"दाँत": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 1:
'''दाँत''' (tooth) मुख की [[श्लेष्मिक कला]] के रूपांतरित अंकुर या उभार हैं, जो [[चूना|चूने]] के लवण से संसिक्त होते हैं। दाँत का काम है पकड़ना, काटना, फाड़ना और चबाना। कुछ जानवरों में ये कुतरने ([[चूहा|चूहे]]), खोदने ([[सूअर|शूकर]]), सँवारने ([[लीमर]]) और लड़ने ([[कुत्ता|कुत्ते]]) के काम में भी आते हैं। दांत, आहार को काट-पीसकर गले से उतरने योग्य बनाते हैं।
 
दाँत की दो पंक्तियाँ होती हैं,
पंक्ति 8:
 
== मानव के दाँत ==
देखिये - '''[[दांत (मानव के)दाँत|मानव के दाँत]]'''daad m dard
 
== अन्य प्राणियों के दाँत ==
अनेक प्राणी दंतविहीन होते हैं, जैसे स्टर्जन (एक प्रकार की मछली), [[कछुआ]] (इसमें सिर्फ शल्की जबड़ा होता है) आदि। मछलियों के दाँत पपड़ी के रूपांतर मात्र होते हैं। इन दाँतों में केवल शिखर होते हैं। ये जबड़े के गर्त में बैठे नहीं होते। [[हाँगर|शार्क मछली]] में दाँत तीक्ष्ण और त्रिकोण और कई पंक्तियों में होते हैं, सॉ मछली में आरी के दाँते नहीं होते। [[सरीसृप|सरीसृपों]] में भिन्न प्रकार के दाँत मिलते हैं। विषहीन [[सर्पसाँप|सर्पों]] के ऊपर दो दंत पंक्तियाँ और नीचे एक पंक्ति तथा विषधर सर्पों में ऊपर दो विषदंत होते हैं। [[छिपकली]] में खूँटियों की पंक्ति के सदृश दाँत मिलते हैं। [[मगरमच्छ|मगर]] के दाँत गर्त में स्थित होते हैं। [[पक्षी|पक्षियों]] को दाँत नहीं होते।
 
निम्न श्रेणी के जीवों में सभी दाँत एक जैसे होते हैं (समदन्ती), पर स्तनपायी जीवों में विविध प्रकार के दाँत (एकदादंती), कुछ में दो बार (द्विर्दन्ती) जैसे मनुष्य में, तो कुछ में अनेक बार (बहुशोदन्ती)। चूहों और घोड़ों के भेदक और अग्रचर्वणक के बीच स्थान होता है। [[हाथी]] के 'दिखाने के दाँत' वास्तव में उसके छेदक दंत हैं। [[सूअर|शूकर]] और [[वालरस]] के बाहर निकले दाँत उनके भेदक दंत होते हैं। नीचे विभिन्न प्राणियों के दंतसूत्र दिए गए हैं।
 
===कुछ [[दंतुरण|दंतसूत्र]]===
[[चित्र:Tanche-tautogue-dents.jpg|right|thumb|300px|मछली के दांत]]
[[चित्र:Gecko-gueule.jpg|right|thumb|300px|सरीसृप के दांत]]
"https://hi.wikipedia.org/wiki/दाँत" से प्राप्त