमंत्रित किया जाता है। भारत में वर्ष भर कवि सम्मेलन आयोजित होते रहते हैं। भारत में कवि सम्मेलन के आयोजकों में सामाजिक संस्थाएं, सांस्कृतिक संस्थाएं, सरकारी संस्थान, कार्पोरेट और शैक्षिक संस्थान अग्रणी हैं। पुराने समय में सामाजिक संस्थान सबसे ज़्यादा कवि-सम्मेलन करवाते थे, लेकिन इस सहस्त्राब्दी के शुरूआत से शैक्षिक संस्थानों ने सबसे ज़्यादा सम्मेलन आयोजित किए हैं।
 
कवि सम्मेलनों के आयोजन के ढंग में भी भारी बदलाव आए हैं। यहां तक कि अब कवि सम्मेलन इंटरनेट पर भी बुक किए जाते हैं<ref>http://kavisammelan.org/</ref>।