"सामी लोग": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 1:
{{for|सामी लोगों से असम्बंधित मध्य पूर्व के सामीती (सेमेटिक) लोगों के लिए|सामीती लोग}}
[[चित्र:SamiWikibasedCollage.JPG|thumb|230px|कुछ सामी लोग]]
[[चित्र:LocationSapmi.png|thumb|230px|[[स्कैण्डिनेवियाई देश|स्कैंडिनेविया]] में सामी लोगों की मातृभूमि]]
[[चित्र:Saami Family 1900.jpg|thumb|230px|1900 के आसपास [[नॉर्वे]] में सामी परिवार।]]
'''सामी लोग''' (<small>Sami, Saami या Sámi</small>) उत्तरी [[स्वीडन]], [[नॉर्वे]], [[फ़िनलैण्ड|फिनलैंड]] और [[रूस]] के कोला प्रायद्वीप में बसने वाले एक आदिवासी समुदाय का नाम है। यह जिस [[आर्कटिक]] क्षेत्र में रहते हैं उसे सापमी (<small>Sápmi</small>) भी बुलाया जाता है और इसका क्षेत्रफल लगभग ३,८८,३५० किमी<sup>२</sup> है। मूल रूप से यह लोग [[सामी भाषाएँ (यूरोप)|सामी भाषाएँ]] बोलते हैं जो [[यूराली भाषा-परिवार|युराली भाषा-परिवार]] की एक शाखा है। पारम्परिक रूप से इनका व्यवसाय [[रेंडियर|रेनडियर]]-पालन]], मछली पकड़ना, भेड़ चराना और [[वन्य जीव|जंगली जानवरों]] का [[शिकार]] करना हुआ करता था।<ref name="galdu.org">[http://www.galdu.org/govat/doc/eng_reindeer.pdf Galdu.org]</ref> सामियों की कुल आबादी १.५ से २ लाख के बीच अनुमानित की गई है।<ref>[http://whc.unesco.org/archive/websites/arctic2008/finland.html World Heritage and the Arctic], Yrjö F. Norokorpi, Case study: Struve Geodetic Arc, UNESCO, 2007.</ref>
 
== पुराना नाम ==
पंक्ति 9:
 
== इतिहास ==
सामी लोग अपनी मातृभूमि में पिछले ५,००० सालों से बस रहे हैं, हालाँकि इनके इलाक़ें में १०,००० वर्ष पुराने अवशेष मिले हैं जिनमें से कुछ पर उसी प्रकार के चित्रण हैं जो सामी आज भी परंपरागत रूप से प्रयोग करते हैं।। यह यूरोप के सबसे उत्तरतम मूल निवासी समझे जाते हैं। इन्हें प्राचीन रोमन इतिहासकार टैसिटस ने अपनी लिखाईयों में 'फ़ेन' (<small>Fenn</small>) का नाम दिया था। माना जाता है कि पिछले [[हिमयुग]] के दौरान सामियों के पूर्वज [[नॉर्वे]] के पश्चिमी तट पर बसे हुए थे और जैसे-जैसे बढ़ती गर्मी से [[हिमानी|हिमानियाँ]] (ग्लेशियर) हटते गए वैसे यह पूर्व की ओर बाक़ी उत्तरी [[स्कैण्डिनेवियाई देश|स्कैंडिनेविया]] में फैल गए।
 
=== सामियों की दक्षिणी सीमा ===
पंक्ति 15:
 
=== सामियों पर अत्याचार ===
१८वीं सदी तक सामी लोग बहुत हद तक नॉर्वे से स्वतन्त्र जीवन व्यतीत करते थे, लेकिन १९वीं सदी में अपने राष्ट्र को संगठित करने के प्रयास में नॉर्वे ने सामियों पर अपनी संस्कृति छोड़कर नॉर्वेइयाई संस्कृति और भाषा अपनाने के लिए दबाव डाला। उत्तरी नॉर्वे का विकास किया गया और उस से भी सामियों में अपनी संस्कृति के लिए हीन भावना उत्पन्न हुई। स्वीडेन और फिनलैंड में इतना दबाव नहीं था लेकिन वहाँ भी पाठशालाओं में सामी भाषाओं पर पाबंदी लगा दी गई। स्वीडन में १९१३-१९२० काल में नस्लवादी नीतियों के तहत सामियों को एक हीन जाति बताया गया। जीवित लोगों और क़ब्रों में दफ़न शरीरों से अध्ययन के लिए सैम्पल लिए गए। कुछ सामी स्त्रियों की ज़बरदस्ती नसबंदी कर दी गई ताकि वे संतान न पैदा कर सकें।<ref>[http://www.utexas.edu/courses/sami/dieda/hist/sami-west.htm#immigration The Sami vs. Outsiders], Káre (Kimmi) Woodard, Unoversity of Texas.</ref> नॉर्वेइयाई लोगों को सामी क्षेत्रों में घुसकर बसने के लिए रियायतें दी गई। जब [[नाज़ी जर्मनी|नात्ज़ी जर्मनी]] ने स्कैंडिनेविया पर क़ब्ज़ा किया तो उन्होंने सामी संस्कृति के चिह्नों को मिटाने की भी बहुत चेष्टा करी।<ref name="ref42xegeh">[http://books.google.com/books?id=WCgPIhrhoBEC Linnaeus: Nature and Nation], Lisbet Koerner, Harvard University Press, 2001, ISBN 978-0-674-00565-5, ''... in the Nazi era, the Sami were classified by German race anthropologists again as a 'patologische Rasse' of degenerate Finns ...''</ref>
 
=== आधुनिक युग में ===
पंक्ति 23:
* [[सामी भाषाएँ (यूरोप)]]
* [[नॉर्वे]]
* [[फ़िनलैण्ड|फिनलैंड]]
* [[स्वीडन]]